Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|300px|धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस, दीक्षाभूमि धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस''' भारतीय बौद्धों का एक प्रमुख उत्सव है। दुनिया भर से लाखों बौद्ध अनुयाई एकट्ठा होकर हर साल अशोक विजयादशमी एवं १४ अक्टूबर के दिन इसे मुख्य रुप से दीक्षाभूमि, महाराष्ट्र के साथ साथ अब सारे भारत में मनाते हैं। इस उत्सव को स्थानीय स्तर पर भी मनाया जाता है। २० वीं सदी के मध्य में बोधिसत्व, भारत रत्न , विश्व ज्ञानपुंज, सिंबल ऑफ नॉलेज डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने अशोक विजयादशमी के दिन १४ अक्टूबर १९५६ को नागपुर में अपने ५,००,००० (5 लाख से अधिक) अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। डॉ॰ आंबेडकर ने जहां बौद्ध धम्म की दीक्षा ली वह भूमि आज दीक्षाभूमि के नाम से जानी जाती है। डॉ॰ आंबेडकर ने जब बौद्ध धर्म अपनाया था तब बुद्धाब्ध (बौद्ध वर्ष) २५०० था। विश्व के कई देशों एवं भारत के हर राज्यों से बौद्ध अनुयाई बहुत बड़ी संख्या में हर साल दीक्षाभूमि, नागपुर आकर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस १४ अक्टूबर को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं साथ ही बौद्ध धम्म ग्रहण भी करते हैं और जीवन को नैतिकता, समानता, बंधुत्व, न्याय को शामिल करने का संकल्प लेते है।यह त्यौहार व्यापक रूप से डॉ॰ आंबेडकर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है।https://www.thehindu.com/news/national/dalits-throng-nagpur-on-dhammachakra-pravartan-din/article6469961.ece Dalits throng Nagpur on Dhammachakra Pravartan Din Pavan Dahat 4 अक्तू॰ 2014 www.thehindu.com 28 मई 2019 https://web.archive.org/web/20141205102449/http://www.thehindu.com/news/national/dalits-throng-nagpur-on-dhammachakra-pravartan-din/article6469961.ece 5 दिसंबर 2014 live डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने यह दिन बौद्ध धम्म दीक्षा के लिए चूना क्योंकि इसी दिन ईसा पूर्व ३ री सदी में सम्राट अशोक ने भी बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। तब से यह दिवस बौद्ध इतिहास में अशोक विजयादशमी के रूप में जाना जाता था, डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने बीसवीं सदीं में बौद्ध धर्म अपनाकर भारत से लुप्त हुए धर्म का भारत में पुनरुत्थान किया।https://countercurrents.org/tag/dhamma-chakra-pravartan-day Dhamma Chakra Pravartan Day Archives 28 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190528175950/https://countercurrents.org/tag/dhamma-chakra-pravartan-day 28 मई 2019 dead इस त्यौहार में विश्व के प्रसिद्ध बौद्ध व्यक्ति एवं भारत के प्रमुख राजनेता भी सामिल रहते है।https://www.ndtv.com/nagpur-news/devendra-fadnavis-nitin-gadkari-to-attend-60th-dhamma-chakra-day-on-october-11-1470283 Devendra Fadnavis, Nitin Gadkari To Attend 60th Dhamma Chakra Day On October 11 NDTV.com 28 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190528175943/https://www.ndtv.com/nagpur-news/devendra-fadnavis-nitin-gadkari-to-attend-60th-dhamma-chakra-day-on-october-11-1470283 28 मई 2019 live धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि पर प्रति वर्ष हजारो लोग धर्म परिवर्तन कर बौद्ध बनते हैं।https://www.bhaskarhindi.com/news/55-thousand-followers-took-the-initiation-of-buddhism-88262 55 हजार अनुयायियों ने ली बौद्ध धर्म की दीक्षा,दीक्षाभूमि पर जुटे बौद्ध अनुयायी Dainik Bhaskar Hindi 7 अक्तू॰ 2019 दैनिक भास्कर हिंदी 9 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191008050952/https://www.bhaskarhindi.com/news/55-thousand-followers-took-the-initiation-of-buddhism-88262 8 अक्तूबर 2019 dead सन 2018 में 62वे धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर 62,000 तथा सन 2019 में 63वे धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर 67,543 अनुयायिओं ने दीक्षाभूमि पर बौद्ध धर्म अपनाया था।https://divyamarathi.bhaskar.com/news/dhammchakra-pravartan-din-news-in-marathi-125855855.html दीक्षा घेणाऱ्यांची संख्या हजारोंनी वाढली; दीक्षाभूमीवरील गर्दी मात्र बरीच रोडावली Divya Marathi 9 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191009100203/https://divyamarathi.bhaskar.com/news/dhammchakra-pravartan-din-news-in-marathi-125855855.html 9 अक्तूबर 2019 dead सन्दर्भ इन्हें भी देखें बुद्ध जयंती आंबेडकर जयंती लोसर बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:बौद्ध धर्म श्रेणी:बौद्ध त्यौहार श्रेणी:भारत में बौद्ध धर्म श्रेणी:त्यौहार श्रेणी:भीमराव आंबेडकर श्रेणी:आधार श्रेणी:सभी आधार लेख श्रेणी:बौद्ध छुट्टियाँ