411 REFERENCE · Wikipedia
एडविन आस्टिन अबे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एडविन आस्टिन अबे (Edwin Austin Abbey ; १८५२ - १९११), संयुक्त राज्य अमरीका का चित्रकार था।
वह फ़िलाडेल्फ़िया में उत्पन्न हुआ था। ललित कलाओं की पेंसिलवेनिया अकादमी से चित्रणकला सीखकर उसने पुस्तकों को सचित्र करने का कार्य शुरू किया। राबर्ट हेरिक, गोल्डस्मिथ, शेक्सपियर आदि की कृतियों को सचित्र करने से उसकी खासी ख्याति हुई। उसके जलचित्र और पेस्टलचित्र भी बड़े सफल हुए। १८९८ ई. में वह आर.ए. (रायल अकादमी) का सदस्य हो गया। उसके जलचित्रों में प्रधान 'टोनहिन आँख', 'अक्टूबर का गुलाब', 'पुराना गीत' हैं। वैसे ही पेस्टल चित्रों में प्रधान 'बीट्रिस' ओर 'फ़िलिस' हैं। उसके तैलचित्रों में सुंदरतम शायद 'मई की एक सुबह' है। उसने भित्तिचित्रण भी किए। बोस्टन संग्रहालय में सुरक्षित उसके चित्र 'पवित्र ग्रेलद की खोज' तो प्रभूत सुंदर बन पड़ा है।
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के चित्रकार
श्रेणी:1852 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९११ में निधन