411 REFERENCE · Wikipedia
द अवेंजर्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द अवेंजर्स द अवेंजर्स.jpg पोस्टर जोस व्हीडन केविन फाइगी रॉबर्ट डॉनी जुनियर क्रिस इवांस मार्क रफ़्लो क्रिस हैमस्वर्थ स्कार्लेट जोहानसन जेरेमी रेनर सैम्युल एल॰ जैक्सन एलन सिल्वेस्ट्री सिमस मैक्गार्वी पौल रूबल जेफ्री फ़ोर्ड मार्वल स्टूडियोज़ डिज़्नी पिक्चर्स1 1 2012 4 27 (भारत) 143 मिनट अंग्रेज़ी 220 मिलियन
द अवेंजर्स (The Avengers) २०१२ में बनी अमरीकी सुपर हीरो फ़िल्म है जिसका निर्माण मार्वल स्टूडियोज़ ने किया है व वितरण डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह मार्वल कॉमिक्स की इसी नाम की सुपर हीरो टीम पर आधारित फ़िल्म है। मार्वल के फ़िल्म विश्व में यह छठी फ़िल्म है। इसका लेखन व निर्देशन जोस व्हीडन ने किया है और फ़िल्म में सांझा पात्रों के रूप में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफ़्लो, क्रिस हैमस्वर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, टॉम हिडल्स्टन और सैम्युल एल॰ जैक्सन है। द अवेंजर्स में निक फ्यूरी, जो शील्ड के निदेशक है, आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, हल्क और थॉर को एकजुट करते हैं ताकि दुनिया को बचाया जा सके।
द अवेंजर्स का विकास कार्य अप्रैल २००५ में शुरू हुआ जब मार्वल स्टूडियोज़ को मेरिल लिंच का प्रस्ताव मिला। मई २००८ में आयरन मैन की सफलता के बाद मार्वल ने घोषणा की कि द अवेंजर्स को जुलाई २०११ में रिलीज़ किया जाएगा। स्कारलेट जोहानसन को मार्च २००९ में लेने के बाद फ़िल्म को २०१२ में ढकेल दिया गया। व्हेडन को अप्रैल २०१० में फ़िल्म पर लाया गया जिन्होंने कथानक को पुनः लिखा जिसे ज़ेक पेन ने लिखा था। निर्माण अप्रैल २०११ को एल्बुकेर्क्यु, न्यू मेक्सिको में शुरू किया गया और इसके बाद क्लेवलैंड, ओहायो में अगस्त २०११ व न्यू योर्क शहर में सितंबर २०११ में आगे बढ़ा। फ़िल्म को बाद में ३डी में परिवर्तित किया गया।
द अवेंजर्स को ११ अप्रैल २०१२ को विश्वभर में, २७ अप्रैल २०१२ को भारत में व ४ मई २०११ को अमेरिका में २डी व ३डी में रिलीज़ किया गया।
कथानक
निक फ्यूरी, शील्ड के निदेशक, एक खुदाई के दौरान वीरान अनुसन्धान प्रयोगशाला में पहुँचते हैं। एक टेसरैक्ट (एक नीले रंग का क्यूब), जिसमें अज्ञात शक्तियां है, ने चालु होकर ब्रह्मांड में एक द्वार खोल दिया है जिससे बहिष्कृत नॉर्स देवता लोकी बाहर आ जाता है। लोकी टेसरैक्ट चुरा लेता है और अपनी शक्तियों का उपयोग करके कई शील्ड एजंटो को अपने वश में कर लेता है जिनमे क्लिंट बार्टन (जेरेमी रेनर) और वैज्ञानिक डॉ॰ एरिक सेल्विग (स्टेलान स्कार्सगार्ड) भी शामिल है ताकि वह वहां से भाग निकल सके।
इस हमले का मुकाबला करने के लिए फ्यूरी अवेंजर्स प्रयोग पुनः शुरू कर देते हैं। एजंट नताशा रोमानोफ़ (स्कार्लेट जोहानसन) को भारत भेजा जाता है ताकि वह डॉ॰ ब्रुस बैनर (मार्क रुफालो) को ला सके और एजंट फ़िलिप कोल्सन टोनी स्टार्क (रॉबर्ट डॉनी जुनियर) से मिलता है और उससे गुज़ारिश करता है कि वह डॉ॰ सेल्विग के प्रयोग पर गौर करे। फ्यूरी स्वयं स्टीव रॉजर्स (क्रिस इवांस) को शामिल करते हैं ताकि टेसरैक्ट को लोकी से पुनः हासिल किया जा सके। अपने बहिष्कृत काल में लोकी चितौरी नाम की परग्रही प्रजाति से मिलता है जो टेसरैक्ट की सहायता से ब्रहमांड पर राज करना चाहते हैं। टेसरैक्ट के बदले चितौरी लोकी को पृथ्वी का स्वामित्व देने के लिए राज़ी हो जाते हैं।
