411 REFERENCE · Wikipedia
पिदाकला युद्ध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पिदाकला युद्ध हिन्दू image = yes yes center
250 200
15 78 inline 4
point 15.552 77.471 inline village
आन्ध्र प्रदेश में कैरुप्पाला गाँव का मानचित्र कैरुप्पाला, कर्नूल ज़िला, आन्ध्र प्रदेश का स्थान पिदाकला युद्ध गोबर युद्ध कैरुप्पाला, अस्पारी, कर्नूल ज़िला, आन्ध्र प्रदेश, भारत क्षेत्रीय हिन्दू लोक उत्सव भद्रकाली और वीरभद्र के विवाह से जुड़ी पौराणिक कथा गोबर से प्रतीकात्मक युद्ध देवी-देवताओं का विवाह अनुष्ठान अप्रैल की प्रारम्भ (उगादि के पूर्ण) हर वर्ष एक ही दिन १ दिन वार्षिक अप्रैल १० अप्रैल २०२४ (अनुमानित) ३० मार्च २०२५ (अनुमानित) १८ अप्रैल २०२६ (अनुमानित) ७ अप्रैल २०२७ (अनुमानित) पारम्परिक रूप से अज्ञात; स्थानीय लोककथाओं के अनुसार प्राचीन काल से कैरुप्पाला गाँव के हिन्दू समुदाय उगादि, भद्रकाली, वीरभद्र
पिदाकला युद्ध आन्ध्र प्रदेश राज्य के कुर्नूल जिले के आस्परि के निकट स्थित गाँव कैरुप्पाला में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला स्थानीय लोक-परम्परा पर आधारित गोबर लड़ाई का त्योहार है।deccanherald hansindia यह गाँव विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो पक्षों में बँटा रहता है।hansindia hindu स्थानीय परंपराओं के अनुसार यह उत्सव इसी गाँव में आरंभ हुआ माना जाता है और स्थानीय लोग इसे स्वास्थ्य के लिए शुभ मानते हैं।deccanherald hansindiahttps://metro.co.uk/2017/04/07/people-are-throwing-cow-dung-at-each-other-for-good-health-6559947/ People are throwing cow dung at each other 2017-04-07 Metro en 2025-06-11
व्युत्पत्ति
"पिदाकलु" शब्द सूखे गोबर के ईँट के लिये प्रयुक्त होता है जिनका ईंधन के रूप में उपयोग होता है, और "समरम्" का अर्थ संग्राम, युद्ध या मुक़ाबला होता है।hansindia
त्यौहार
कैरुप्पाला के गाँववाले पारंपरिक रूप से उगादी के अगले दिन वार्षिक गोबर-लड़ाई आयोजित करते हैं, साथ ही उसी के अंत में दो देवताओं के बीच होने वाले विवाह का आयोजन भी करते हैं।inshorts hindu
इस लड़ाई में सैकड़ों लोग भाग लेते हैं।hansindia mashable महत्त्वपूर्ण उग्र घटनाओं से बचने के लिये त्योहार के समय पुलिस का बड़ी संख्या में तैनाती रहती है।hansindia चोटें होती रहती हैं, पर आमतौर पर कोई शिक़ायत दर्ज नहीं की जाती। लड़ाई के अंत में गाँव में विरभद्र और भद्रकाली के मिलन का उत्सव मनाया जाता है।hindu
कुर्नूल शहर के कल्लूर में भी इस तरह की अलग मान्यताओं वाले समारोह होते हैं। प्रत्येक वर्ष शहर भर से लाए गए गधों को चौडेस्वरी मंदिर के चारों ओर उस उद्देश्य के लिये बनाए गए घोले हुए कीचड़ के तीन बार चक्रमण कराए जाते हैं; यह कीचड़ लगभग ०.९१ मीटर (३ फ़ुट) गहरा होता है। उसके बाद उन्हें नहलाकर, सज़ाकर और पूजित किया जाता है। बड़ी संख्या में भक्त इस अनुष्ठान को देखने के लिये मंदिर में इकट्ठा होते हैं क्योंकि माना जाता है कि यह शहर में शांति लाता है।hindu
किम्वदन्ती
स्थानीय हिन्दू लोककथाओं के अनुसार, देवता विरभद्र और देवी भद्रकाली के विवाह से पहले एक विवाद हुआ था।hansindia विवाद के कारणों को लेकर स्रोतों में भिन्नता दिखती है: कुछ स्रोत बताते हैं कि विरभद्र की अचानक की गई अग्रसरता से भद्रकाली क्रोधित हुईं और उन्होंने गोबर फेंकने की धमकी दी, जबकि अन्य क़िस्से बताते हैं कि किसी संबंध के बाद उनकी जोड़ी कुछ समय के लिये अलग रही।hansindia एक बिन्दु पर भद्रकाली के पक्ष में खड़े गाँववाले विरभद्र पर गोबर फेंकने लगे और विरभद्र के पक्ष के गाँववालों ने भी गोबर से प्रत्युत्तर दिया।hansindia यह लड़ाई लगभग एक घंटे तक चली और अन्ततः गाँव के नेताओं ने मामला सुलझा दिया तथा दोनों देवताओं का विवाह संपन्न हुआ।hansindia hindu
हाल के वर्ष
साल २०१२ में लगभग पंद्रह लोग घायल हुए थे, पर कोई शिक़ायत दर्ज नहीं हुई। साल २०२२ में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग पचास लोग घायल हुए, पर पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई।
