Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आसनसोल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आसनसोल Asansolআসানসোল Asansol skyline.jpg ऊपर से दक्षिणावर्त: आसनसोल रेलवे स्टेशन, इस्को इस्पात उद्योग, टीवी तम्भ, गैलेक्सी मॉल, आसनसोल अभियंत्रिकी कॉलेज, आसनसोल इन्डोर स्टेडियम, रबिन्द्र भवन, पूर्वी कोलफील्ड लिमिटेड आसनसोल India West Bengal 23.68 86.99 inline, title पश्चिम बंगाल में स्थिति देश प्रान्त पश्चिम बंगाल ज़िला पश्चिम बर्धमान ज़िला 1243414 2011 भाषाएँ प्रचलित बंगाली भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 713 3xx दूरभाष कोड 0341 WB 37 / WB 38 / WB 44 (WB 44A, WB 44B, WB 44C, WB 44D) लिंगानुपात 1.08http://censusindia.gov.in/2011-prov-results/paper2/data_files/India2/Table_2_PR_Cities_1Lakh_and_Above.pdf ♂/♀ साक्षरता 84.82 www.paschimbardhaman.co.in आसनसोल (Asansol) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य uttar purav के पश्चिम बर्धमान ज़िले में स्थित एक शहर है। यह कोलकाता के बाद राज्य का सबसे बड़ा शहर है। छोटानागपुर पठार के मध्य में राज्य की झारखण्ड से सटी पश्चिमी सीमा पर स्थित यह नगर खनिज पदार्थों में धना है। आसनसोल दामोदर नदी के किनारे बसा हुआ है और बहुत समय से एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन रहा है।"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074 विवरण आसनसोल भारत के उन 11 शहरों में से एक है जो विश्व के 100 सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों की सूची में हैं। प्रदेश की राजधानी कोलकाता से 200 किलोमीटर दूर दामोदर नदी की घाटी में स्थित इस नगर के अर्थव्यवस्था का आधार कोयला एवं स्टील हैं। यहाँ कार्यबल की संख्या अधिक है और, मामूली प्रति व्यक्ति आय के उच्च शैक्षिक संस्थानों, अच्छी परिवहन कनेक्शन, कई आवास परिसरों और उद्योग, संस्थाओं, परिवहन और वाणिज्य के लिए उपयुक्त भूमि है। इसका भीतरी भाग बांकुरा और पुरुलिया जिलों और उत्तर बंगाल, ओड़िशा और झारखण्ड राज्यों के कुछ हिस्सों से जुड़ा हुआ है। यहाँ सेनेरैल साइकिल का भारत प्रसिद्ध कारखाना है।सिंह विक्रमादित्य भू-दर्शिका, भाग-४,५ जुलाई १९८४ भारती पुस्तक मन्दिर कोलकाता ९९ भारतीय रेल ने आसनसोल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अपने यात्रियों और वहां के आम लोगों के उपयोग के लिए अपना पहला रेल भोजनालय "रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स" शुरू किया। जनसँख्या 2024 में आसनसोल शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 799,000 है, जबकि आसनसोल मेट्रो की जनसंख्या 1,764,000 अनुमानित है।https://www.census2011.co.in/census/city/200-asansol.html Asansol Population 2024 नामोत्पत्ति आसनसोल का नाम दो शब्दों को जोड़कर बना है। "आसन" एक तीस मीटर ऊँचा वृक्ष है जो दामोदर नदी के तट पर पाया जाता है और "सोल" का अर्थ "भूमि" है। इन्हें भी देखें पश्चिम बर्धमान ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:पश्चिम बर्धमान ज़िला श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर श्रेणी:पश्चिम बर्धमान ज़िले के नगर *