411 REFERENCE · Wikipedia
२०२६ सीबीएसई पटल अंकन विवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
२०२६ सीबीएसई पटल अंकन विवाद मई २०२६ भारत शिक्षा विवाद १२वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पटल-अंकन (ओएसएम) प्रणाली लागू करना विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, सीबीएसई अधिकारी, राजनेता पुनर्मूल्यांकन शुल्क में कमी, सहस्रों उत्तर पुस्तिकाओं का पुनःप्रतिचित्रण, आन्तरिक जाँच, सीबीएसई में नेतृत्व परिवर्तन
२०२६ में, भारत के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को १२वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपनी नई पटल अंकन (ओएसएम) प्रणाली लागू करने के पश्चात् जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा।https://indianexpress.com/article/explained/cbse-on-screen-marking-system-student-concerns-10707263/ Blurred answer sheets, payment portal collapse: Why CBSE's digital evaluation for Class 12 is facing flak Harigovind Abhinaya 2026-05-25 The Indian Express en 2026-06-03
सारांश
ओएसएम प्रणाली में विद्यार्थियों की भौतिक उत्तर पुस्तिकाओं का प्रतिचित्रण कर उनका अंकीय मूल्यांकन किया जाता था। १३ मई २०२६ को १२वीं के परिणाम घोषित होने के पश्चात्, अनेक विद्यार्थियों ने धुँधले प्रतिचित्र, गुम पृष्ठ, बेमेल उत्तर पुस्तिकाएँ, अंकहीन उत्तर तथा अप्रत्याशित अंक जैसी समस्याएँ बताईं।https://www.bbc.com/news/articles/cy42e8eljpno CBSE OSM: Controversies rock crucial school-leaving exam in India Mollan Cherylann 2026-05-28 BBC en-GB 2026-06-03 इन चिन्ताओं के चलते पुनर्मूल्यांकन और सार्वजनिक चर्चा की माँग उठी। कोएम्प्ट एडूटेक को दिए गए ओएसएम ठेके तथा प्रणाली में बताई गई सुरक्षा कमज़ोरियों पर भी प्रश्न उठाए गए।https://www.bhaskarenglish.in/originals/news/cbse-osm-tender-controversy-sarthak-sidhant-vs-coempt-eduteck-12th-evaluation-row-138090509.html CBSE chairman, secretary shifted out amid national uproar: How Sarthak exposed flaws missed by audits; 10 questions answered Rajgovind Anjali 2026-06-03 Bhaskar English en 2026-06-03
पृष्ठभूमि
२०२६ के सीबीएसई परीक्षा चक्र में एक साथ तकनीकी और शैक्षणिक बदलाव शामिल थे। इस परिवर्तन का प्रमुख तत्व मूल्यांकन अवसंरचना का अंकीकरण था।https://timesofindia.indiatimes.com/education/news/cbse-board-exams-2026-6-key-changes-students-should-know-about-including-paper-pattern-attendance-grading-and-more/articleshow/125930155.cms CBSE Board Exams 2026: 6 key changes students should know about, including paper pattern, attendance, grading and more 12 December 2025 The Times of India 7 June 2026 The Times Group 09718257https://indianexpress.com/article/education/cbse-class-12th-result-2026-digital-evaluation-osm-on-screen-marking-faster-result-date-cbse-gov-in-cbseresults-nic-in-10647901/ How CBSE evaluated Class 12 results 2026? 10 May 2026 The Indian Express 7 June 2026 en
पटल अंकन (ओएसएम) प्रणाली
२०२६ शैक्षणिक चक्र से पूर्व, सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिकाओं को क्षेत्रीय मूल्यांकन केन्द्रों तक भौतिक रूप से पहुँचाना आवश्यक था।https://indianexpress.com/article/education/cbse-class-12th-result-2026-digital-evaluation-osm-on-screen-marking-faster-result-date-cbse-gov-in-cbseresults-nic-in-10647901/ How CBSE evaluated Class 12 results 2026? 10 May 2026 The Indian Express 7 June 2026 en ९ फ़रवरी २०२६ को बोर्ड ने एक परिपत्र जारी कर १२वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए पटल अंकन (ओएसएम) प्रणाली अनिवार्य कर दी। उस सत्र के लिए १०वीं का मूल्यांकन पारम्परिक भौतिक रूप में ही रहा।https://www.ndtv.com/education/explained-why-cbse-is-introducing-on-screen-marking-for-class-12-board-exams-10980418 CBSE Class 12 Exams 2026: What Is On-Screen Marking (OSM), Why It Matters Kumar Rahul 10 February 2026 NDTV 7 June 2026
