411 REFERENCE · Wikipedia
भेड़ाघाट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भेड़ाघाट Bhedaghat Bhedaghat Jbp.jpg भेड़ाघाट में नर्मदा नदी और उसके साथ-साथ चलती संगमरमर की चट्टानें भेड़ाघाट India Madhya Pradesh 23.132 79.801 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति ज़िला जबलपुर ज़िला प्रान्त मध्य प्रदेश देश 6657 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
भेड़ाघाट (Bhedaghat) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले के मुख्यालय, जबलपुर, से लगभग 20 किमी दूर नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह एक पर्यटक स्थल है और यहाँ के धुआँधार जलप्रपात, नर्मदा नदी के साथ स्थित संगमरमर की चट्टानें और चौसठ योगिनी मंदिर प्रमुख आकर्षण हैं।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
दर्शनीय स्थल
भेड़ाघाट एक रमणीय पर्यटन स्थल है। भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित चौसठ योगिनी मंदिर इसके समीप स्थित है। धुआंधार जलप्रपात, भेड़ाघाट के निकट एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। नर्मदा नदी के दोनों तटों पर संगमरमर की सौ फुट तक ऊँची चट्टानें भेड़ाघाट की खासियत हैं। यह पर्यटन स्थल भी जबलपुर से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबलपुर से भेड़ाघाट के लिए बस(मेट्रो), टेम्पो और टैक्सी भी उपलब्ध रहती है। यहाँ कई प्रसिद्ध् हिन्दी फिल्मो का छित्रान्कन हुआ है।
संगरमर की चट्टानें - चाँद की रोशनी में भेड़ाघाट की सैर एक अलग ही तरह का अनुभव रहता है।
धुआँधार जलप्रपात - भेड़ाघाट के पास नर्मदा का पानी एक बड़े झरने के रूप में गिरता है। यह स्पॉट धुआँधार फॉल्स कहलाता है।
चौंसठ योगिनी मंदिर - भेड़ाघाट के पास ही यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। यह बहुत ही भव्य मंदिर है। यहाँ ६४ योगिनी अर्थात् देवियों की प्रतिमा है। दसवीं शताब्दी में स्थापित हुए दुर्गा माता के इस मंदिर से नर्मदा दिखाई देती है।
H
बाहरी कड़ियाँ
सौंदर्य से परिपूर्ण हैं नर्मदा की संगमरमरी चट्टानें (वेबदुनिया)
जन्नत सा एहसास कराती पुण्य-सलिला नर्मदा (भास्कर)
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:जबलपुर ज़िला
श्रेणी:जबलपुर ज़िले के नगर
श्रेणी:मध्य प्रदेश में पर्यटन आकर्षण