411 REFERENCE · Wikipedia
हर्षा भोगले
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हर्षा भोगले Harsha Bhogle.JPG Harsha Bhogle giving motivational speech yes 1961 7 19 Hyderabad, Telangana, India Osmania University, Hyderabad Indian Institute of Management, Ahmedabad TVcommentator/presenter Anita Chinmay and Satchit www.harshabhogle.com
हर्षा भोगले (जन्म 19 जुलाई 1961) एक भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और पत्रकार हैं।https://scroll.in/field/901348/harsha-bhogles-response-to-virat-kohlis-statement-shines-the-light-on-the-real-problem Harsha Bhogle’s response to Virat Kohli’s statement shines the light on the real problem 8 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181108185851/https://scroll.in/field/901348/harsha-bhogles-response-to-virat-kohlis-statement-shines-the-light-on-the-real-problem 8 नवंबर 2018 dead 8 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181108185851/https://scroll.in/field/901348/harsha-bhogles-response-to-virat-kohlis-statement-shines-the-light-on-the-real-problem उनका जन्म हैदराबाद के एक मराठी भाषी परिवार में हुआ। भोगले हाल ही में एक स्वतन्त्र पत्रकार बने हैं।
प्रारम्भिक जीवन
हर्षा भोगले A.D.Bhogle के बेटे हैं जो की एक फ्रेंच प्रोफेसर और उनकी माँ का नाम शालिनी भोगले है जो की मनोविज्ञान की प्रोफेसर हैं। वह हैदराबाद पब्लिक स्कूल गए और बाद में ह्यदेरबाद के ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने अपना स्नातकोत्तर कार्यक्रम PGDM भारतीय मैनेजमेंट संसथान अहमदाबाद से किया। स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद उन्होंने एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में दो वर्षो तक काम किया जिसके बाद वे स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में दो वर्षो के लिए जुड़ गए।
करियर
भोगले ने अपने करियर की शुरुआत APCA के क्रिकेट खिलाडी के तौर पर की और छोटे स्तर की क्रिकेट में हिस्सा लिया। फिर उन्होंने हैदराबाद में रहते हुए 19 साल की उम्र में आकाशवाणी में कमेंट्री की शुरुआत की। 1991-92 में वे ऑस्ट्रेलियाई ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के तरफ से भारत के क्रिकेट सीरीज के दौरान आमंत्रित किये जाने वाले पहले भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर बने।
1995 के बाद से, वह विश्व के हर भाग से ESPN STAR Sports के लिए लाइव क्रिकेट को प्रस्तुत कर रहे हैं।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2011–'12 श्रृंखला को पूरी तरह से एबीसी रेडियो के लिए कवर किया। .
हर्षा ने 2009 से इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन को कवर किया है। .उन्हें भारतीय खिलाड़ियों से कथित तौर पर आलोचना की वजह से अप्रैल 2016 में बीसीसीआई ने कमेंटरी टीम से हटा दिया था। लेकिन उनके बोलने के अधिकार का भारत में काफी लोगों ने समर्थन किया है।
उन्होंने ईएसपीएन और स्टार स्पोर्ट्स के लिए काफी टेलीविज़न शोज होस्ट किये हैं।
हर्षा ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को युट्यूब पर आउट ऑफ़ बॉक्स विथ हर्षा को होस्ट कर विस्तार किया।
भोगले को क्रिकइन्फो के द्वारा कराये गए पोल में प्रशंसनिये टीवी क्रिकेट कमेंटेटर चुना गया।
भोगले 2008 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सलाहकार थे।
किताबें
वह और उनकी पत्नी अनीता भोगले ने एक किताब लिखी है जिसका शीर्षक जीतने के रास्ते है जो की व्यापार के ज्ञान से तैयार की खेल की दुनिया पर आधारित है। यह पुस्तक स्पोर्स्ट्स संचार में दस वर्षो के काम और अनुभव का परिणाम है।
व्यक्तिगत जीवन
हर्षा की शादी अनीता से हुई है जो आईआईएम-अहमदाबाद में उनकी सहपाठी थी।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
ईएसपीएन क्रिकइन्फो
सन्दर्भ
श्रेणी:1961 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद के पूर्व छात्र
श्रेणी:इंडियन प्रीमियर लीग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हैदराबाद के लोग