411 REFERENCE · Wikipedia
बग़दाद प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बग़दाद ur بغداد / Baghdad Baghdad map.svg बग़दाद ४,५५५ ९५,००,००० २०१२ २,०८५.६२ ज़िले ९ अरबी
बग़दाद प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात बग़दाद (ur محافظة بغداد) कहते हैं इराक़ का एक प्रान्त है, जो इराक़ की राजधानी भी है। यह इराक़ के १८ प्रान्तों में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा है, लेकिन इसकी आबादी सभी अन्य प्रान्तों से अधिक है। यह इराक़ का सबसे विकसित प्रान्त है। दजला नदी (टिगरिस नदी) इस प्रान्त से गुज़रती है और उसपर कम-से-कम १२ पुल हैं।
नाम का उच्चारण और अर्थ
'बग़दाद' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है। माना जाता है कि 'बग़दाद' का नाम फ़ारसी भाषा से आया है और यह 'भगवान की देन' का अर्थ रखता था। संस्कृत और फ़ारसी दोनों हिन्द-ईरानी भाषा-परिवार की बहने हैं इसलिए उनमें आपस में बहुत से सजातीय शब्द हैं। 'बग़' शब्द 'भगवान'/'भाग' इत्यादि से सम्बन्ध रखता है और 'दाद' शब्द 'देने'/'दाता' इत्यादि से।Placenames of the World: Origins and Meanings of the Names for 6,600 Countries, Cities, Territories, Natural Features, and Historic Sites https://web.archive.org/web/20130612021450/http://books.google.com/books?id=M1JIPAN-eJ4C 12 जून 2013 , Adrian Room, pp. 44, McFarland, 2006, ISBN 978-0-7864-2248-7, ... Baghdad. Capital of Iraq. The city has an ancient pre-Islamic name that probably means "gift of God," with Bagh related to Russian bog, "god," and dad indirectly related to English donor ...First encyclopaedia of Islam: 1913-1936 https://web.archive.org/web/20131012224654/http://books.google.com/books?id=rezD7rvuf9YC 12 अक्तूबर 2013 , M. Th Houtsma, pp. 563, BRILL, ISBN 978-90-04-09796-4, ... The name Baghdad, usually now pronounced Bughdad, is undoubtedly Iranian and means 'given by God, the gift of God' ...Journal of the Royal Society of Arts, Volume 62, Royal Society of Arts (Great Britain), G. Bell and Sons, 1914, ... Bag or Bagh. — The Persian word baga, cognate with the Sanskrit bhaga,'a portion,' 'a lot,' ...
लोग
बग़दाद प्रान्त में शिया और सुन्नी की मिश्रित आबादी रहती है। कुछ स्रोतों के अनुसार प्रान्त में सुन्नियों का बहुसंख्या है।Middle East, western Asia, and northern Africa https://web.archive.org/web/20140911003527/http://books.google.com/books?id=j894miuOqc4C 11 सितंबर 2014 , Ali Aldosari, pp. 198, Marshall Cavendish, ISBN 978-0-7614-7571-2, ... Although both Sunni and Shiite Muslims live in and around Baghdad, the Sunni are in a majority there, except in the vast slum district of Sadr City, which is a Shia neighborhood and home to as much as one-fourth of Baghdad's population ...
इन्हें भी देखें
बग़दाद
इराक़ के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बग़दाद प्रान्त
श्रेणी:इराक़ के प्रान्त