411 REFERENCE · Wikipedia
औरंगाबाद रेलवे स्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
औरंगाबाद रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय रेल और लाइट रेल स्टेशन औरंगाबाद रेल्वे स्थानक भारतीय रेलवे औरंगाबाद स्टेशन रोड, पदमपुरा, औरंगाबाद 431001, महाराष्ट्र भारत 19.86 N 75.31 E type:railwaystation_region:IN dms inline,title 1831 ft सिकंदराबाद-मनमाड खंड मानक (भूमि पर) 5 (4 यात्री के लिये) 8 उपलब्ध नहीं हाँ AWB
दक्षिण मध्य रेलवे
नांदेड
भारतीय रेलवे दक्षिण मध्य रेलवे दक्षिण मध्य रेलवे ज़ोन India Maharashtra औरंगाबाद रेलवे स्टेशन 260
औरंगाबाद रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: AWB) सिकंदराबाद-मनमाड खंड पर स्थित एक रेलवे स्टेशन है जो मुख्य रूप से औरंगाबाद, महाराष्ट्र शहर को सेवा मुहैया कराता है। यह रेलवे स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे ज़ोन के नांदेड़ मंडल के अंतर्गत आता है। इसके द्वार शहर हैदराबाद, दिल्ली, निजामाबाद, नागपुर, नासिक, पुणे, नांदेड़ और लातूर रोड जैसे प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुडे हुए है।
इतिहास
छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन 1900 में खोला गया था। इसे हैदराबाद के 7 वें निजाम मीर उस्मान अली खान ने बनवाया था। उनकी महारानी निज़ाम ने निज़ाम के गारंटीड स्टेट रेलवे के तहत गोदावरी घाटी रेलवे कंपनी बनाई। 1876 में 6वें निजाम मीर महबूब अली खान के शासन के दौरान काम शुरू हुआ। हैदराबाद और बेजवाड़ा के बीच पहले रेलमार्ग का निर्माण किया गया था।https://www.deccanherald.com/content/328902/he-way-ahead-his-time.html He was way ahead of his time 19 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20190925171306/https://www.deccanherald.com/content/328902/he-way-ahead-his-time.html 25 सितंबर 2019 live
सिकंदराबाद और वाडी के बीच पहली ब्रॉड गेज लाइन का निर्माण 1885 में किया गया था। हैदराबाद-मनमाड लाइन का काम 1900 में पूरा हुआ। हैदराबाद-जयपुर मीटर लाइन का काम शुरू हुआ और 1906 में पूरा हुआ।https://citykatta.com/hyderabad-godavari-valley-railway/ Hyderabad–Godavari Valley Railway and Cotton Industry 15 February 2019 20 अप्रैल 2022 https://web.archive.org/web/20220420184113/https://citykatta.com/hyderabad-godavari-valley-railway/ dead
1950 में निज़ाम ग्रांटेड रेलवे का राष्ट्रीयकरण किया गया और उसे भारतीय रेलवे में मिला लिया गया। 1992 में, सिकंदराबाद मनमाड रेलमार्ग का 94 मीटर गेज का काम पूरा हो गया था। 2004 में, भारतीय रेलवे द्वारा निज़ाम रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया।
प्रबंधन
छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ उप-मंडल के अंतर्गत आता है। यह मनमाड जंक्शन (मध्य रेलवे) से हुजूर साहेब नांदेड़ स्टेशन (दक्षिण मध्य रेलवे) लाइन के बीच स्थित है। छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन नांदेड़ मंडल का एकमात्र स्टेशन है जिसे "ए-1" श्रेणी का दर्जा प्राप्त है। छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन देश के मॉडल स्टेशनों में से एक है। इसमें 5 प्लेटफॉर्म हैं जिनमें से 4 का इस्तेमाल यात्री सेवाओं के लिए किया जाता है। छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन में कई सुविधाएं हैं, शहर महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी भी है।
संयोजकता
छत्रपति संभाजीनगर का मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई सेंट्रल, निजामाबाद, लातूर रोड, नांदेड़, नागपुर, नासिक, पुणे, विशाखापत्तनम के साथ रेल माध्यम से जुड़ा हुआ है। छत्रपति संभाजीनगर जन शताब्दी एक्सप्रेस इसे मुंबई से जोड़ने वाली सबसे तेज़ ट्रेन है।http://indiarailinfo.com/station/map/1669 Aurangabad railways station indiarailinfo 27 June 2014 https://web.archive.org/web/20140720085622/http://indiarailinfo.com/station/map/1669 20 जुलाई 2014 livehttp://www.scr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,291 Divisions in SCR Indian Railways-SCR zone portal 28 June 2014 https://web.archive.org/web/20140630065807/http://www.scr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0%2C1%2C291 30 जून 2014 livehttps://www.cleartrip.com/trains/stations/AWB Aurangabad Train Station Time Table cleartrip.com 9 January 2017 https://web.archive.org/web/20170109185534/https://www.cleartrip.com/trains/stations/AWB 9 जनवरी 2017 live छत्रपति संभाजीनगर से कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें सचखंड एक्सप्रेस, देवगिरी एक्सप्रेस, अजंता एक्सप्रेस, औरंगाबाद जन शताब्दी आदी चलती है।
छत्रपति संभाजीनगर शहर की सीमा के भीतर दो और स्टेशन हैं। एक चिकलथाना रेलवे स्टेशन है और दूसरा नवनिर्मित मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन है।
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
वेबसाइट
Google "औरंगाबाद रेलवे स्टेशन" (मानचित्र)। गूगल मैप्स । गूगल।
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक
श्रेणी:महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशन
श्रेणी:नांदेड़ रेलवे मंडल
श्रेणी:औरंगाबाद ज़िला, महाराष्ट्र