ओएसएम ढाँचे के अन्तर्गत भौतिक उत्तर पुस्तिकाएँ प्रतिचित्रण हेतु सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजी जाती थीं। प्रतिचित्रित छवियाँ एक केन्द्रीकृत जालस्थल पर चढ़ाई जाती थीं, जहाँ मूल्यांकनकर्ता उत्तरों का अंकीय मूल्यांकन करते थे। बोर्ड ने कहा कि इस प्रणाली का उद्देश्य हाथ से होने वाली गणना त्रुटियों को समाप्त करना, उत्तर छूटने से रोकना, परिणाम घोषणा में तेज़ी लाना और सामग्री के भौतिक परिवहन को कम करना था।https://indianexpress.com/article/explained/cbse-on-screen-marking-system-student-concerns-10707263/ Blurred answer sheets, payment portal collapse: Why CBSE's digital evaluation for Class 12 is facing flak Harigovind Abhinaya 25 May 2026 The Indian Express en 3 June 2026
इस बदलाव के लिए सम्बद्ध विद्यालयों को मूल्यांकन केन्द्र के रूप में कार्य करने हेतु अपनी सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना उन्नत करनी पड़ी। विद्यालयों को समर्पित संगणक प्रयोगशालाएँ, सार्वजनिक स्थैतिक आईपी पते, न्यूनतम दो मेगाबिट प्रति सेकण्ड की अन्तर्जाल गति, तथा अबाधित विद्युत् आपूर्ति (यूपीएस) अनिवार्य रूप से प्रदान करने को कहा गया।https://www.ndtv.com/education/explained-why-cbse-is-introducing-on-screen-marking-for-class-12-board-exams-10980418 CBSE Class 12 Exams 2026: What Is On-Screen Marking (OSM), Why It Matters Kumar Rahul 10 February 2026 NDTV 7 June 2026
कोएम्प्ट एडुटेक
अंकीय मूल्यांकन का ठेका हैदराबाद स्थित शैक्षिक प्रौद्योगिकी कम्पनी कोएम्प्ट एडूटेक को दिया गया। कम्पनी अभिलेखों से पता चलता है कि यह पहले ग्लोबएरिना टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कार्यरत थी।https://www.thenewsminute.com/news/company-behind-cbse-evaluation-platform-says-complaints-limited-to-one-or-two-cases Company behind CBSE evaluation platform says complaints limited to ‘one or two cases’ Aravind Indulekha 27 May 2026 The News Minute 7 June 2026 Chandrashekar Nandini en
अपने पूर्व नाम के तहत, २०१९ में तेलंगाना राज्य इण्टरमीडिएट शिक्षा बोर्ड ने कम्पनी को अनुबन्धित किया। उनके तन्त्रांश (सॉफ़्टवेयर) के उपयोग के बाद, ९.७ लाख में से ३.८ लाख से अधिक विद्यार्थी इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए, जिससे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन, कथित छात्र आत्महत्याएँ और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के नोटिस जारी हुए।https://www.thenewsminute.com/news/company-behind-cbse-evaluation-platform-says-complaints-limited-to-one-or-two-cases Company behind CBSE evaluation platform says complaints limited to ‘one or two cases’ Aravind Indulekha 27 May 2026 The News Minute 7 June 2026 Chandrashekar Nandini enhttps://indianexpress.com/article/education/class-12-board-evaluation-cbse-on-screen-marking-system-row-10713102/ On-Screen Marking system row: Firm roped in by CBSE under scanner for Telangana exam mess; may be fined Kuntamalla Vidheesha 29 May 2026 The Indian Express 7 June 2026 Janyala Sreenivas en subscriptionhttps://www.business-standard.com/article/news-ians/nhrc-notice-to-telangana-over-student-suicides-119042601300_1.html NHRC notice to Telangana over student suicides 26 April 2019 Business Standard 7 June 2026
