411 REFERENCE · Wikipedia
बनास जन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|‘बनास जन’ पढ़ते हुए लेखक काशीनाथ सिंह
बनास जन हिन्दी की एक साहित्यिक पत्रिका है। इसका संपादन और प्रकाशन पल्लव करते हैं। पत्रिका की शुरुआत चित्तौड़गढ़ से हुई थी। इसके शुरुआती अंकों में पहला अंक कथाकार स्वयं प्रकाश पर केंद्रित था।पश्चिम के सांस्कृतिक आक्रमण का उत्तर है लघु पत्रिकाएं – पल्लव https://sammukh.com/gurdip-bhosle-pallav/ सम्मुख 10 August 2026 इसके शुरुआती दो विशेषांकों में स्वयं प्रकाश तथा काशीनाथ सिंह की कृति काशी का अस्सी पर केंद्रित अंक का उल्लेख मिलता है।बनास जन में रंगमंच https://daayari.blogspot.com/2012/08/blog-post_30.html 30 August 2012
बनास जन में साहित्यिक आलोचना, संस्मरण और अन्य साहित्यिक सामग्री प्रकाशित होती है। पत्रिका ने हिन्दी के अनेक प्रमुख रचनाकारों पर केंद्रित विशेषांक प्रकाशित किए हैं। इनमें मीरा, नज़ीर अकबराबादी, भीष्म साहनी, नामवर सिंह, फणीश्वरनाथ रेणु, अमरकांत, मृणाल पांडे, स्वयं प्रकाश, असग़र वजाहत, ओमप्रकाश वाल्मीकि और अखिलेश पर केंद्रित अंक शामिल हैं।पंकज मित्र विशेषांक का लोकार्पण https://hindimedia.in/launch-of-banas-jan-pankaj-mitra-special-issue/ हिंदी मीडिया
2019 में सरकारी पत्रिका आजकल में बनास जन के विशेषांक और संपादक पल्लव का उल्लेख प्रकाशित हुआ।आजकल November 2019 https://www.publicationsdivision.nic.in/journals/Journalarchives/Ajkal/Ajkal-Hindi/2019/November/Ajkal_2019_November_pdf.pdf प्रकाशन विभाग पत्रिका का ISSN 2231-6558 है।Banaas Jan https://irgu.unigoa.ac.in/drs/bitstream/handle/unigoa/7659/Banas_Jan_17%2879%29_2025_129-142.pdf?isAllowed=y&sequence=1 गोवा विश्वविद्यालय
संपादक
पल्लव
भाषा
हिन्दी
प्रथम अंक
2008
प्रकाशन स्थान
दिल्ली
ISSN
2231-6558