Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अधिविष्ट वाताग्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अधिविष्ट वाताग्र या संरोधित वाताग्र (अंग्रेज़ी: occluded front, ऑक्लूडेड फ़्रंट), मौसम विज्ञान में वाताग्र का एक विशिष्ट प्रकार है जो चक्रवातजनन की अंतिम अवस्था में पैदा होता है। चक्रवातीय तंत्र के केंद्र में, आगे बढ़ रहे उष्ण वाताग्र को शीत वाताग्र पीछे से तेज़ी से आकर छू लेता है या ओवरटेक कर लेता है और ज़मीनी हिस्से पर शीतल हवा व्याप्त हो जाती है जो गर्म हवा को पूरी तरह ऊपर उठा देती है। इससे केंद्रीय हिस्से में गर्म हवा का ज़मीन से संपर्क नहीं रह जाता; हालाँकि, ऊपरी हिस्सों में गर्म हवा और निचली ठंडी हवा के बीच वाताग्री सीमा अब भी मौजूद होती है - इसी प्रकार को अधिविष्ट अथवा संरोधित वाताग्र के रूप में जाना जाता है। == प्रकार == अधिविष्ट वाताग्रों को भी दो प्रकारों में बाँटा जाता है: शीत वाताग्र अधिविष्ट तथा गर्म वाताग्र अधिविष्ट। शीत अधिवेष्टन (Cold Occlusion) में, जो ठंडी वायु राशि सामने की गर्म वायु राशि को पीछे छोड़ देती है, वह आगे मौजूद शीतल वायु से भी अधिक ठंडी होती है। यह दोनों वायु राशियों के नीचे घुस जाती है और प्रायः एक ठंडे वाताग्र (cold front) के गुणधर्म प्रदर्शित करती है। गर्म अधिवेष्टन (Warm Occlusion) में, जो शीतल (परंतु अपेक्षाकृत गर्म) वायु राशि गर्म वाताग्र को पीछे से पकड़ती है, वह आगे की ठंडी वायु राशि से अपेक्षाकृत गर्म होती है। यह उस ठंडी वायु राशि के ऊपर चढ़ जाती है और गर्म वायु को ऊपर उठा देती है, और यह प्रायः एक गर्म वाताग्र (warm front) के गुणधर्म दर्शाती है। == मौसम दशायें == अधिवेष्टित वाताग्र के साथ विभिन्न प्रकार के मौसम देखे जा सकते हैं। आमतौर पर इसके साथ गरज-चमक के साथ वर्षा (थंडरस्टॉर्म या तड़ित्झंझा) की संभावना होती है, लेकिन सामान्यतः इसके गुजरने के बाद वायुराशि में शुष्कता आ जाती है। वाताग्र के अधिवेष्टन के भीतर, वायु का परिसंचरण गर्म वायु को ऊपर की ओर ले जाता है और ठंडी वायु को नीचे की ओर धकेलता है — या फिर इसके विपरीत होता है, यह इस पर निर्भर करता है कि वाताग्र किस प्रकार के अधिवेष्टन से गुजर रहा है। वर्षा और बादल सामान्यतः ट्रोवल (TROWAL) से जुड़े होते हैं — यह पृथ्वी की सतह पर वह प्रक्षेपण होता है जो अधिवेष्टन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न ऊपरी स्तर की गर्म वायु की "जीभ" (tongue) को दर्शाता है, जो किसी चक्रवात या तूफ़ान के समय बनती है। मौसम मानचित्र पर अधिवेष्टित वाताग्र को बैंगनी रेखा द्वारा दर्शाया जाता है, जिसमें दिशा की ओर इशारा करते हुए आधे वृत्त और त्रिकोण एक-दूसरे के बीच में क्रमबद्ध होते हैं। ट्रोवल को नीली और लाल रेखाओं के संगम (junction lines) की एक शृंखला द्वारा दर्शाया जाता है। == इन्हें भी देखें == उष्ण वाताग्र शीत वाताग्र स्थाई अथवा स्थिर == वेब संदर्भ == == पुस्तक संदर्भ == === फुटनोट === === स्रोत ग्रंथ === === और पढ़ें === Schultz, D. M., and G. Vaughan, 2011: Occluded fronts and the occlusion process: A fresh look at conventional wisdom. Bull. Amer. Meteor. Soc., 92, 443–466, ES19–ES20. == बाहरी कड़ियाँ == A film clip AIR MASSES AND FRONTS - THE OCCLUDED FRONT (1962) is available for free download at the Internet Archive [more] Occluded Front.