कैप्टन अमेरिका, आयरन मैन और रोमानोफ़ जर्मनी पहुँचते हैं ताकि लोकी को पकड़ा जा सके जो वहां इरिडियम निकाल रहा होता है जो टेसरैक्ट को संतुलित करने के लिए आवश्यक है। कैप्टन अमेरिका से लड़ाई के पश्च्यात लोकी आत्मसमर्पण कर देता है और उसे शील्ड के विमान से वापस लाया जाता है। बिच सफर में ही थॉर (क्रिस हेम्स्वर्थ), लोकी का सौतेला भाई और बिजली का नॉर्स देवता थॉर आ जाता है और लोकी को आज़ाद कर उसे समझाने का प्रयत्न करता है। आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका थॉर का सामना करते हैं और लोकी को अंततः हेलिकैरियर पर लाया जाता है जो शील्ड का उड़ने वाला अत्याधुनिक वाहन है व उसे हल्क के लिए बनाए गए खास जेल में बंद कर दिया जाता है।
अवेंजर्स दो भागों में बंट जाते हैं जो लोकी के साथ किस प्रकार निपटा जाए इसपर अपने मतभेद सामने रखते हैं। साथ ही उन्हें पता चलता है कि शील्ड टेसरैक्ट की ताकद निकाल कर हथियार बनाना चाहती है। फ्यूरी मानते हैं कि एक वर्ष पहले न्यू मेक्सिको में हुए हमले के बाद शील्ड को इस बात का ज्ञान हो गया की ब्रह्माण्ड में अन्य प्रजातियां भी मैजूद है जिनमे से कुछ पृथ्वी को एक आसान निशाना समझ सकती है। इसके चलते यह निर्णय लिया गया कि टेसरैक्ट की मदद से आत्मरक्षा के लिए नए हथियारों का निर्माण किया जाएगा। समूह में छिड़ी बहस के दौरान लोकी द्वारा नियंत्रित क्लिंट बार्टन और अन्य एजंट हेलिकैरियर पर हमला कर उसका इंजिन बंद कर देते हैं। स्टार्क और रॉजर्स खराब हुए इंजिन को पुनः चालू करने का प्रयास करते हैं और रोमानोफ़ के उसे शांत रखने के प्रयासों के बावजूद डॉ॰ बैनर हल्क में बदल जाता है और विमान में बेलगाम छुट कर थॉर से भिड़ जाता है। बार्टन से लड़ाई के दौरान रोमानोफ़ को पता चलता है कि सर पर हमला करने से लोकी का वशीकरण जादू टूट जाता है। हेलिकैरियर समंदर में उतरता है परन्तु लोकी एजंट कोल्सन को मार कर फरार होने में कामयाब हो जाता है।
हल्क और थॉर जहाज़ से बाहर फेंक दिए जाते हैं।
फ्यूरी कोल्सन की मृत्यु को अवेंजर्स को प्रोत्साहित करने के लिए उपयोग करता है ताकि वह एक टीम की तरह कार्य कर सके। स्टार्क और रॉजर्स को यह समझ आ जाता है कि उन्हें हराना ही लोकी के लिए काफ़ी नहीं होगा, उसे यह आम जनता के सामने करना होगा ताकि वे उसे पृथ्वी का राजा मान सके। डॉ॰ सेल्विग द्वारा बनाए गए उपकरण का उपयोग करके लोकी पुनः प्रवेशद्वार खोल देता है जिससे चितौरी का दल मेनहैटन आ पहुँचता है और हमला शुरू हो जाता है।
अवेंजर्स न्यू योर्क को बचाने के लिए निकल पड़ते हैं पर उन्हें जल्द ही पता चल जाता है कि उनकी हार निश्चित है क्योंकि चितौरी दल लगातार बढ़ते ही जा रहा होता है। हॉकआय, कैप्टन अमेरिका और थोर जनता को बचाने व निकालने की कोशिश करते हैं, डॉ॰ बैनर हल्क में बदलकर लोकी के पीछे लग जाता है और उसे मार-मार कर आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर देता है। ब्लैक विडो प्रवेशद्वार के पास पहुँच जाती है जहां डॉ॰ सेल्विग, जो अब लोकी के नियंत्रण से आज़ाद है, यह खुलासा करता है कि लोकी के हाथ में मोजूद लाठी प्रवेशद्वार को बंद कर सकती है।
