411 REFERENCE · Wikipedia
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम रोड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड (पहले औरंगज़ेब रोड), भारत की राजधानी नई दिल्ली के लुटियन बंगला क्षेत्र की एक सड़क है। अब्दुल कलाम रोड कई भारतीय अरबपतियों का घर है जैसे कि आर्सेलर मित्तल के एल एन मित्तल, डीएलएफ के के पी सिंह और मैक्स हेल्थकेयर के अनलजीत सिंह। January 2020
उत्तर - पूर्व छोर
उत्तर पूर्व में यह ताज मानसिंह होटल पर मानसिंह मार्ग, शाहजहाँ मार्ग, हुमायुं मार्ग व पृथ्वीराज मार्ग के अर्धचन्द्राकार चौक पर शुरु होती है। यहीं से एक सड़क खान मार्किट को भी जाती है।
दक्षिण पश्चिम छोर
दक्षिण में यह कमाल अतातुर्क मार्ग व सफदरजंग मार्ग के चौक तक जाती है।
मुख्य चौक
मात्र एक चौक तुगलक मार्ग के काटने पर बनता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:दिल्ली में सड़कें