तेलंगाना की घटना के पश्चात्, ग्लोबएरिना टेक्नोलॉजीज़ ने अपना नाम बदलकर कोएम्प्ट एडू टेक प्राइवेट लिमिटेड कर लिया, जिसमें वीएसएन राजू मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहे। राजू ने इस बात से इनकार किया कि नाम परिवर्तन भ्रामक था ; उन्होंने कहा कि ग्राहकों को इस बदलाव की जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने २०१९ के एक निर्णय में कम्पनी को किसी भी गलत काम से मुक्त कर दिया था, जिसमें वास्तविक मूल्यांकन त्रुटि दर ०.१६ प्रतिशत आँकी गई और कम्पनी के विरुद्ध आपराधिक आरोपों की माँग ख़ारिज कर दी गई।https://www.thenewsminute.com/news/company-behind-cbse-evaluation-platform-says-complaints-limited-to-one-or-two-cases Company behind CBSE evaluation platform says complaints limited to ‘one or two cases’ Aravind Indulekha 27 May 2026 The News Minute 7 June 2026 Chandrashekar Nandini en
विवाद
इस नए ओएसएम ढाँचे के अन्तर्गत, लगभग ९८.६६ लाख उत्तर पुस्तिकाओं का प्रतिचित्रण कर देश भर के लगभग ७०,००० मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकीय मूल्यांकन किया गया। १३ मई २०२६ को १२वीं के परिणाम घोषित होने पर, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष के ८८.३९ प्रतिशत से गिरकर ८५.२ प्रतिशत हो गया, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।https://indianexpress.com/article/explained/cbse-on-screen-marking-system-student-concerns-10707263/ Blurred answer sheets, payment portal collapse: Why CBSE's digital evaluation for Class 12 is facing flak Harigovind Abhinaya 2026-05-25 The Indian Express en 2026-06-03
सामाजिक माध्यम मंचों पर बड़े पैमाने पर शिकायतें आईं, जिनमें विद्यार्थियों ने विशेष रूप से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित जैसे मुख्य विषयों में अप्रत्याशित रूप से कम अंक मिलने का आरोप लगाया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बोर्ड की इस बात पर आलोचना की कि उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतिलिपि के लिए अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है, जबकि बोर्ड के पास पहले से ही सभी विद्यार्थियों की सभी उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतिचित्रित प्रतियाँ मौजूद हैं।https://indianexpress.com/article/explained/cbse-on-screen-marking-system-student-concerns-10707263/ Blurred answer sheets, payment portal collapse: Why CBSE's digital evaluation for Class 12 is facing flak Harigovind Abhinaya 2026-05-25 The Indian Express en 2026-06-03
सत्यापन प्रक्रिया के तहत प्रतिचित्रित प्रतियों के लिए आवेदन करने पर, विद्यार्थियों ने गंभीर तकनीकी ख़ामियाँ, ग़लत शुल्क कटौती और भुगतान प्रवेशद्वार की विफलताएँ बताईं। बोर्ड ने कहा कि जालस्थल पर अभूतपूर्व भीड़ और अनधिकृत हस्तक्षेप के कई प्रयास हुए। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने की आरम्भिक समय सीमा २२ मई को कई बार बढ़ाकर अन्ततः २५ मई २०२६ कर दी गई। सीबीएसई को उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतिचित्रित प्रतियाँ प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों से ४,०४,३१९ आवेदन प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक थे, जो नई प्रणाली में विश्वास की कमी दर्शाता है। जिन विद्यार्थियों को प्रतियाँ मिलीं, उन्होंने धुँधली उत्तर पुस्तिकाएँ, गुम पृष्ठ और कुछ मामलों में किसी अन्य विद्यार्थी की उत्तर पुस्तिका मिलने की बात कही।https://www.thehindu.com/news/national/cbse-reevaluation-portal-class-12-exam-june1/article71037407.ece CBSE portal for re-evaluation of Class 12 answer papers to be operational from June 1 2026-05-29 The Hindu 2026-06-03 en-IN 0971-751X
