411 REFERENCE · Wikipedia
चोर और चाँद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चोर और चाँद चोर और चाँद.jpg चोर और चाँद का पोस्टर आदित्य पंचोली पवन कौल निखिल-विनय आदित्य पंचोली, पूजा भट्ट प्रमोद प्रधान 11 अगस्त, 1993 भारत हिन्दी
चोर और चाँद 1993 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें आदित्य पंचोली और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अपने समय में व्यावसायिक विफलता थी लेकिन इसे इसके गीतों के लिये जाना जाता है।
संक्षेप
रीमा (पूजा भट्ट) एक अमीर परिवार से है और अपने विधुर व्यापारी पिता दिनकर (आलोक नाथ) और अपनी दादी के साथ रहती है। उसके पिता चाहते हैं कि वह विकी से शादी करे लेकिन वह उसे नापसंद करती है। शादी के दिन रीमा भागने की योजना बना रही है। इस समय वह अपने घर में एक अजनबी को देखती है। सोचती है कि वह उसके पिता का कर्मचारी है। वह उससे भागने की कोशिश करती है लेकिन वह उसे पकड़ लेता है। वह उसे बताता है कि उसका नाम सूरज उर्फ सूर्या है। वह पूर्व अपराधी है जिसे अभी जेल से रिहा कर दिया गया है। चूँकि उसके पास पैसा नहीं थे, वह कुछ भी खाने में असमर्थ था और इसलिए पैसे और गहने चुरा लेने के लिए उसके घर में घुस गया था। भागते समय वे हीरो (रघुवीर यादव) से भी मिलते है जिसने बैंक को लूटने का प्रयास किया था ताकि वह बॉम्बे जा सके और फिल्म स्टार बन सकें।
बैंक को लूटने का उसका प्रयास असफल रहा और वह अब पुलिस से भाग रहा है। जब दिनकर को बताया जाता है कि रीमा भाग गई है तो वह लाला नाम के एक स्थानीय गैंगस्टर से संपर्क करता है और उसे ढूंढने के लिए कहता है। लाला अपने गुंडे रंगा को रीमा को खोजने के लिए भेजता है। रंगा को पता चल जाता है कि रीमा, हीरो और सूरज कहाँ छुपे हैं। उसी समय, इंस्पेक्टर नायक (अवतार गिल) को भी उनके ठिकाने का पता चल जाता है। लेकिन नायक के पास उनका पता लगाने का एक अलग कारण है - उसको सूरज से बदला लेना है और वह अपने लिये रीमा को चाहता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि रीमा, सूरज और हीरो को परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। एक तरफ गैंगस्टर और उसके आदमी और दूसरी ओर इंस्पेक्टर नायक जिससे उनका बच निकलना नामुमकिन लगता है।
मुख्य कलाकार
आदित्य पंचोली ... सूरज "सूर्या"
पूजा भट्ट ... रीमा
अरुणा ईरानी ... सूरज की माँ
आलोक नाथ ... दिनकर सेठ
रघुवीर यादव ... हीरो
अवतार गिल ... इंस्पेक्टर नायक
इशरत अली ... लाला
किरन कुमार ... इंस्पेक्टर विवेक
दीना पाठक ... दिनकर की माँ
शिवा रिन्दानी ... रंगा
संगीत
फिल्म तो असफल रही थी लेकिन इसके गीतों को सदाबहार माना जाता है। यहाँ तक की फर्स्टपोस्ट ने तो इसे केवल इसके गानों के लिये ही देखी जा सकने वाली फिल्म कहा है।Aditya Pancholi, Pooja Bhatt's 1993 film Chor Aur Chand deserves a revisit simply for its melodious soundtrack आदित्य पंचोली, पूजा भट्ट की 1993 की फिल्म चोर और चाँद केवल अपने मधुर साउंडट्रैक के लिए देखी जाने की पात्र है https://www.firstpost.com/entertainment/aditya-pancholi-pooja-bhatts-1993-film-chor-aur-chand-deserves-a-revisit-simply-for-its-melodious-soundtrack-4486839.html 3 जुलाई 2018 फर्स्टपोस्ट 29 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180615083215/https://www.firstpost.com/entertainment/aditya-pancholi-pooja-bhatts-1993-film-chor-aur-chand-deserves-a-revisit-simply-for-its-melodious-soundtrack-4486839.html 15 जून 2018 dead
गीत गायक निखिल-विनय बात क्या है कैसे कह दे तुम से राज़ की एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, अनुराधा पौडवाल 5:51 योगेश शरमा के बादलों में चंदा क्यों छुप रहा एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, अनुराधा पौडवाल 5:40 योगेश मोहब्बत में दुनिया से हम ना डरेंगे एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, अनुराधा पौडवाल 5:01 योगेश जानम जानम तुम को सनम चाहा तेरी कसम उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 7:35 योगेश लगने लगा है मुझे आजकल एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, अनुराधा पौडवाल 5:24 योगेश सपनो में आना दिल में समाना एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, अनुराधा पौडवाल 6:35 योगेश तेरे बिन कहीं जियरा लागे ना कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल 7:54 योगेश सौ बार हमने तुम से कहा अनुराधा पौडवाल, एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम 6:03 योगेश तेरे बिना मैं ना रहूँ कुमार कंचा, अनुराधा पौडवाल 4:53 रवीन्द्र रावल साँसों का क्या है पता अनुराधा पौडवाल, एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम 5:42 योगेश
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt0448413 चोर और चाँद
श्रेणी:1993 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:निखिल–विनय द्वारा संगीतबद्ध फिल्में