411 REFERENCE · Wikipedia
मैडोना (मुंख चित्रकारी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
vertical
Edvard Munch - Madonna - Google Art Project.jpg
मुंच संग्रहालय, ओस्लो का एक संस्करण, 1894. 90 x 68 cm in on। यह वर्ष 2004 में चोरी हो गयी थी जिसे दो वर्ष बाद पुनः प्राप्त कर लिया गया।
Edvard Munch - Madonna (1894-1895).jpg
नेशनल गैलरी ऑफ़ नॉर्वे, ओस्लो, 1894-95 का एक संस्करण 91 x 70.5 cm in on।
Edvard Munch - Madonna (1895) - Hamburger Kunsthalle.jpg
कुन्स्टल हैम्बर्ग, हैम्बर्ग 1895 का एक संस्करण। 90 x 71 cm in on
मैडोना नॉर्वे के अभिव्यंजनावाद चित्रकार एडवर्ड मुंख की रचनाओं के विभिन्न संस्करणों को सामान्यतः दिये जाने वाले शीर्षक को कहा जाता है। इनमें महिला की नग्न स्तनों वाली आधी लम्बाई की चित्रकारी होती है, इनकी रचना 1892 और 1895 के मध्य कैनवास पर तेल से बनाया गया।Bischoff, Ulrich, Edvard Munch: 1863-1944 https://web.archive.org/web/20170118043115/https://books.google.com/books?id=ETahibk334cC&pg=PA43&dq=Munch+Madonna+1892&hl=en&sa=X&ei=nsUrUYDHFK2a0QXMooGADA&ved=0CC4Q6AEwAA#v=onepage&q=Munch%20Madonna%201892&f=false 18 जनवरी 2017 , p. 42, Taschen, 2000, 3822859710, 9783822859711
ओस्लो के मुंख संग्राहलय से यह रचना वर्ष 2004 में चोरी हो गयी थी जिसे दो वर्ष बाद पुनः प्राप्त कर लिया गया। इसकी अन्य दो रचनायें नेशनल गैलरी ऑफ़ नॉर्वे और कुन्स्टल हैम्बर्ग के पास हैं। इनके अतिरिक्त एक रचना व्यवसायी नेल्सन ब्लिट्ज़ के स्वामित्व में है जबकि एक को वर्ष 1999 में स्टीवन ए॰ कोहेन ने क्रय कर लिया।
शीर्षक
यद्यपि यह अत्यधिक असामान्य प्रस्तुति है, यह चित्र वर्जिन मेरी की हो सकती है। यह विषय विवादित है कि यह निरूपण मेरी का है। मुंख ने इसके लिए लविंग वुमैन (प्यार करने वाली औरत) और मैडोना जैसे शीर्षक काम में लिए। मुंख धार्मिक कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध नहीं हैं अतः उनके इस कार्य को उनके नारीत्व प्रेम से निरुपित किया जाता है।Cornelia Gerner, Die "Madonna" in Edvard Munchs Werk – Frauenbilder und Frauenbild im ausgehenden 19. Jahrhundert Knut Brynhildsvoll, Literaturverlag Norden Mark Reinhard, Morsbach, 1993, 978-3-927153-40-0
चित्रकारी का सामान
मुंख संग्राहलाय, ओस्लो के चित्रों का ब्रितानी और नॉर्वे के वैज्ञानिकों द्वारा अन्वेषण किया गया।ब्रायन सिंगर, ट्रॉनड अस्लाक्सबी, बिलजाना टोपालोवा-कैसडिएगो और ईवा स्टोरविक टविट, Investigation of Materials Used by Edvard Munch, Studies in Conservation 55 [एडवर्ड मुंख द्वारा प्रयुक्त पदार्थों का अन्वेषण, स्थिर अध्ययन ५५], 2010, पृ॰ 274-292. वो इनमें पाये जाने वाले द्रव्य रंगों को निम्नलिखित रूप में पहचानने में समर्थ रहे: क्रोम पीला, प्रशियाई नीला, पीला गेरू, चारकोल काला, क्रत्रिम नेवी ब्लू और सिंदूरी।कलरलेक्स पर Edvard Munch, Madonna, Munch Museum Oslo https://web.archive.org/web/20170109022026/http://colourlex.com/project/edvard-munch-madonna/ 9 जनवरी 2017 [एडवर्ड मुंख, मैडोना मुंख संग्राहलय, ओस्लो]
ख्याति
वर्ष 2010 में लंदन स्थित कला और प्राचीन वस्तुओं की नीलामी करने वाली सबसे पुरानी नीलामी संस्थान ने एक हाथ से रंगी हुई कृति को £1.25 मिलियन (बारह लाख पचास हज़ार यूरो) में विक्रय किया जो ब्रिटेन में उस समय तक की सबसे महंगी बिकने वाली चित्रकारी थी।"Edvard Munch Madonna print sells for record £1.25m: Artwork doubles estimate to become the most expensive print sold in the UK", द गार्डियन, मंगलवार 13 जुलाई 2010 https://web.archive.org/web/20191229132443/https://www.theguardian.com/artanddesign/2010/jul/13/edvard-munch-madonna 29 दिसंबर 2019 .
15 फ़रवरी 2013 को नॉर्वे की डाक ने चार डाक-टिकट जारी किये जिन्हें मुंख की कला को उनकी १५०वीं वर्षगाँठ के रूप में पुनः स्थापित किया था।https://thornews.com/2013/02/14/munchs-the-scream-on-a-postage-stamp/ Munch’s “The Scream” on a Postage Stamp (डाक टिकट पर मुंख की "द स्क्रीम") 26 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20190419195845/https://thornews.com/2013/02/14/munchs-the-scream-on-a-postage-stamp/ 19 अप्रैल 2019 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मोमा ऑनलाइन क्लेकशन में मैडोना।
श्रेणी:जर्मन संस्कृति
श्रेणी:नग्नता