दूसरी ओर फ्यूरी के वरिष्ठ अधिकारी इस हमले का अंत मैनहैटन पर परमाणु प्रक्षेपास्त्र दाग कर करने की कोशिश करते हैं। आयरन मैन प्रक्षेपास्त्र को बीच में मोड कर उसे प्रवेशद्वार से चितौरी के दल की ओर भेज देता है परन्तु अपनी उर्जा खतम होने के कारण पृथ्वी की तरह गिरना शुरू हो जाता है। उसे हल्क बचा लेता है। थोर लोकी और टेसरैक्ट दोनों को पुनः एस्गार्ड ले जाता है। फ्यूरी यह घोषणा करते हैं कि अवेंजर्स अपने-अपने रास्तों पर निकल जाएंगे परन्तु पुनः ऐसी विपदा आने पर एक जुट होकर मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
पात्र
thumb|द अवेंजर्स के सभी अभिनेता जोस व्हेडन और केविन फेज के साथ
रॉबर्ट डॉनी जुनियर - टोनी स्टार्क/आयरन मैन
एक स्वयं घोषित विद्वान, रइस, रोमियो और इंजिनियर जिसने खुद एक यांत्रिक सूट बनाया है। डॉनी को अपनी चार फ़िल्मों के समझौते के चलते इस फ़िल्म में लिया गया था जिनमे आयरन मैन २ और द अवेंजर्स शामिल है।
क्रिस इवांस - स्टीव रॉजर्स/कैप्टन अमेरिका
एक द्वितीय विश्वयुद्ध का सेनानी जिसे मानवता की शारीरिक चोटी पर प्रयोगात्मक द्रव्य से पहुँचाया गया था। कैप्टन अमेरिका और टोनी स्टार्क में लगातार मतभेद उत्पन्न होते रहते हैं क्योंकि दोनों ही अलग-अलग काल के है।
मार्क रफ़्लो - डॉ॰ ब्रुस बैनर/हल्क
एक विद्वान वैज्ञानिक जो गामा किरणों के प्रभाव में आने के चलते गुस्सा होने पर एक दानव में बदल जाता है। हल्क का अभिनय करने के लिए अवतार में उपयोग की गई तकनीक का प्रयोग किया गया है। लोउ फेरिग्नो ने हल्क को आवाज़ दी है।
क्रिस हैमस्वर्थ - थॉर
नॉर्स मृथक में वर्णित बिजली का देवता। अपने इस पात्र के लिए क्रिस हेम्स्वर्थ ने वज़न व शारीरक बल बढ़ाया था।
स्कार्लेट जोहानसन - नताशा रोमानोफ़/ब्लैक विडो
जेरेमी रेनर - क्लिंट बर्टन/हॉकाआय
सैम्युअल एल. जैक्सन - निक फ्यूरी
टॉम हिडल्स्टन - लोकी
कोबी स्मल्डर्स - मारिया हिल
स्टेलान स्कार्सगार्ड - डॉ॰ एरिक सेल्विग
निर्माण
विकास
अवेंजर्स पर आधारित एक फिल्म बनाने के विचार २००३ में शुरू हुए, और फिर अप्रैल २००५ में मार्वल स्टूडियोज के सीईओ एवी अराद ने उस समय सर्वप्रथम इस सुपरहीरो टीम पर आधारित एक फिल्म विकसित करने की योजना की घोषणा की, जब मार्वल एंटरप्राइजेज ने स्वतंत्र होने, और मेरिल लिंच के साथ सहयोग करके फ़िल्मों की कड़ी बनाने की घोषणा की थी, जिन्हें पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा वितरित किया जाना था। मार्वल ने एक संक्षिप्त प्रस्तुति में वॉल स्ट्रीट विश्लेषकों से अपनी योजनाओं पर चर्चा की; स्टूडियो का इरादा एक क्रॉसओवर फिल्म में सभी पात्रों को एक साथ दर्शाने से पहले मुख्य पात्रों के लिए व्यक्तिगत फिल्मों को रिलीज़ करने का था- ताकि वे अपनी पहचान स्थापित कर सकें और दर्शक उनके साथ परिचित हो सकें। पटकथा लेखक जैक पेन, जिन्होंने द इन्क्रेडिबल हल्क (२००८) की कहानी लिखी थी, २००६ में इस फिल्म से जुड़े, और जून २००७ में फिल्म की कहानी लिखने के लिए मार्वल स्टूडियोज द्वारा काम पर रख लिए गए। २००७-२००८ की राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका हड़ताल के समय, मार्वल पूरे समय राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के साथ चर्चा में रही, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैप्टन अमेरिका, एंट-मैन और द अवेंजर्स समेत अपने कॉमिक बुक समकक्षों पर आधारित फिल्में बनाने में उसे किसी अड़चन का सामना न करना पड़े। उसी वर्ष मई में आयरन मैन (२००८) की सफल रिलीज के बाद, कंपनी ने अवेंजर्स के लिए जुलाई २०११ की रिलीज तिथि तय की। सितंबर २००८ में, मार्वल स्टूडियोज पैरामाउंट के साथ एक समझौते पर पहुंचे- उनकी पिछली साझेदारी का विस्तार - जिसके तहत मार्वल की पांच आगामी फिल्मों के वितरण अधिकार कंपनी को दे दिए गए।
