411 REFERENCE · Wikipedia
ख़ोरूग़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ख़ोरूग़ Хоруғ / Khorugh ख़ोरूग़ Tajikistan 37 29 30 N 71 33 21 E ताजिकिस्तान में स्थिति कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त, ताजिकिस्तान ३०,००० २००३ शुग़नी, पामीरी, ताजिक, रूसी
ख़ोरूग़ (ताजिक: Хоруғ, خاروغ, Khorugh) मध्य एशिया के ताजिकिस्तान देश के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त की राजधानी है। यह उस प्रान्त के शुग़नोन ज़िले की प्रशासनिक राजधानी भी है। पामीर पर्वतों में २,२०० मीटर की ऊँचाई पर पंज नदी और ग़ुन्द नदी के संगम-स्थल पर स्थित यह शहर अपने मनोहर पर्वतीय वातावरण के लिए जाना जाता है।
नाम का उच्चारण
'ख़ोरूग़' शब्द में बिन्दु-वाले 'ख़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है। इसमें 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर भी ध्यान दें क्योंकि यह भी बिन्दु-रहित 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
इतिहास
१९वीं सदी के अंतिम चरणों तक यह इलाक़ा बुख़ारा के अमीर, अफ़ग़ानिस्तान के शाह, रूसी साम्राज्य और ब्रिटेन के बीच विवादित था। उस शताब्दी के अंत तक रूस ने यहाँ विजय पा ली और १८९६ में यहाँ अपना एक क़िला बना लिया। यहीं से गुज़रने वाली पंज नदी रूसी साम्राज्य और अफ़ग़ानिस्तान की नई सरहद बन गई। जब सोवियत संघ बना तो उसने १९२५ में ख़ोरूग़ को गोरनो-बदख़्शान की राजधानी बना दिया। सोवियत नेताओं ने बहुत कोशिश करी कि सोवियत संघ के अन्य भागों से लोग यहाँ आ बसें लेकिन बिना उद्योगों और उपजाऊ ज़मीन की कमी वाली इस धरती पर यह प्रयास असफल रहा। यह क्षेत्र आज भी ताजिकिस्तान के सबसे ग़रीब इलाक़ों में गिना जाता है।
कुछ दृश्य
मौसम
ख़ोरूग़ का मौसम अर्ध-शुष्क है। इसकी सर्दियाँ ठंडी और बर्फ़ व वर्षा से भरपूर होती हैं। गरिमयों में अधिक गर्मी पड़ती है और बारिश कम या बिलकुल नहीं होती।
ख़ोरूग़ Y Y -1.2 0.6 6.8 15.7 21.4 26.6 30.1 30.4 26.1 18.2 9.5 2.3 -11.2 -8.9 -1.7 5.2 8.6 12.1 15.2 15.1 9.9 4.1 -1.1 -6.5 33.8 35.5 45.6 42.2 29.9 8.4 3.7 1.4 1.0 5.6 7.5 11.5 विश्व मौसम संस्थान (संयुक्त राष्ट्र)World Weather Information Service – Khorog, January 2011, accessdate: 05 जनवरी 2011, United Nations
इन्हें भी देखें
कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त
श्रेणी:ताजिकिस्तान के शहर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर