411 REFERENCE · Wikipedia
चेन्नई नगर निगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चेन्नई metropolitan city capital 13.09 80.27 left Ripon Building panorama.jpg चेन्नई नगर निगम का मुख्यालय राइपन बिल्डिंग में है तमिल नाडु • चेन्नई • कांचीपुरम • तिरुवल्लुर महापौर एम सुब्रह्मणियम निगम आयुक्त राजेश लाखोनी 6 43.4 लाख 2001 5वां 75 लाख 2007 4था 14350 181.06 http://www.jnnurm.nic.in/toolkit/CDP_CHENNAI.PDF PDF Development Plan for Chennai Metropolitan Area Govt. of India p.1 April 2006 2007-09-12 https://web.archive.org/web/20080226213256/http://www.jnnurm.nic.in/toolkit/CDP_CHENNAI.PDF 26 फ़रवरी 2008 dead 9 1180 91 44 600 xxx TN-01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 09, 10, 20,21,22 INMAA www.chennaicorporation.gov.in Chennai Corporation logo.png 60px चेन्नई नगर निगम की सील
चेन्नई नगर निगम (तमिल: சென்னை மாநகராட்சி, चेन्नई कार्पोरेशन) चेन्नई शहर का अनुरक्षण करने वाली नागर संस्था है। यह भारत की सबसे पुरानी निगम संस्था है। चेन्नई शहर का प्रशासन चेन्नई नगर निगम के पास है। १६८८ में स्थापित हुआ यह नगर निगम भारत में ही नहीं, ब्रिटेन के बाहर किसी भी राष्ट्रमंडल देश में सबसे पहला नगर निगम है।http://www.hindu.com/2008/09/23/stories/2008092357680100.htm Chennai Corporation to celebrate 320 years 16 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20090605165122/http://www.hindu.com/2008/09/23/stories/2008092357680100.htm 5 जून 2009 live इसमें १५५ पार्षद है, जो चेन्नई के १५५ वार्डों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनका चुनाव सीधे चेन्नई की जनता करती है। फिर ये चुने हुये पार्षद अपने आप में से ही एक महापौर एवं एक उप-महापौर चुनते हैं जो छः समितियों का संचालन करता है। चेन्नई, तमिल नाडु राज्य की राजधानी होने से राज्य की कार्यपालिका और न्यायपालिका के मुख्यालय शहर में मुख्य रूप से फोर्ट सेंट जॉर्ज में सचिवालय इमारत में और शेष कार्यालय शहर में विभिन्न स्थानों पर अनेक इमारतों में स्थित हैं। मद्रास उच्च न्यायालय का अधिकार-क्षेत्र तमिल नाडु राज्य और पुदुच्चेरी तक है। यह राज्य की सर्वोच्च न्याय संस्था है और चेन्नई में ही स्थापित है। चेन्नई में तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं – चेन्नई उत्तर, चेन्नई मध्य और चेन्नई दक्षिण और १८ विधान-सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं।
दीर्घा
देखें
चेन्नई कार्पोरेशन वार्डों की सूची
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:चेन्नई सरकार
श्रेणी:भारत के नगर निगम