अक्टूबर २००८ में डॉनी के हस्ताक्षर के साथ ही पात्र चयन की शुरुआत हुई। हालांकि मीडिया में डॉन चीडल द्वारा अवेंजर्स फ़िल्म में आयरन मैन २ से वॉर मशीन की भूमिका दोहराये जाने की खबरें भी उठी थी, लेकिन बाद में चीडल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि चरित्र फिल्म में दिखाई देगा। साथ ही, मार्वल द्वारा दो प्रमुख कदम उठाये गए: जॉन फेवरोऊ को फिल्म के कार्यकारी निर्माता के रूप में लाया गया, और कंपनी ने तीन अन्य बड़ी बजट फिल्मों का उत्पादन करने के लिए मैनहट्टन बीच, कैलिफोर्निया स्थित अपने परिसर में रालेघ स्टूडियो के साथ दीर्घकालिक पट्टे पर हस्ताक्षर किए- आयरन मैन २, थॉर (२०११), और कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर (२०११)। लू फेरिग्नो, जिन्होंने द इन्क्रेडिबल हल्क में हल्क के चरित्र के लिए आवाज दी थी, ने खुलासा किया कि वह भी फिल्म में शामिल होंगे। फरवरी २००९ में, सैमुअल एल जैक्सन ने आयरन मैन २ और अन्य फिल्मों में निक फ्यूरी की भूमिका निभाने के लिए मार्वल इंटरटेनमेंट के साथ नौ फिल्मों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। सितंबर २००९ में, एडवर्ड नॉर्टन, जिन्होंने इनक्रेडिबल हल्क में ब्रूस बैनर की भूमिका निभाई थी, ने कहा कि वह भी फिल्म में लौटने के लिए तैयार थे। अगले महीने, कार्यकारी निर्माता जॉन फेवरोऊ ने कहा कि वह फिल्म निर्देशित नहीं करेंगे, लेकिन "निश्चित रूप से उनकी भी भूमिका रहेगी"। फेवरोऊ ने अपनी चिंताऐं व्यक्त करते हुए कहा, "यह कठिन होगा, क्योंकि मैं आयरन मैन की दुनिया बनाने में शामिल था, और आयरन मैन बहुत तकनीकी आधारित नायक है, और फिर अवेंजर्स के साथ थॉर के कारण कुछ अलौकिक पहलू पेश होने जा रहे हैं... उन दो कामों की [मिक्सिंग] कॉमिक किताबों में बहुत अच्छी तरह से काम करती रही है, लेकिन यह सब काम करने के लिए बहुत विचारशीलता ली जा रही है ताकि हमने जो वास्तविकता बनाई है, उसे कहीं ये उड़ा न दे"। मार्च २००९ में, अभिनेत्री एमिली ब्लंट की जगह स्कारलेट जोहानसन को आयरन मैन २ में नताशा रोमनॉफ की भूमिका को चित्रित करने के लिए चुना गया, एक सौदा, जिसने बाद में उन्हें अवेंजर्स से जोड़ दिया। अगले दिन, मार्वल ने घोषणा की कि फिल्म की रिलीज की तारीख को लगभग एक साल आगे धकेल कर ४ मई २०१२ कर दिया गया है। क्रिस हैम्सवर्थ और टॉम हिडलस्टन जून में फिल्म के कलाकारों में शामिल हो गए; वे क्रमशः थॉर और लोकी के रूप में नज़र आने वाले थे।
