411 REFERENCE · Wikipedia
बर्मीज़ (घोड़ी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|महारानी एलिज़ाबेथ II १९८६ में ट्रूपिंग द कलर समारोह के दौरान बर्मीज़ की सवारी करती हुईं।
बर्मीज़ (1962–1990), एक काले रंग का आरसीएमपी पोलिस सेवा की घोड़ी थी जिसे रोयल कनाडियन माउन्टेड पुलिस ने महारानी एलिज़ाबेथ को उपहार स्वरूप दिया था। महारानी को यह घोड़ी बहुत प्रिय थी और उन्होंने १९६९ से १९८६ तक लगातार १८ वर्षों तक ट्रूपिंग द कलर समारोहों में इसकी सवारी की।
शाही सेवा
thumb|left|1982 में विंडसर में रोनाल्ड रीगन से भेंट वार्ता के दौरान रानी बर्मीज़ पर सवार"My Life with Horses" by RCMP Staff Sergeant Fred Rasmussen Centenial for the occasionArt Barnes http://www.stripes.com/news/from-the-s-s-archives-reagan-queen-saddle-up-for-a-ride-at-windsor-castle-1.25211 From the S&S archives:Reagan, queen saddle up for a ride at Windsor Castle - News स्ट्राइप्स 2012-01-21 https://web.archive.org/web/20131029202042/http://www.stripes.com/news/from-the-s-s-archives-reagan-queen-saddle-up-for-a-ride-at-windsor-castle-1.25211 29 अक्तूबर 2013 live
बर्मीज़ का जन्म रोयल कनाडियन माउन्टेड पुलिस के वाल्श किला, सैस्कैचेवन में स्थित पशु फॉर्म में हुआ था। उसे ओटावा में प्रशिक्षित किया गया व १९६९ में महारानी को तब भेंट किया गया जब पुलिस बल के जवान यूके में आयोजित रोयल विंडसर हॉर्स शो प्रतियोगिता में भाग लेने आये थे।http://www.rcmp-grc.gc.ca/news-nouvelles/2009/2009-05-03-george-eng.htm RCMP Horse Presentation to Her Majesty The Queen rcmp-grc.gc.ca 2009-05-03 2012-01-21 https://web.archive.org/web/20120613183147/http://www.rcmp-grc.gc.ca/news-nouvelles/2009/2009-05-03-george-eng.htm 13 जून 2012 dead
महारानी बर्मीज की ही सवारी कर रहीं थीं जब मार्कस सार्जेंट ने १९८१ में उनके जन्मदिवस परेड में ट्रूपिंग द कलर समारोह में जाते हुए उनपर ६ गोलियाँ चलायी थीं। http://news.bbc.co.uk/onthisday/hi/dates/stories/june/13/newsid_2512000/2512333.stm BBC ON THIS DAY | 13 | 1981: Queen shot at by youth बीबीसी न्यूज़ 2012-01-21 https://web.archive.org/web/20080103112631/http://news.bbc.co.uk/onthisday/hi/dates/stories/june/13/newsid_2512000/2512333.stm 3 जनवरी 2008 live घोड़ी गोलियों के चलने से उग्र हो गयी लेकिन महारानी ने उसे संभाल लिया था।
बर्मीज़ अंतिम बार जनता के सामने १९८६ के ट्रूपिंग द कलर समारोह के दौरान सामने आई और उसके बाद वो रिटायर हो गयी। उसके जगह फिर किसी और घोड़े ने नहीं ली क्योंकि रानी उसके बाद किसी नए जंगी घोड़े को प्रशिक्षण देने की बजाए खुले एक्के में चलते हुए दूर मचान से परेड की निगरानी करती थीं। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स यूके http://www.army.mod.uk/ceremonialandheritage/household/trooping.htm Trooping the Colour (The Queen's Birthday Parade) Army 21 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20061003095459/http://www.army.mod.uk/ceremonialandheritage/household/trooping.htm 3 अक्तूबर 2006 live .
thumb|महारानी एलिज़ाबेथ का बर्मीज़ की सवारी करते हुए मूर्ति सैस्कैचेवन में।
बर्मीज़ को विंडसर किले के चारागाह में १९९० तक रखा गया जब उसकी मृत्यु हो गयी। रानी ने सैस्कैचेवन, रीगन, कनाडा में बर्मीज़ पर सवारी करते हुए बनाई गयी अपनी एक काँसे की मूर्ति का २००५ में अनावरण किया।http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk/4561169.stm Queen defies rain on Canada visit बीबीसी समाचार 2005-05-19 2012-01-21
बर्मीज़ और महारानी को भेंट किए गये एक अन्य घोड़े सेंटेनियल को आरसीएमपी के कार्यकर्ता सर्जेंट फ्रेड रासमुसेन ने प्रशिक्षित किया था।
बर्मीज़ का नामकरण
आर सी एम पी के एक प्रवक्ता के अनुसार बर्मीज़ नाम आधुनिक बर्मा वासियों के नाम पर है। बर्मा वासियों को अंग्रेजी में बर्मीज़ कहते हैं। हालाँकि ऐसा नाम दिए जाने के पीछे के कारण का जिक्र नहीं किया गया है।
इन्हें भी देखें
चेतक घोड़ा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
RCMP Website
Burmese (horse) बर्मीज़ घोड़ी
श्रेणी:एलिज़ाबेथ २
श्रेणी:शाही जानवर
श्रेणी:विकिपरियोजना ब्रिटिश राजशाही