यह विवाद उस समय और गहरा गया जब दिल्ली के एक विद्यार्थी वेदान्त श्रीवास्तव ने सामाजिक माध्यम पर साक्ष्य साझा किया कि उनके अनुक्रमांक पर चढ़ाई गई भौतिकी की उत्तर पुस्तिका में भिन्न लिखावट थी और वह किसी अन्य की थी। इसके तुरन्त बाद वे ऑनलाइन व्यंग्य और अपमानजनक टिप्पणियों का निशाना बन गए। कुछ ने उन्हें ‘राष्ट्र-विरोधी’ कहा, जबकि अन्य ने ‘पाकिस्तानी’। आरम्भ में विद्यार्थी को ‘पाकिस्तानी’ कहने वालों में दूरदर्शन समाचार के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव भी शामिल थे।https://www.altnews.in/doordarshan-anchor-calls-delhi-student-pakistani-for-raising-cbse-marking-grievance/ Doordarshan anchor calls Delhi student Pakistani for raising CBSE marking grievance Majumder Shinjinee 2026-05-26 Alt News en-GB 2026-06-03 बाद में उन्होंने क्षमा माँगी, किन्तु उनकी टिप्पणी पर ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रिया हुई। शिकायत के वायरल होने के पश्चात्, सीबीएसई ने आधिकारिक रूप से तकनीकी त्रुटि स्वीकार की, विद्यार्थी को सही उत्तर पुस्तिका जारी की और उसके परिणाम को सुधारने का वादा किया।https://indianexpress.com/article/education/cbse-class-12th-result-2026-corrected-physics-answer-sheet-vedant-srivastava-shows-signs-manual-evaluation-cbseresults-nic-in-10708325/ CBSE OSM Row: Vedant's 'corrected' Physics answer sheet shows signs of manual evaluation Banerjee Deepto 2026-05-26 The Indian Express en 2026-06-03
बोर्ड को तब और विरोध झेलना पड़ा जब आरोप लगा कि वह संरचनात्मक मूल्यांकन त्रुटियों का समाधान करने के बजाय जन-धारणा प्रबन्धित करने का प्रयास कर रहा है। ऐसी ख़बरें आईं कि सीबीएसई ने कथित रूप से विद्यालयों को एक संचार सामग्री प्रेषित की तथा प्रधानाचार्यों को अपने विवादास्पद ओएसएम प्रणाली के बचाव में समन्वित चलचित्र और लेख सामाजिक माध्यम पर भरने के लिए बाध्य किया।https://www.indiatoday.in/education-today/news/story/cbse-osm-system-controversy-toolkit-for-principals-sparks-fresh-trust-questions-2918942-2026-05-29 Did CBSE ask principals to defend OSM system? Videos fuel toolkit charge 2026-05-29 India Today en 2026-05-31https://timesofindia.indiatimes.com/education/news/cbses-osm-crisis-takes-a-new-turn-as-principals-were-allegedly-asked-to-defend-the-system-online/articleshow/131364917.cms CBSE’s OSM crisis takes a new turn as principals were allegedly asked to defend the system online 2026-05-28 The Times of India 2026-05-31 0971-8257 स्वतन्त्र पर्यवेक्षकों और ऑनलाइन निगरानीकर्ताओं ने एक समन्वित पैटर्न देखा, जिसमें कई प्रधानाचार्यों और संस्थानों ने अंकीय मूल्यांकन प्रणाली की प्रशंसा में एक जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए चलचित्र जारी किए। इसके अलावा, रेडिट जैसे मंचों पर विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कुछ विद्यालयों ने उन पर ओएसएम प्रणाली की सटीकता का बचाव करने वाले सार्वजनिक बयान डालने के लिए अत्यधिक दबाव डाला।https://www.indiatoday.in/education-today/news/story/cbse-osm-system-controversy-toolkit-for-principals-sparks-fresh-trust-questions-2918942-2026-05-29 Did CBSE ask principals to defend OSM system? Videos fuel toolkit charge 2026-05-29 India Today en 2026-05-31
