411 REFERENCE · Wikipedia
अलाय पर्वत शृंखला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|इस नक़्शे में अलाय (Alai) पर्वत देखे जा सकते हैं
अलाय पर्वत शृंखला (किरगिज़: Алай тоо кыркасы, अंग्रेज़ी: Alay Mountains) मध्य एशिया में किर्गिज़स्तान के तियान शान पर्वतों से पश्चिम में ताजिकिस्तान तक ३५० किमी की लम्बाई तय करने वाली पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,५४४ मीटर लम्बा 'पिक तन्दिकूल' (пик Тандыкуль, Pik Tandykul) है। इस शृंखला की दक्षिणी ढलानों से कई नदी-झरने वख़्श नदी में एकत्र होते हैं जो आमू दरिया की एक उपनदी है। इसकी उत्तरी ढलानों से उभरने वाले झरनों का पानी फरग़ना वादी की तरफ़ उतरता है और सिर दरिया की उपनदियों को जल देता है।M. Shahgedanova, The physical geography of northern Eurasia, Oxford University Press, 2003, ISBN 978-0-19-823384-8, chapter 16
इन्हें भी देखें
पामीर-अलाय पर्वत
पामीर पर्वत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:किर्गिज़स्तान के पर्वत
श्रेणी:किर्गिज़स्तान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:ताजिकिस्तान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:मध्य एशिया के पर्वत
श्रेणी:मध्य एशिया
श्रेणी:पर्वतमालाएँ