Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गाम्बिया का इतिहास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गाम्बिया इतिहास गाम्बिया का इतिहास वर्तमान गाम्बिया कभी घाना साम्राज्य और सोंघाई साम्राज्य का भाग था। इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज नवीं और दसवीं शताब्दियों में अरब व्यापारियों द्वारा लिखे गए थे। अरब व्यापारियों ने इस क्षेत्र में दासों, सोने और हाथी-दाँत के व्यापार के लिए ट्रांस-सहारा व्यापार मार्ग की स्थापना की थी। पंद्रहवी सदी में पुर्तगालियो ने समुद्री व्यापार मार्गों की स्थापना की। उस समय गाम्बिया, माली साम्राज्य का भाग था। गाम्बिया यूनाइटेड किंगडम का उपनिवेश था व 18 फ़रवरी 1965 को इसे स्वतंत्रता प्राप्त हुई। 24 अप्रैल 1970 को देश गणतंत्र बन गया परन्तु इसने अपनी राष्ट्रमण्डल की सदस्यता बरकरार रखी। 2 अक्टूबर 2013 को देश के आंतरिक मंत्री ने घोषणा की कि उनका देश तत्काल प्रभाव से राष्ट्रमण्डल की सदस्यता छोड़ रहा है क्योंकि उनके अनुसार देश "औपनिवेशवाद को बनाए रखने वाली किसी भी संस्था" में सदस्य के तौर पर नहीं रह सकता।