411 REFERENCE · Wikipedia
बग़लान प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बग़लान ur بغلان / Baghlan Afghanistan Baghlan Province location.PNG पुल-ए-ख़ुमरी 21,118 863,700 2013 41 ज़िले (वुलेसवालई) 15 दरी, पश्तो
बग़लान (फ़ारसी: ur بغلان, अंग्रेजी: Baghlan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। बग़लान की राजधानी पुल-ए-ख़ुमरी शहर है। इसका क्षेत्रफल २१,११२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ७.८ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011
नाम
सम्भव है कि 'बग़लान' नाम इस प्रान्त में मिलने वाले कुषाण सम्राट कनिष्क द्वारा निर्मित 'सुर्ख़ कोतल' नामक कुल-मंदिर के खंडहरों में यूनानी लिपि में मिलने वाले शब्द 'बागोलागो' (ΒΑΓΟΛΑΓΓΟ) का परिवर्तित रूप हो।The Dynasty Arts of the Kushans, University of California Press, 1967, ... WG Henning has said that the ancient name for the site may have been similar to that of the nearby town of Baghlan, giving as evidence the term ΒΑΓΟΛΑΓΓΟ found in inscriptions at Surkh Kotal ... इस शब्द का अर्थ 'छवियों का मंदिर' बताया जाता है।
'बग़लान' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
अफ़्ग़ानिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बग़लान प्रान्त
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत