Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दरार (1996 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दरार दरार.jpg दरार का पोस्टर सुजीत कुमार अब्बास-मस्तान अनु मलिक आदेश के॰ अर्जुन (संवाद) जूही चावला, अरबाज़ ख़ान, ऋषि कपूर, जॉनी लीवर सचिन भौमिक 5 जुलाई, 1996 भारत हिन्दी दरार 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया और मुख्य भूमिकाओं में जूही चावला, ऋषि कपूर और अरबाज़ ख़ान हैं। ये जूलिया राबर्ट्स अभिनीत स्लीपिंग विद द एनीमी (1991) की रीमेक है। इसके पहले जारी हुई मनीषा कोइराला अभिनीत अग्नि साक्षी (1996) और माधुरी दीक्षित अभिनीत याराना (1995) भी इसी पर आधारित थीं। संक्षेप विक्रम (अरबाज़ ख़ान) अत्यधिक शक्की और अत्याचारी पति है। वह अपने क्रोध और रोष को नियंत्रित नहीं कर पाता है और लगातार अपनी नई-नवेली पत्नी प्रिया (जूही चावला) को पीटता है। वह प्रिया का इलाज करने वाले डॉक्टर की हत्या तक कर देता है जो उसकी माँ की मदद करने की कोशिश कर रहा था। एक दिन, विक्रम और प्रिया अपने जन्मदिन को किसी नाव पर मनाने के लिए जाते हैं। लेकिन नाव एक तूफान में फँस जाती है और प्रिया इस दौरान भाग जाती है। विक्रम सोचता है कि वह डूब गई। इसके बजाय, वह शिमला चली जाती है। वहाँ, वह राज मल्होत्रा ​​(ऋषि कपूर) से मिलती है। वह उसके साथ प्यार में पड़ जाता है, लेकिन वह हमेशा उससे दूर भागती है। बाद में, जब वह उसके कारण बीमार हो जाता है, तो वह अपनी माँ से पूछती है कि उसे क्या करना चाहिए। उसकी माँ ने उसे अपनी शादी के बारे में सच बताने को कहा। फिर उसकी मर्जी होगी कि वह उसे स्वीकार करेगा या नहीं। प्रिया ने अपने पिछले जीवन के बारे में एक पत्र लिखा। वह उस पत्र को राज को देने के लिए हरि (जॉनी लीवर) से कहती है। हरि पत्र को खो देता है और किसी से नया लिखने के लिए कहता है। राज को यह दूसरा पत्र मिलता है जिसमें एक कविता के अलावा कुछ भी नहीं होता। जब उसे पता चलता है कि वह विवाहित है, तो वह उसे छोड़ देता है। फिर हरि को मूल पत्र मिल जाता है और वह उसे राज को देता है। राज उससे शादी करने का फैसला करता है। एक दिन, विक्रम ने समाचार पत्र में प्रिया की तस्वीर देखी और उसे पता चला कि वह जिंदा है। वह गोवा के लिए अपना टिकट रद्द कर देता है और शिमला पहुँच जाता है। शिमला में वह उसे खोजता है। यह पता लगने पर कि वह शादी कर रही है, वह राज को मारने की कोशिश करता है लेकिन असफल रहता है। तो वह राज को जेल भिजवा देता है। बाद में, वह प्रिया के घर जाता है और उसके दोस्त को मार देता है और प्रिया को भी मारने का प्रयास करता है। फिल्म के अंत में, विक्रम की राज के साथ लड़ाई होती है जिसमें राज विक्रम द्वारा प्रिया को मारने से बचाने की कोशिश करता है। राज ने पानी से भरे बाथटब में विक्रम को डुबा दिया। विक्रम को मरा हुआ मानकर राज और प्रिया पास के रेलवे स्टेशन पर पहुँच जाते हैं। विक्रम उन पर हमला करता है और राज को धक्का दे देता है। वहाँ, प्रिया का पीछा करते हुए विक्रम के पैर रेलवे ट्रैक पर फँस जाते हैं। यह देखकर, प्रिया विक्रम को बचाने की कोशिश करती है क्योंकि ट्रेन तेजी से उनके पास आ रही होती है। अपने अत्याचारी व्यवहार के बावजूद प्रिया के प्यार को देखकर, वह ट्रेन के उससे टकराने से पहले उसे धक्का दे देता है। मुख्य कलाकार जूही चावला — प्रिया भाटिया ऋषि कपूर — राज मल्होत्रा अरबाज़ ख़ान — विक्रम जॉनी लीवर — हरि सुषमा सेठ — राज की माँ सुलभा आर्या — निर्मला भाटिया शिवा रिन्दानी संगीत गायक 57:58 गीत अनु मलिक ये प्यार प्यार क्या है कविता कृष्णमूर्ति, अभिजीत 7:44 राहत इन्दौरी तू ही मेरी मंजिल कुमार सानु, अलका याज्ञिक, 7:35 राहत इन्दौरी ऐसी मिली निगाहें कुमार सानु, अलका याज्ञिक 7:36 रानी मलिक तेरा चाँद चेहरा कुमार सानु, अलका याज्ञिक 6:06 शहीन इकबाल मैं ही मैं हर तरफ शंकर महादेवन, अलका याज्ञिक 6:52 मजरुह सुल्तानपुरी मैंने कहा चल चल उदित नारायण 6:22 हसरत जयपुरी एक लड़की मेरा नाम उदित नारायण, अलका याज्ञिक 7:19 राहत इन्दौरी दीवाना दीवाना अभिजीत, साधना सरगम राहत इन्दौरी 8:24 नामांकन और पुरस्कार 1997 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार - अरबाज़ ख़ान बाहरी कड़ियाँ 0116024 दरार श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:उत्तरजीविता फ़िल्में