411 REFERENCE · Wikipedia
लैरी सैंगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लैरी सैंगर L Sanger.jpg जुलाई 2006 में लैरी लॉरेंस मार्क सैंगर yes 1968 7 16 वॉशिंग्टन कोलंबस, ओहायो रीड कॉलेज (बीए)ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी (एमए, पीएचडी) इंटरनेट प्रोजेक्ट डेवलपर LarrySanger.org विकिपीडिया के सह-संस्थापक
लॉरेंस मार्क सैंगर (जन्म: 16 जुलाई 1968) अमेरिकी इंटरनेट प्रोजेक्ट डेवलपर और विकिपीडिया के सह-संस्थापक हैं। इन्हें दर्शन में कला में स्नातक की उपाधि रीड कॉलेज में 1991 को मिली।
जीवन
सैंगर का जन्म वॉशिंग्टन में 16 जुलाई 1968 को हुआ था। इनके पिता समुद्री जीवविज्ञानी थे। जब वे सात साल के थे, तभी उनका परिवार अलास्का में बस गया। शुरू में वे दार्शनिक विषयों में रुचि लेते थे। ये विद्यालय से कॉलेज में 1986 को आए, यहीं इनकी रुचि इंटरनेट और प्रकाशन करने की क्षमता में होने लगी।
न्यूपीडिया और विकिपीडिया
न्यूपीडिया एक वेब आधारित ज्ञानकोश था, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा लिखा जाता था, जिसे उस विषय के जानकार लोग प्रकाशन से पहले निरीक्षण करते थे। इसकी सामग्री निःशुल्क सामग्री के लाइसेंस के अंतर्गत रखा जाता था। लैरी ने इसके लिए एक निरीक्षण प्रणाली बनाई थी, और उसी के साथ नए संपादकों को भी जोड़ने लगे। लेखों का निरीक्षण ईमेल के माध्यम से होता था और उसके बाद ही वो साइट में प्रकाशित होते थे। जिम्मी और लैरी दोनों ही नुपीडिया के धीमे रफ्तार से तंग आ चुके थे। जनवरी 2001 में लैरी ने एक विकि का प्रस्ताव रखा, जिसमें लेखों का निर्माण हो सके, उसी प्रस्ताव का परिणाम विकिपीडिया था। इसे आधिकारिक रूप से 15 जनवरी 2001 को शुरू किया गया। इसे केवल इस उद्देश्य से बनाया गया था कि लोग आपस में मिल कर लेखों को बढ़ा सकें, जिसे बाद में नुपीडिया के निरीक्षण प्रणाली में लाया जा सके, लेकिन न्यूपीडिया के अनुभवी इस परियोजना में कुछ खास करने के इच्छुक नहीं थे। बोमिस की योजना विकिपीडिया को लाभ वाली एक परियोजना बनाने की थी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1968 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अमेरिकी उद्यमी