Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नागिन झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नगीन मई 2025 नागिन झील File:Nagin_Lake_(Srinagar).jpg A view of the Nigeen lake with the Hari Parbat hill in the background View of the Nigeen lake with the Hari Parbat hill in the background India Srinagar, Jammu and Kashmir, India 34 06 50 N 74 49 56 E title,inline region:IN_type:waterbody_source:GNS-enwiki India Jammu and Kashmir Location of Nigeen lake within Jammu and Kashmir Nallah Amir Khan 2.7 km on 0.82 km on 1582 m ft on नागिन झील जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर की डल झील से लगभग 6 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।Nigeen Lake-JK Tourism http://www.jktourism.org/index.php/nigeen-lake 11 July 2015 9 अक्तूबर 2022 https://web.archive.org/web/20221009055016/http://www.jktourism.org/index.php/nigeen-lake dead यह झील आसपास के क्षेत्र में 'ज्‍वैल इन द रिंग' के नाम से काफ़ी विख्‍यात है, जो चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। नागिन झील 'डल झील' से एक पतले सेतु द्वारा अलग है। डल झील का यह सबसे छोटा तथा सबसे सुंदर भाग है, जो एक रास्ते द्वारा विभाजित है तथा हज़रत बल से कुछ ही दूरी पर है। यह डल झील की तुलना में काफ़ी छोटी है, लेकिन शहर की भीड़-भाड़ से दूर होने के कारण यहाँ पर काफ़ी शान्ति रहती है। विभिन्न प्रकार के पेड़ नागिन झील के किनारे दीवार की तरह खड़े हुए हैं, जिससे इसकी सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं। यहाँ सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही सुहावना होता है तथा आसपास का दृश्य किसी का भी मन मोह लेने की क्षमता रखता है। नागिन झील के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है, यहाँ के हाउसबोट। सैलानी इन हाउसबोटों में रहकर इस ख़ूबसूरत झील का आनंद उठा सकते हैं। यहाँ आने वाले लोग इस झील में अन्‍य झीलों की अपेक्षा स्‍वीमिंग करना काफ़ी पसंद करते हैं, क्‍योकि झील की गहराई अपेक्षाकृत कम है और पानी भी कम प्रदूषित है। साहसिक पर्यटकों के लिए यहाँ कई वॉटर स्‍पोर्टस, जैसे- स्‍कीइंग और फाइबरग्‍लास सेलिंग का भी इंतजाम है। झील के किनारे पर एक बार और एक चाय पवेलियन भी स्थित है, जिसे 'नागिन क्‍लब' के नाम से जाना जाता है। यह जगह पर्यटकों को आराम प्रदान करवाती है। सन्दर्भ 2 श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की झीलें