१७ वर्षीय विद्यार्थी सार्थक सिद्धान्त ने ओएसएम कार्यक्रम के लिए कोएम्प्ट एडूटेक की नियुक्ति पर प्रश्न उठाए। उन्होंने इंगित किया कि यह कम्पनी, जो पहले ग्लोबएरिना के नाम से जानी जाती थी, २०१९ के तेलंगाना इण्टरमीडिएट परिणाम विवाद में शामिल थी, जहाँ मूल्यांकन त्रुटियों के कारण ३.८ लाख से अधिक विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए और २१ आत्महत्याएँ हुईं।https://www.thehindu.com/education/sarthak-sidhant-just-ordinary-until-he-started-looking/article71047931.ece Sarthak Sidhant: Just ordinary until he started looking Ahmed Mantasha 2026-06-01 The Hindu 2026-06-03 en-IN 0971-751X बाद में, वे अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने के लिए संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए।
१९ वर्षीय नैतिक सेंधमार निसर्ग अधिकारी नामक एक अन्य विद्यार्थी ने दावा किया कि उन्होंने ओएसएम जालस्थल में गम्भीर सुरक्षा दोष पाए।https://internetfreedom.in/when-the-exam-itself-can-be-hacked-iff-writes-to-the-ministry-of-education-and-cert-in-on-the-cbse-on-screen-marking-disclosure/ When the exam itself can be hacked: IFF writes to the Ministry of Education and CERT-In on the CBSE On-Screen Marking disclosure 2026-05-26 Internet Freedom Foundation (IFF) en 2026-06-03 उन्होंने इनकी सूचना भारतीय कम्प्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) को दी। अधिकारी ने आरोप लगाया कि हमलावर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और प्रणाली के कोड में उजागर एक कूटशब्द का उपयोग कर परीक्षक खातों तक पहुँच सकते थे। बाद में उन्होंने दावा किया कि अमेज़न वेब सेवाओं के एक सेवक पर संचित उत्तर पुस्तिकाएँ और प्रश्नपत्र अनुचित विन्यास के कारण सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन सुलभ थे।https://thewire.in/education/the-cbse-is-under-fire-thanks-to-the-efforts-of-three-teenagers CBSE Is Under Fire Thanks to the Efforts of Teenagers 1 June 2026 The Wire en 2026-06-03
प्रतिक्रिया
आरंभ में, सीबीएसई ने प्रणाली को सुरक्षित और सुदृढ़ बताकर उसका बचाव कियाhttps://www.thehindu.com/news/national/cbse-on-screen-marking-class-12-results-education-ministry-statement/article70989919.ece Centre defends on-screen marking for CBSE Class 12 answer sheets, reduces re-evaluation fee 2026-05-17 The Hindu 2026-06-03 en-IN 0971-751Xhttps://www.thehindu.com/education/cbse-refutes-claim-that-its-marking-portal-was-compromised/article71025885.ece CBSE refutes claim that its marking portal was compromised Porecha Maitri 2026-05-26 The Hindu 2026-06-03 en-IN 0971-751X, परन्तु बाद में उसने सुरक्षा ख़ामियों को स्वीकार कर लिया।https://www.moneycontrol.com/news/india/after-weeks-of-denial-cbse-admits-security-gaps-in-online-marking-portal-says-vulnerabilities-contained-13936747.html After weeks of denial, CBSE admits security gaps in online marking portal; says vulnerabilities contained 31 May 2026 Moneycontrol.com 3 June 2026