कोविड-१९ महामारी के दौरान, साल २०२१ में जहाँ देश में मामलों में वृद्धि देखी जा रही थी, उस वर्ष भी इस उत्सव को आयोजित करने के लिये विशेष अनुमति दी गई थी। उसी वर्ष एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मास्क न पहने हुए भीड़ दिख रही थी जो महामारी के समय गोबर फेंक रही थी — इस वीडियो ने ऑनलाइन निन्दा को जन्म दिया। पुलिस अधिकारी ने उस वर्ष लगभग एक सौ लोग घायल होने की सूचना दी, पर फिर भी कोई शिक़ायत दर्ज नहीं की गई।hindu
यह भी देखें
ला टोमैटिना - स्पेन में एक टमाटर की लड़ाई
सोंगक्रान - नववर्ष का त्यौहार जिसके दौरान म्यांमार और थाईलैंड में पानी की लड़ाई आयोजित की जाती है।
सन्दर्भ
15 April 2021 With no Covid fear, Andhra villagers hold 'Pidakala War' in Kurnool https://www.deccanherald.com/video/national/south/with-no-covid-fear-andhra-villagers-hold-pidakala-war-in-kurnool-974611.html Deccan Herald 2024-11-01 https://archive.today/20230528215710/https://www.deccanherald.com/video/national/south/with-no-covid-fear-andhra-villagers-hold-pidakala-war-in-kurnool-974611.html 2023-05-28 live
24 March 2023 Cow dung fight fest denotes social harmony https://www.thehansindia.com/andhra-pradesh/cow-dung-fight-fest-denotes-social-harmony-789316 The Hans India 2024-11-01 https://archive.today/20230528230447/https://www.thehansindia.com/andhra-pradesh/cow-dung-fight-fest-denotes-social-harmony-789316 2023-05-28 live
Susarla Ramesh 15 April 2021 Ushering in Ugadi by hurling cow dung https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/ushering-in-ugadi-by-hurling-cow-dung/article34321362.ece The Hindu 2024-11-01 https://archive.today/20230528215847/https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/ushering-in-ugadi-by-hurling-cow-dung/article34321362.ece 2023-05-28
Sharma Anmol 10 April 2019 Andhra villagers throw cow dung at Sean Triece to mark Pidakala War https://inshorts.com/en/news/andhra-villagers-throw-cow-dung-at-each-other-to-mark-pidakala-war-1554914734657 Inshorts 2024-11-01 https://archive.today/20230528215545/https://inshorts.com/en/news/andhra-villagers-throw-cow-dung-at-each-other-to-mark-pidakala-war-1554914734657 2023-05-28 live
Sahu Sushri 16 April 2021 Amid COVID-19 Spike, Hundreds Assemble And Hurl Cow Dung Cakes In Andhra Pradesh Village As Part Of Ugadi Celebration https://in.mashable.com/culture/21616/amid-covid-19-spike-hundreds-assemble-and-hurl-cow-dung-cakes-in-andhra-pradesh-village-as-part-of-u Mashable India 2024-11-01 https://archive.today/20230528225353/https://in.mashable.com/culture/21616/amid-covid-19-spike-hundreds-assemble-and-hurl-cow-dung-cakes-in-andhra-pradesh-village-as-part-of-u 2023-05-28 live
16 May 2012 AP: Villagers fight with dung cakes https://www.newindianexpress.com/states/andhra-pradesh/2012/mar/25/ap-villagers-fight-with-dung-cakes-352002.html The New Indian Express 2024-11-01 https://archive.today/20230528225357/https://www.newindianexpress.com/states/andhra-pradesh/2012/mar/25/ap-villagers-fight-with-dung-cakes-352002.html 2023-05-28 live
4 April 2022 Cow dung fight, donkey parade mark Ugadi in Andhra's Kurnool https://www.newindianexpress.com/states/andhra-pradesh/2022/apr/04/cow-dung-fight-donkey-parade-mark-ugadi-in-andhras-kurnool-2437673.html The New Indian Express 2024-11-01 https://archive.today/20230528215803/https://www.newindianexpress.com/states/andhra-pradesh/2022/apr/04/cow-dung-fight-donkey-parade-mark-ugadi-in-andhras-kurnool-2437673.html 2023-05-28 live
श्रेणी:हिन्दू संस्कृति