जुलाई २००९ में, पेन ने क्रॉसओवर प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरा काम अलग-अलग फिल्मों के बीच घूमने का है और यह सुनिश्चित करने का भी कि आखिर में हम उस कॉमिक बुक संरचना की नकल कर रहे हैं, जहां ये सभी फिल्में जुड़ी हुई हैं ...। एक बोर्ड जो 'यहां है, जहां इस मूवी में जो कुछ भी होता है उस फिल्म के साथ ओवरलैप होता है' ... मैं उन्हें फिल्मों को एनिमेट करने के लिए जितना संभव हो उतना एनिमेटिक्स करने के लिए दबाव डाल रहा हूं ताकि बोर्डों को आकर्षित किया जा सके ताकि हम सभी काम कर रहे हों एक ही दृश्य विचार। लेकिन उत्पादन की अत्यावश्यकता पहली प्राथमिकता लेती है "। शुरुआत में, पेन ने कथानक में थॉर की भूमिका को छोटा करने की कोशिश की थी, क्योंकि उन्हें फिल्म में चरित्र के सफल होने की क्षमता के बारे में संदेह था। हालाँकि, इस भूमिका के लिए हैम्सवर्थ का चयन होते ही उन्होंने अपना मन बदल दिया। फिल्म हमेशा लोकी का ही खलनायक के रूप में उपयोग करने का इरादा रखती थी, लेकिन पेन ने खुलासा किया कि प्रारंभिक चर्चाओं में रेड स्कल का उपयोग करने पर भी विचार किया था।
संगीत
अवेंजर्स असेम्बल: म्युज़िक फ्रॉम एंड इंस्पायर्ड बाय मोशन पिक्चर साउंडट्रैक कई कलाकार Avengers Assemble - Music From And Inspired By The Motion Picture.jpg 2012 05 01 अल्टरनेटिव रॉक, रॉक, हार्ड रॉक मार्वल म्युज़िक / हॉलिवूड रेकॉर्ड्
फ़िल्म का संगीत एलन सिल्वेस्ट्री ने निर्मित किया है और इसे १ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया। भारतीय रॉक बैंग अग्नि ने एक म्युज़िक वीडियो अपने एकल गीत "हेल्लो अंधेरो" के लिए रिलीज़ किया जो इस फ़िल्म के भारतीय रिलीज़ का थीम गीत है।Baksi Dibyojyoti 2012-03-26 Hello Andhero, say The Avengers to the baddies http://www.hindustantimes.com/Entertainment/Bollywood/Hello-Andhero-say-The-Avengers-to-the-baddies/Article1-831005.aspx हिन्दुस्तान टाइम्स https://www.webcitation.org/66SNt5Drf?url=http://www.hindustantimes.com/Entertainment/Bollywood/Hello-Andhero-say-The-Avengers-to-the-baddies/Article1-831005.aspx 26 मार्च 2012 2012-03-26 live
no कलाकार yes लिव टू राइज़ मैट कैमरोन, क्रिस कोर्नेल, बेन शेफर्ड, किम थाईल साउंडगार्डन 4:40 आय एम अलाइव शाइनडाउन 3:39 डर्ट एंड रोज़ेज़ राइज़ अगेंस्ट 3:14 इवान इफ़ आई कुड पापा रोच 3:16 अन्ब्रोकन ब्लैक वेल ब्राइड्स 3:27 ब्रेथ स्कॉट वेलैंड 3:17 कमबैक रेडलाइट किंग 3:39 इन्टू द ब्लू बुश 4:15 न्यू वे टू ब्लीड फोटेक रीमिक्स एमी ली, टेरी बल्समो इवानेसेंस 4:00 काउंट मी आउट पुषरजोन्स 4:37 व्हेरेवर आई गो बकचेरी 4:13 फ्रॉम आउट ऑफ़ नोव्हेयर फेथ नो मोर कवर बिली गोल्ड, रोड़ी बोटम फाइव फिंगर डेथ पंच 3:23 शेक द ग्राउंड चेरी बोम्ब 2:40
yes yes अंतर्राष्ट्रीय संस्करण बोनस ट्रैक कलाकार पिस्टल्स एट डॉन कसबियाँ 5:18
स्वागत
बॉक्स ऑफिस
फ़िल्म की उत्सुकता निर्देशांक बेहद दमदार रहा। इसके अनुसार फ़िल्म $१०० मिलियन अपने शुरूआती तिन दिनों में ही पार कर लेगी।
समीक्षा
द डेली टेलीग्राफ के रोबी कॉलिन ने सकारात्मक समीक्षा करते हुए कहा की "लेखक-निर्देशक जोसव्हेडन ने काफ़ी बेहतर फ़िल्म बनाई है।" द होलीवूड रिपोर्टर के टोड मैकार्थी ने कहा की "हालांकि दुनिया को बचाने की कहानी कई बार दोहराई जा चुकी है परन्तु व्हेडन ने इसे इस बार इस तरह बनाया है की यह कुछ नई डिश की तरह लगती है।"
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://marvel.com/avengers_movie
0848228
श्रेणी:३डी फ़िल्म
श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में