411 REFERENCE · Wikipedia
मांसपेशीय स्मृति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मांसपेशीय स्मृति किसी कार्य को मांसपेशी की सहायता से कई बार लगातार करने पर उस मांसपेशी को वह कार्य याद रहता है और हम उस कार्य को जल्दी कर पाते हैं। यदि कोई भी कार्य हम लंबे समय तक करते हैं, तो उस कार्य को करने के लिए हमें अधिक सोचने की आवश्यकता नहीं पड़ती क्योंकि यह कार्य हमारी मांसपेशी कर लेती है। यह क्रिया दिमाग को अधिक सोचने और अधिक कार्य करने से बचाती है। इसका मुख्य रूप से उदाहरण साइकल चलाना, कुंजी पटल का उपयोग करना आदि हैं। यदि कोई दिमाग में चोट आदि के कारण अपनी स्मृति खो भी दे तो वह इस प्रकार के कार्यों को करना नहीं भूल सकता। परंतु इसके लिए कोई भी कार्य को लम्बे समय तक करना होता है, जब तक की आपका शरीर उस कार्य को करने हेतु अपनी आदत में शामिल न कर ले।Krakauer, J.W., & Shadmehr, R. (2006). Consolidation of motor memory. Trends in Neurosciences, 29: 58-64.
इतिहास
गाड़ी चलाना सीखने में
thumb|right|alt=पियानो बजते समय उंगली की प्रतिक्रिया का चित्र|पियानो बजते समय उंगली की प्रतिक्रिया
किसी भी प्रकार के वाहन को चलाना सीखते समय दिमाग को कभी कभी याद नहीं रहता की कैसे गाड़ी रोकना है और कैसे दिशा बदलना है। परंतु धीरे धीरे जब उस पर अधिक अभ्यास करते हैं तो वह स्मृति के जैसे ही हमारे मांसपेशी द्वारा नियंत्रित होने लगता है। लगभग 1900 सदी में एक अनुसंधान के पश्चात इस बात का पता चला था।Lee, D.T., & Schmidt, A.R. (2005). Motor Control and Learning: A Behavioural Emphasis. (4th ed). Windsor, ON: Human Kinetics इसके पश्चात वर्ष 1987 में भी एक अनुसंधान किया गया जिससे इसकी पुष्टि हुई।Adams, A.J. (1987). Historical Review and Appraisal of Research on the Learning, Retention, and Transfer of Human Motor Skills. Psychological Bulletins, 101(1), 41-74 इसके अलावा कुछ अनुसंधानो में यह भी पाया गया की लिखते समय भी मांसपेशीय स्मृति का ही उपयोग किया जाता है।
अवधारण
पहले इसे वाहन स्मृति कहते थे परंतु अब इसे मांसपेशीय स्मृति कहते हैं। 1900 सदी में इसके प्रति लोगों का आकर्षण बहुत था। जिसके कारण कई अनुसंधान किए गए, जिनसे यह पता लगा की यह स्मृति केवल कुछ समय के अभ्यास से याद नहीं होती बल्कि यह वर्षों के अभ्यास से ही स्वतः याद हो जाती है। Celnik P. Classen J. Cohen G.L. Duque J. Mazzocchio R. Sawaki L. Stephan K. Ungerleider L. 2005 Formation of a Motor Memory by Action Observation https://archive.org/details/sim_journal-of-neuroscience_2005-10-12_25_41/page/n32 The Journal of Neuroscience 25 41 9339–9346 इसके साथ ही यह भी पता चला की यह कोई विशेष कार्य जैसे गाड़ी चलाना आदि में ही नहीं होता बल्कि पूरे जीवन में हम जो भी कार्य करते रहते हैं वह सभी कार्य हमारे मांसपेशी में स्मृति के रूप में याद होते रहते हैं। जिससे हम अधिक गति से उस कार्य को कर सकें। Flanagan R.J. Ghahramani Z. Wolpert M.D. 2001 Perspectives and Problems in Motor Learning Trends in Cognitive Sciences 5 11 487–494
शरीर विज्ञान
व्यवहार
किसी भी वाहन को चलाना सीखते समय हम धीमी गति के साथ और कई बाधाओं के साथ ही सीखते हैं। यह कार्य सीखते समय कठिन होता है और जब हम अभ्यास कर लेते हैं तो यह कार्य सरल हो जाता है। Shadmehr R Holcomb HH 1997 Neural correlates of motor memory consolidation Science 227 821–25
मांसपेशी स्मृति कूटबन्धन
यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। पहली जो कुछ समय के लिए होती है और दूसरी जो अधिक समय तक होती है। मांसपेशी स्मृति कूटबन्धन को भी मांसपेशीय स्मृति कहते हैं।Ma, L., et al,. (2010). Changes in regional activity are accompanied with changes in inter-regional connectivity during 4 weeks motor learning. Brain Res. 10.1016/j.brainres.2009.12.073
शक्ति प्रशिक्षण और अनुकूलता
शक्ति को किस प्रकार से उपयोग करना है इसका प्रशिक्षण लेना अर्थात उसे सही ढंग से उपयोग करना है। यदि हमें किसी भी कार्य को करने में असहजता होती है तो हम फिर भी उस कार्य को करते हैं तो हमें उस पर किस प्रकार से शक्ति का उपयोग करना है यह समझ में आ जाता है। इसके अलावा हमारा शरीर भी उस कार्य को करने के अनुकूल बनता जाता हैं।
हमारा शरीर हर कार्य को करने के लिए सक्षम नहीं है और न ही हम अन्य लोगों के जैसे कार्य को कर सकते हैं। क्योंकि कोई भी कार्य जो कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा है, वह उसके कई वर्षों के प्रयास के पश्चात हुआ है। उदाहरण के लिए जब हम कोई भी वजन का सामान उठाते हैं तो वह यदि अधिक भारी होता है तो हम उसे नहीं उठा सकते परंतु कोई और उसे सहजता से उठा सकता है क्योंकि उसके मांसपेशी में अधिक वजन के सामान को उठाने हेतु अनुकूल बन चुका है। वहीं यदि आप कोई ऐसा कार्य करते हैं जो अन्य कोई व्यक्ति नहीं कर पा रहा है तो उसका अर्थ है कि आपके मांसपेशी में उस कार्य को करने के लिए अनुकूल बन चुका है। Adkins DeAnna L. Boychuck Jeffery 2006 Motor training induces experience specific patterns of plasticity across motor cortex and spinal cord https://archive.org/details/sim_journal-of-applied-physiology_2006-12_101_6/page/1776 Journal of Applied Physiology 101 1776–1782 10.1152/japplphysiol.00515.2006
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:स्मृति