Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तन्मय भट्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तन्मय भट्ट (जन्म: 23 जून 1987) भारतीय हास्यकलाकार, पटकथा लेखक, निर्देशक और 'ऑल इंडिया बकचोद' (ए.आई.बी.) नामक हास्य नाटिका के सह-संस्थापक हैं। भट्ट कॉमेडी स्टोर मुम्बई की पहली अखिल भारतीय कॉमेडियन लाइन अप में प्रदर्शित होने वाले पहले चार कॉमेडियन में से एक थे, और इसके तुरंत बाद उन्होंने स्टैंड अप इवेंट में नेपाल के कॉमेडियन के साथ काम किया। 2018 में, भट्ट टीवी पर प्रसारित एक स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता, कॉमिकस्तान में जज थे। हालांकि शो के अगले संस्करण में ए.आई.बी. से जुड़े विवाद के चलते उन्हें बदल दिया गया था। 2019 के मध्य में, उन्होंने यूट्यूब चैनल 'तन्मय भट' शुरू किया, जहां वे व्लॉग, कॉमेडी स्केच और वीडियो निबंध डालते हैं। भट्ट ने कई स्टैन्ड -अप कॉमेडी शोज में काम किया है; वे वीर दास द्वारा स्थापित वीयर्डएस कॉमेडी का भी हिस्सा थे। लोकप्रिय शतरंज स्ट्रीमर और कॉमेडियन समय रैना ने उन्हें यूट्यूब स्ट्रीमिंग शुरू करने का मुख्य कारण बताया, जिसके कारण भारत में शतरंज स्ट्रीमिंग में भारी उछाल आया। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर तन्मय भट्ट