411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
National Science Centre National Science Centre - New Delhi 2014-05-06 0695-0700 Compress.JPG 1992 Bhairon Road, IND India science museum 521260 [As on 31 March 2010]Activity report 2009-10. NCSM Rama Sarma Dhulipati 5 nscdelhi.org
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (National Science Centre) दिल्ली स्थित विज्ञान संग्रहालय है। इसकी स्थापना १९९२ में हुई थी। यह राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद का आधारभूत अंग है।
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली, राष्ट्रीय विज्ञान संग्राहलय परिषद्, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत स्वायत्त संस्था है। उत्तरी भारत में विशेष रूप से छात्रो में, विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में, यह अग्रिणी संस्था है। इसका उदघाटन 9 जनवरी 1992 को तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया और तबसे केंद्र विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
उद्देश्य
विज्ञान को जनमानस में और विशेष रूप से छात्रों के बीच लोकप्रिय बनाना।
देश में वैज्ञानिक साक्षरता प्राप्त करने के लिए प्रयास करना।
वैज्ञानिक जानकारियों व वैज्ञानिक सोच को अंतर्निविष्ट करना।
छात्रों, शिक्षकों एवं जनमानस के लिए शिक्षण कार्यकम आयोजित करना।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यकम द्वारा विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर पाठ्यक्रम सामाग्रियां विकसित करना।
नवीन विचारों को पैदा करने के लिए जिज्ञासु मस्तिष्क को प्रोत्साहित करना।
विज्ञान एवं तकनीकी की प्रगति को दिखाना व इसका प्रदर्शन करना।
केंद्र में सिखाने का माध्यम 'करना सीखना' एवं 'मनोरंजन के साथ सीखना' रखा गया है।
देश की विज्ञान एवं तकनीकी धरोहर को संरक्षित करना।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली का जालघर
श्रेणी:भारतीय संग्रहालय