बोर्ड को जालस्थल की ख़ामियों और प्रतिचित्रित प्रतियों तथा सत्यापन के उच्च शुल्क को लेकर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके कारण, बोर्ड को प्रतिचित्रित प्रतिलिपियों का शुल्क प्रति विषय ₹७०० से घटाकर ₹१००, सत्यापन का शुल्क ₹५०० से घटाकर ₹१००, और पुनर्मूल्यांकन का शुल्क प्रति प्रश्न ₹१०० से घटाकर ₹२५ करना पड़ा।https://www.business-standard.com/education/news/cbse-cuts-re-evaluation-fees-amid-low-mark-concerns-over-online-scoring-126051700321_1.html CBSE slashes revaluation fees amid OSM backlash over low marks Mukherjee Auhona 17 May 2026 Business Standard 3 June 2026 इसके अतिरिक्त प्रतिचित्रित प्रतियाँ प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन/सत्यापन की तिथियाँ बढ़ाने का निर्णय लिया गया।https://www.firstpost.com/india/cbse-relaunches-class-12-re-evaluation-portal-after-technical-glitch-heres-a-step-by-step-guide-to-rechecking-your-marks-14017751.html/amp CBSE restores Class 12 verification portal after glitch: A step-by-step guide to apply for re-evaluation 2 June 2026 Firstpost 3 June 2026
शिक्षा मन्त्रालय ने समीक्षाएँ आरम्भ कीं, जिनके परिणामस्वरूप सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को हटा दिया गया।https://www.thehindu.com/education/cbse-osm-chairman-secretary-transferred-inquiry-committee-to-probe-procurement-on-screen-marking-services/article71052999.ece CBSE Chairman, Secretary replaced amid OSM row 2026-06-02 The Hindu 2026-06-03 en-IN 0971-751Xhttps://www.deccanchronicle.com/nation/cbse-shake-up-chairman-secretary-transferred-over-class-12-online-marking-controversy-1960828 CBSE Heads Roll Over OSM Fiasco Prabhakar Avinash 2026-06-02 Deccan Chronicle en 2026-06-03 पूरी स्थिति के प्रत्युत्तर में, नई दिल्ली स्थित सीबीएसई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन हुएhttps://www.thehindu.com/education/why-is-cbses-evaluation-system-facing-flak/article71042223.ece Why is CBSE's evaluation system facing flak? Explained G Sampath 2026-05-31 The Hindu 2026-06-03 en-IN 0971-751X, और विपक्ष के नेता राहुल गान्धी ने न्यायिक जाँच की माँग की।https://www.thehindu.com/news/national/cbse-row-rahul-gandhi-demands-judicial-inquiry-sit-to-unearth-truth-behind-scam/article71028533.ece Rahul Gandhi seeks judicial probe into CBSE on-screen marking contract 2026-05-27 The Hindu 2026-06-03 en-IN 0971-751X
सम्बन्धित विषय
एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक विवाद
२०२६ नीट विवाद
सन्दर्भ
अग्रिम पठन
https://indianexpress.com/article/explained/cbse-on-screen-marking-system-global-practices-10717716/ How does CBSE's On-Screen Marking system compare with global practices? Kuntamalla Vidheesha 1 June 2026 The Indian Express 3 June 2026
https://theprint.in/opinion/teenagers-india-exam-neet-cbse-cuet/2947766/ In India's NEET and CBSE exam crisis, the only adults in the room have been children Kaur Karanjeet 2 June 2026 ThePrint 3 June 2026
https://www.outlookindia.com/national/digitising-education-how-cbses-osm-experiment-went-off-course Digitising Education: How CBSE's OSM Experiment Went Off Course Hiba Khan Saher 30 May 2026 Outlook (Indian magazine) 3 June 2026
https://www.indiatoday.in/technology/talking-points/story/cbse-website-lesson-indian-digital-infra-is-not-ready-for-ai-tools-like-mythos-2921206-2026-06-03 CBSE website lesson: Indian digital infra is not ready for AI tools like Mythos Anwer Javed 3 June 2026 India Today 3 June 2026
श्रेणी:शिक्षा
श्रेणी:विवाद