Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य II India Odisha सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य, ओड़िशा Simlipal tiger reserve.jpg ओड़िशा, भारत बारिपदा 21 50 N 86 20 E dms inline,title 2750 1980 http://www.similipal.org/ 2005 पर्यावरण और वन मंत्रालय, भारत सरकार 1 सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान (or ଶିମିଳିପାଳ ଜାତୀୟ ଉଦ୍ୟାନ) भारत के ओड़िशा राज्य के मयूरभंज ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है तथा एक हाथी अभयारण्य है। इस उद्यान का नाम सेमल या लाल कपास के पेड़ों की वजह से पड़ा है जो यहाँ बहुतायत में पाये जाते हैं। यह पार्क ८४५.७० वर्ग किलोमीटर (३२६.५३ वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें जोरांडा और बरेहीपानी जैसे खूबसूरत झरने हैं। इस उद्यान में ९९ बाघ, ४३२ हाथियों के अलावा गौर तथा चौसिंगे भी वास करते हैं। मयूरभंज राज्य के पूर्ववर्ती शासकों का यह शिकार स्थल प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत शामिल किया गया है। 1956 में इसका चयन आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व के लिए किया गया था। बारीपदा से 60 किलोमीटर दूर स्थित इसको वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया जो 2277.07 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। घने जंगलों, झरनों और पहाड़ियों से समृद्ध इस पार्क में विविध वन्यजीवों को नजदीक से देखा जा सकता है। बाघ, हिरन, हाथी और अन्य बहुत से जीव इस पार्क में मूलत: पाए जाते हैं।"Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001"The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964"Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991 इन्हें भी देखें मयूरभंज ज़िला बाहरी कड़ियाँ Simlipal National Park सिमलिपाल राष्ट्रीय अभयारण्य में मौसम का अनुमानमार्च 2022 InternetArchiveBot सन्दर्भ श्रेणी:ओड़िशा में राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:पूर्वी घाट श्रेणी:मयूरभंज ज़िला