Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लाजपत नगर, दिल्ली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लाजपत नगर Neighborhood of Delhi File:Lajpat Nagar marketplace in 2006.jpg 290px India Delhi दिल्ली, भारत में अवस्थिति 28 34 05 N 77 14 30 E region:IN-DL inline,title देश भारत राज्य दिल्ली ज़िला South East Delhi GMT + 0530 पिन कोड 110024 110024 लाजपत नगर दक्षिण दिल्ली का एक प्रमुख क्षेत्र है। यहां एक बडी निजि आवासीय कालोनी, सरकारी आवासीय कालोनी के साथ- साथ ही एक बड व प्रसिद्ध बाजार भी है, जो कि सेन्ट्रल मार्किट के नाम से प्रसिद्ध है। यह प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय के सम्मान में नामित है। लाजपतनगर, दिल्ली दिल्ली के रिंग मार्ग पर आने वाला एक बस स्टॉप भी है। प्रमुख भाग अयह मुख्यतः चार भागों में विभाजित है: भाग - १ (एकदम उत्तरी क्षेत्र जोकि रिंग रेलवे से लगा हुआ है, व लाजपत नगर रेलवे स्टेशन भे यहीं स्थित है) भाग -२ (यह भा-१ के दक्षिण में स्थित है, व सेन्टृअल मार्किट तक आता है। इन दोनों भागों में मुख्यतः आवासेय कालोनी स्थित है। भाग - ३ (यह भी सेण्ट्रल मार्किट के दक्षिण पूर्व में ही स्थित है व रिंग मार्ग तक जाता है। भाग - ४ (यह रिंग मार्ग के दक्षिण में स्थित है। सेंट्रल मार्किट सेन्ट्रल मार्केट, लाजपत नगर दिल्ली की मार्केट की बात हो और लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट का नाम याद न आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। यह मार्केट खरीदारों के लिए स्वर्ग है जहाँ बच्चों, लड़कों, लड़कियों से ले कर बड़े -बुजर्गों तक का सामान मिल जायेगा। दिल्ली के पास लगते नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद तक के लोग यहाँ से खरीदारी करना पसंद करते हैं क्यों कि इस बाजार में पारम्परिक भारतीय परिधान से ले कर पश्चिमी कपड़ो तक मिलंगे, साथ ही डिजायनर जुते, चप्पलों की तो यहाँ भरमार है। यह दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। यहाँ अपने बजट के हिसाब से अपने लिए सामान खरीद सकते हैं। चुनमुन, रितु वेयरस, स्पोर्ट किंग आदि बड़े नामों के साथ, सड़क के किनारे लगी छोटी छोटी दुकानों से सस्ता सामान भी खरीद सकते हैं, बस थोड़ा सा मोल भाव करना पड़ेगा। कपड़ो के अलावा यदि घर के लिए साजो समान लेना हो तो यहाँ घर के सजावट के लिए भरपूर समान है। होम साज, जगदीश स्टोर आदि और कई छोटी मोटी दुकानें हैं जहाँ से घर के लिए परदे खूबसूरत सजावटी चीजे ले सकते हैं। टीवी, फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक सामान से तो यह बाजार भरा पड़ा है। एक से एक नए गजेट यहाँ मिल जायेंगे। बाजार में हर वक्त भीड़ रहती है और अब सुरक्षा की नज़र से भी यहाँ कई प्रबंध किए गए हैं। खरीदारी के आलावा यहाँ पर बने थ्री सीज़ सिनेमा में पिक्चर का मजा भी ले सकते हैं। और घूमते घूमते थक जाए तो खाने के लिए एक से बढ़ कर एक जगह हैं। चाट पापडी, में आलू की चाट और चाइनिस चाट, मोमो यहाँ के स्पेशल खाने के नाम पर याद आ जाते हैं। गोल्डन फीस्टा से ग्रीलिड सेंडविच खा सकते हैं, फ़ूड यूनियन में अच्छी काफ़ी और बढ़िया पिज्जा का मजा ले सकते हैं, ठेले पर मिलते दाल के लड्डू और उबली मसाला लगा के छली भुट्टा यहाँ का बहुत पसंद किया जाता है। नमकीन घर के लिए ले जाने का दिल है तो सिन्धी नमकीन भंडार जा सकते हैं। यहाँ बेसन गुजराती पापडी के साथ उबली हरी मिर्चे लेना न भूले। दिल्ली की बेहतर मार्केट के रूप में जाने जानी वाली इस जगह पर बस इसी बात का ध्यान रखे कि मोलभाव जरुर करे और खरीदारी का मजा खाने पीने के साथ खूब लें। मेट्रो स्टेशन यह दिल्ली मेट्रो रेल की दक्षिण विस्तार वाली येलो लाइन शाखा का एक प्रस्तावित स्टेशन भी है। श्रेणी:दिल्ली के बस स्टॉप श्रेणी:रिंग मार्ग के बस स्टॉप श्रेणी:दिल्ली के स्थल श्रेणी:दिल्ली मेट्रो ब्लूलाइन श्रेणी:मेट्रो स्टेशन श्रेणी:दिल्ली के क्षेत्र श्रेणी:दिल्ली में सड़कें श्रेणी:दिल्ली के आवासीय क्षेत्र