Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुशील कुमार रूद्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|शुशील कुमार रूद्र सुशील कुमार रूद्र (7 जनवरी 1861-29 जून 1925) एक भारतीय शिक्षाविद् और महात्मा गांधी और सी. एफ. एंड्रयूज के सहयोगी थे, जिन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली के प्रथम भारतीय प्राचार्य के रूप में कार्य किया। सुशील कुमार रुद्र का जन्म 7 जनवरी, 1861 को बंगाल के हुगली जिले के बांसबेरिया गांव के एक जमींदार परिवार में हुआ था। वह बंगाली ईसाई थे। उनके पिता का नाम प्यारे मोहन रुद्र था जो कलकत्ता में चर्च मिशन सोसायटी के साथ एक मिशनरी के तौर पर जुड़े हुए थे। रूद्र ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से प्राकृतिक विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की उपाधि प्राप्त की। 1886 में सेंट स्टीफन कॉलेज के स्टाफ के सदस्य बन गये और दिल्ली आ गए। उनका का विवाह 1889 में प्रियोबाला सिंह से हुआ था परन्तु 1897 में टॉयफ़ायड से उनका निधन हो गया था। रुद्र ने 1886 से 1923 में अपनी सेवानिवृत्ति तक सेंट स्टीफन कॉलेज में काम किया, जहां उन्होंने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और तर्कशास्त्र पढ़ाया। रुद्र को 1899 में कॉलेज का उप-प्राचार्य नियुक्त किया गया। 1906 में वे इसके चौथे तथा पहले भारतीय प्रिंसिपल बने और 1923 में अपनी सेवानिवृत्ति तक, इस पद पर कार्यरत रहे। उस समय एक बड़े यूरोपीय स्टाफ के प्रमुख के रूप में एक भारतीय की नियुक्ति ने काफी सनसनी मचा दी थी। प्रिंसिपल के रूप में अपने सत्रह वर्षों के कार्यकाल के दौरान श्री रुद्र के अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संबंध बहुत ही अच्छे रहे। सी एफ एंड्रयूज के साथ मिलकर रुद्र ने कॉलेज के लिए एक संविधान तैयार किया, जिससे उसे भारतीयकरण करने में मदद मिली। धीरे-धीरे इस कॉलेज की संस्थापक संस्था ‘कैम्ब्रिज ब्रदरहुड’ का इस पर से प्रशासकीय नियंत्रण कम होता चला गया। श्री रुद्र ने शर्त रखी हुई थी कि कॉलेज में सभी स्टाफ़ मैंबर्स का वेतन समान होगा तथा धर्म, नस्ल, रंग-भेद या जाति के आधार पर कोई भेदभाव कभी नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के मामलों में भी महत्वपूर्ण और उपयोगी भूमिका निभाई, जिसके वे कई वर्षों तक फेलो और सिंडिक रहे। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय ईसाई श्रेणी:गांधीवादी श्रेणी:१९२५ में निधन श्रेणी:1861 में जन्मे लोग