411 REFERENCE · Wikipedia
२००४
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
2004
2004 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है।
घटनाएँ
जनवरी - जून
7 जनवरी- इंडोनेशिया के उच्चतम न्यायालय ने बाली धमाकों के अभियुक्त अमरोजी की सजा-ए-मौत बरकरार रखी।
13 जनवरी- ब्रिटेन के सबसे कुख्यात सीरियल किलर डाक्टर हेराल्ड शिपमैन को जेल में मृत पाया गया।
2 मार्च - इराक में अशुरा हत्याकांड में 170 शिया श्रद्धालुओं की मृत्यु और कोई 500 से अधिक लोग घायल। इस घटना को सुन्नी बहुल, अरब मूल के अल क़ायदा ने अंजाम दिया था।
२४ जून - जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
२५ जून - रूस ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया।
२६ जून - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
२७ जून - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग करने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
जुलाई - दिसंबर
३ जुलाई - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन विजेता बनीं।
१३ जुलाई- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
१५ जुलाई - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता स्वीकार की।
१६ जुलाई - चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ
निधन
२३ फरवरी - विजय आनन्द (जन्म १९३४)
२६ फरवरी - शंकरराव चव्हाण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (जन्म १९२०)
२६ जून - यश जौहर (जन्म १९२९)
१५ जुलाई - बानो जहाँगीर कोयाजी, भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ
२३ जुलाई- महमूद अली, निर्माता, निर्देशक, हास्य अभिनेता (जन्म १९३२)
१३ अक्टूबर - निरूपा रॉय (जन्म १९३१)
११ दिसम्बर- एम. एस. सुब्बालक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री
१६ दिसम्बर - लक्ष्मीकांत बेर्डे - हिन्दी एवं मराठी फ़िल्मों के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता (जन्म १९५४)
२३ दिसम्बर - पामुलापति वेंकट नरसिंह राव - भारत के दसवें प्रधानमंत्री (जन्म १९२१)
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:2004
श्रेणी:वर्ष