Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विकृत पदार्थ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विकृत पदार्थ (degenrate matter) ऐसे पदार्थ को कहते हैं जिसका घनत्व इतना ज़्यादा हो कि उसके दाब (प्रॅशर) का अधिकतम भाग पाउली अपवर्जन नियम (Pauli exclusion principle) से उत्पन्न हो।Universe, Human Immortality and Future Human Evaluation, Alexander Bolonkin, Elsevier, 2011, ISBN 978-0-12-415801-6, ... The pressure maintained by a body of degenerate matter is called the degeneracy pressure, and arises because the Pauli principle forbids the constituent particles to occupy identical quantum states ... विवरण आम तौर से किसी भी पदार्थ में (चाहे वह ठोस, द्रव या गैस हो) तापमान के कारण परमाणु उत्तेजित रहते हैं और इस उत्तेजना से उनका एक ऊष्मीय दाब होता है। इसके अतिरिक्त परमाणुओं के नाभिक (न्यूक्लियस) एक दूसरे के लिए प्रतिकर्षण (रिपल्शन) रखते हैं और इस से भी दाब पैदा होता है। एक तीसरा दाब पाउली अपवर्जन नियम से आता है जो दो फर्मियानों को एक ही क्वांटम अवस्था में होने से वर्जित करता है। इस दाब को विकृत दाब कहते हैं। आम तौर पर विकृत दाब ऊष्मीय दाब और नाभिक प्रतिकर्षण दाब से बहुत कम होता है। अगर उस पदार्थ को इस भयंकरता से दबाया जाए कि उसका विकृत दाब बढ़कर बाक़ी दाबों से अधिक हो जाए तो ऐसे पदार्थ की अवस्था को भी विकृत कहा जाता है। उदाहरण के लिए यह स्थिति धातु हाइड्रोजन में देखी जाती है जिसमें हाइड्रोजन के नाभिक एक दूसरे से बोर त्रिज्या (साधारण हाइड्रोजन परमाणु के नाभिक और इलेक्ट्रॉन से भी क़रीब लाए जा चुकें हों।Strongly coupled coulomb systems https://web.archive.org/web/20131011090133/http://books.google.com/books?id=I4gGL_ebHvIC 11 अक्तूबर 2013 , Gabor Kalman, J. Martin Rommel, Krastan Blagoev, Kastan Blagoev, Springer, 1998, ISBN 978-0-306-46031-9, ... at metallization metallic fluid hydrogen is degenerate, highly condensed matter ... इन्हें भी देखें पाउली अपवर्जन नियम धातु हाइड्रोजन सन्दर्भ 2 श्रेणी:क्वाण्टम यान्त्रिकी श्रेणी:पदार्थ प्रावस्थाएँ श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:विचित्र पदार्थ