Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माकेमाके (बौना ग्रह)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

#FFC8A0 माकेमाके 24px|🝼 frameless|upright=1.2 हबल अंतरिक्ष दूरबीन से ली गई माकेमाके की तस्वीर माकेमाके (प्रतीक: 16px|🝼) https://www.jpl.nasa.gov/infographics/what-is-a-dwarf-planet JPL/NASA 2015-04-22 Jet Propulsion Laboratory What is a Dwarf Planet? 2022-01-19 हमारे सौर मण्डल के काइपर घेरे में स्थित एक बौना ग्रह है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा रखा गया इसका औपचारिक नाम "१३६४७२ माकेमाके" है। यह हमारे सौर मण्डल का तीसरा सब से बड़ा बौना ग्रह है और इसका औसत व्यास (डायामीटर) १,३६० से १,४८० किमी के आसपास अनुमानित है, यानि यम (प्लूटो) का लगभग तीन-चौथाई। माकेमाके का कोई ज्ञात उपग्रह नहीं, जो काइपर घेरे की बड़ी वस्तुओं में असामान्य बात है। इसकी खोज २००५ में हुई थी। कक्षा और परिक्रमा माकेमाके सूरज से लगभग ५२ खगोलीय इकाईयों (यानि ७.८ अरब किमी) की दूरी पर है। इसकी परिक्रमा कक्षा सौर मण्डल के चपटे चक्र से २९ डिग्री के कोण (ऐंगल) पर है। इसे सूरज की एक परिक्रमा पूरा करने में लगभग ३०१ वर्ष लग जाते हैं। रूप-रंग माकेमाके पर बहुत ही ठण्ड है और इसका औसत तापमान -२३२ °सेंटीग्रेड (या ३० कैल्विन) के आसपास है, जिस वजह से इसकी सतह पर मीथेन, इथेन और शायद नाइट्रोजन गैसों की जमी हुई बर्फ़ की मोटी तह है। इसी बर्फ़ीली सतह की वजह से माकेमाके का एल्बीडो (सफ़ेदपन या चमकीलापन) ०.८ है, जो काफ़ी अधिक माना जाता है। इन जमी हुई गैसों की वजह से यह भी सम्भावना है के जब माकेमाके परिक्रमा करता हुआ सूरज के थोड़ा पास आ जाता है तो यह सीमित मात्रा में उबलकर माकेमाके पर एक पतला वायुमंडल बना देती हैं। लेकिन जैसे ही माकेमाके सूरज से दूर होता है तो सम्भावना अधिक है के यह वायुमंडल जमकर बर्फ़ की तरह सतह पर गिर जाता है और फिर सतह के ऊपर सिर्फ़ खुले अंतरिक्ष का व्योम ही होता है। उपग्रह माकेमाके का कोई भी ज्ञात उपग्रह नहीं है। नाम का स्रोत माकेमाके पोलीनेशिया क्षेत्र के ईस्टर द्वीप के धर्म में एक देवता थे जिनको मानवजाति की सृष्टि करने का श्रेय दिया जाता था। इस बौने ग्रह का नाम उन्ही पर रखा गया है। अंग्रेज़ी में माकेमाके को "Makemake" लिखा जाता है। इन्हें भी देखें बौना ग्रह काइपर घेरा यम (प्लूटो) वरुण-पार वस्तुएँ श्रेणी:वरुण-पार वस्तुएँ श्रेणी:सौर मंडल श्रेणी:सौर मंडल के ग्रह श्रेणी:बौने ग्रह श्रेणी:ग्रह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:प्लूटोई