411 REFERENCE · Wikipedia
स्टार-लॉर्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
SHCC 2015 - Star Lord (17149278283).jpg मार्वल कॉमिक्स मार्वल प्रीव्यू #4 (जनवरी 1976) स्टीव एंगलहार्टस्टीव गण पीटर क्विल * प्रशिक्षित निशानेबाज़।
जेट बूट्स की सहायता से उड़ने में सक्षम।
ड्यूल एलिमेंट गन, ट्रांसलेटर इम्प्लांट तथा अंतरिक्ष में जीवित रहने के लिए हेलमेट से सुसज्जित।
स्टार-लॉर्ड (पीटर क्विल) मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में प्रदर्शित होने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। स्टीव एंगलहार्ट और स्टीव गण द्वारा निर्मित यह चरित्र, सबसे पहले मार्वल प्रीव्यू #4 (जनवरी 1976) में दिखाई दिया था। मानव मेरिडिथ क्विल और स्पार्टोई जेसन का बेटा, पीटर क्विल स्टार-लॉर्ड के नाम से एक इंटरप्लानेटरी पुलिसकर्मी के रूप में कार्य करता है।
इस चरित्र ने कॉमिक बुक स्टोरीलाइन "एनीहिलेशन" (2006) और "एनीहिलेशन: कांकेस्ट" (2007), "किंग ऑफ किंग्स" (2008), और "द थैनॉस इंपीरेटिव" (2009) में प्रमुख भूमिका निभाई है। 2008 में क्विल स्पेस-आधारित सुपरहीरो टीम गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी का प्रमुख बन गया, और उसे इसी नाम की कॉमिक के साथ पुन: लॉन्च किया गया। क्विल को एनिमेटेड टेलीविजन श्रृंखला, खिलौने और व्यापार कार्ड समेत विभिन्न प्रकार के मार्वल मर्चेंडाइज में दिखाया जाता रहा है। अभिनेता क्रिस प्रैट मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में पीटर क्विल की भूमिका निभा रहे हैं। प्रैट ने 2014 की लाइव-एक्शन फिल्म गार्जियंस ऑफ़ द गैलेक्सी में यह चरित्र पहली बार निभाया था, Mike Fleming Jr. http://www.deadline.com/2013/02/chris-pratt-getting-guardians-of-the-galaxy-lead/ Chris Pratt Getting Guardians Of The Galaxy Lead Deadline.com February 5, 2013 February 5, 2013 https://www.webcitation.org/6EDHApkrj?url=http://www.deadline.com/2013/02/chris-pratt-getting-guardians-of-the-galaxy-lead/ February 5, 2013 live और फिर वह गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी 2,http://www.slashfilm.com/guardians-of-the-galaxy-vol-2-footage-recap/ Guardians of the Galaxy Vol. 2 Footage Recap: Baby Groot, Human Ego & So Much More [Comic-Con 2016] Han Angie /Film July 23, 2016 July 24, 2016 https://www.webcitation.org/6jEZEZhFA?url=http://www.slashfilm.com/guardians-of-the-galaxy-vol-2-footage-recap/ July 24, 2016 live और अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में क्विल की भूमिका में दिखाई दिए।http://torontosun.com/entertainment/movies/its-going-to-be-messy-avengers-infinity-war-stars-promise-crying-in-the-theatre 'It's going to be messy': 'Avengers: Infinity War' stars promise crying in the theatre Daniell Mark Toronto Sun March 15, 2018 March 16, 2018 https://www.webcitation.org/6xxa8wMah?url=http://torontosun.com/entertainment/movies/its-going-to-be-messy-avengers-infinity-war-stars-promise-crying-in-the-theatre March 16, 2018 live प्रैट यह भूमिका इन्फिनिटी वॉर की अगली कड़ी में भी निभाएंगे।http://deadline.com/2016/07/avengers-infinity-war-avengers-3-marvel-studios-1201795344/ Marvel’s Avengers 3 Gets Official Title With Temp Name Hung On Avengers 4 Lincoln Ross A. Deadline.com July 29, 2016 July 30, 2016 https://web.archive.org/web/20160731183651/http://deadline.com/2016/07/avengers-infinity-war-avengers-3-marvel-studios-1201795344/ July 31, 2016 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
character 4836 Star-Lord
श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र