Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२० नवंबर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right २० नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२४वॉ (लीप वर्ष मे ३२५ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ४१ दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1815 – यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया। 1829 – रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया। 1866 – अमेरिका के वांशिगटन में [[हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना। 1917 – यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ। 1917 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना। 1942 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया। 1945 – जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति। 1945 – जर्मनी में बीस से अधिक नात्सी अफ़सरों पर युद्धापराधों को लेकर मुकदमा शुरु। 1949 – इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई। 1955 – पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया। 1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1981 – अफ्रीकी देशबुरुंडी में संविधान अंगीकार किया गया। 1981 – भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया था। 1985 – माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ। 1994 – अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न। 1995 – वेल्स की राजकुमारी डायना ने वेल्स के राजकुमार से अलगाव और अपने विवाहेत्तर संबंधों के बारे में बीबीसी टेलीविज़न पर खुल कर बात की। 1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान 'कोलम्बिया' फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित। 1998 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी। 2002 – अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर [[बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा। 2003 – तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में [[ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु। 2007 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। 2008 – मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया। 2008 – राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। 2008 – अदन की खाड़ी में अपने व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा। 2015 – अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई। जन्म मीनू परशोताम वालीवुड गायिका जन्म20 नवंबर 1944 पटियाला , पंजाब, भारत 1989 – बबीता फोगाट- एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान 1750 – टीपू सुल्तान, मैसूर राज्य का शासक निधन 1971 – स्पेन के तानाशाह जनरल फ़्रैंको का निधन। 2014 – निर्मला ठाकुर - भारत की प्रसिद्ध कवियित्री। 2009 – श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि। 1984 – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ - प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है। महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह) नवजात शिशु दिवस (सप्ताह) राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह) विश्व शौचालय दिवस बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन 20 नवम्बर 2019 का करेंट अफेयर्स घटनाएँ आज की प्रमुख घटनाएँ https://web.archive.org/web/20200925191329/https://www.freecurrentaffairs.in/20-november-2019-current-affairs-in-hindi-english-pdf-download/ 25 सितंबर 2020 श्रेणी:नवंबर