Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कापा वलोरम तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|पाल तारामंडल की एक तस्वीर जिसमें कापा वलोरम "κ" के चिह्न वाला तारा है कापा वलोरम, जिसका बायर नाम भी यही (κ Velorum या κ Vel) है, पाल तारामंडल में स्थित एक द्वितारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सबसे रोशन तारों में से एक है। पृथ्वी से देखी गई इसकी चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +२.४७ मैग्नीट्यूड है और यह पृथ्वी से लगभग ५४० प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। अन्य भाषाओँ में कापा वलोरम तारे को कभी-कभी "मरकब" (Markab) भी कहते हैं, जो अरबी के "मरकब" (مركب) से लिया गया है, जिसका अर्थ "सवार होने की चीज़" है। इत्तेफ़ाक़ से यही नाम अल्फ़ा पॅगासाई तारे के लिए भी प्रयोग होता है (जहाँ इसका अर्थ "घोड़े की जीन" होता है क्योंकि उस तारे का तारामंडल एक काल्पनिक घोड़ेनुमा जीव की आकृति से दर्शाया जाता है)। असमंजस कम करने के लिए कापा वलोरम के अंग्रेज़ी नाम को कभी-कभार एक अक्षर बदलकर "Markeb" लिख दिया जाता है, हालाँकि इसका उच्चारण फिर भी "मरकब" ही है। विवरण कापा वलोरम द्वितारे का मुख्य तारा एक B2 IV-V श्रेणी का नीला-सफ़ेद उपदानव तारा है। यह और इसका साथी तारा एक-दूसरे की एक परिक्रमा लगभग हर ११६ दिनों में पूरी कर लेते है।Burnham's celestial handbook: an observer's guide to the universe beyond the solar system Robert Burnham Courier Dover Publications, 1978 9780486236735 http://books.google.com/books?id=PJzIt3SIlkUC 27 अक्तूबर 2011 https://web.archive.org/web/20160604123825/https://books.google.com/books?id=PJzIt3SIlkUC 4 जून 2016 live अगर मंगल ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर खड़े होकर ऊपर देखा जाए तो यह तारा लगभग सर के ऊपर स्थित प्रतीत होगा, इसलिए इसे मंगल का दक्षिणी ध्रुव तारा भी कहा जाता है। अयन गति की वजह से क़रीब सन् ९००० ईसवी में यह पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव के लगभग ऊपर स्थित होगा। इन्हें भी देखें पाल तारामंडल उपदानव तारा द्वितारा सन्दर्भ श्रेणी:तारे श्रेणी:उपदानव तारे श्रेणी:पाल तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना