411 REFERENCE · Wikipedia
सोने का बछड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|सोने के बछड़े की पूजा, जैसा कि निर्गमन 32:1-35 में है, 1901 का चित्रण
तौरात, बाइबिल, और क़ुरान के अनुसार, जब मूसा सीनाई पर्वत पर गया, इस्राएलियों ने अपनी अधीरता में एक सोने का बछड़ा (he עֵגֶל הַזָּהָב) बनवाया और उसकी पूजा करने लगे। इस दुराचार को बछड़े का पाप कहा जाता है। इसका पहला उल्लेख निर्गमन की पुस्तक में है।https://www.bible.com/bible/1683/EXO.32.4.HINOVBSI निर्गमन 32:4 YouVersion
बैलों की पूजा कई संस्कृतियों में उपस्थित थी। मिस्र में, जहाँ से निर्गमन कथा के अनुसार, इस्राएली हाल ही में पहुँचे थे, बैल-देवता एपिस की पूजा की जाती थी, जिसे कुछ लोग मानते हैं कि इब्रानियों भी जंगल में कर रहे थे।https://books.google.com/books?id=2qeoAwAAQBAJ&pg=PA3 The Sin of the Calf: The Rise of the Bible's Negative Attitude Toward the Golden Calf Chung Youn Ho Bloomsbury Publishing USA 2010 978-0-567-21231-3 3 Even today, there are scholars who adhere to this stance. अन्य लोग मानतें हैं कि इस्राएलियों के देवता यहोवा को पवित्र बैल के रूप में चित्रित या उससे जोड़ा गया था। कनानियों, जिनमें से कुछ इस्राएली बनें,The Bible Unearthed https://archive.org/details/bibleunearthedar00fink Finklestein Israel Silberman Neil Asher 2002 Touchstone 0-684-86913-6 118 Most of the people who formed early Israel were local people—the same people whom we see in the highlands throughout the Bronze and Iron Ages. The early Israelites were—irony of ironies—themselves originally Canaanites! बैल को एल देव का पशु मानते थे।Who Wrote the Bible? https://archive.org/details/whowrotebible0000frie_j9s0 Friedman Richard Elliott 2019 Simon & Schuster 978-1-9821-2900-2 The calf, or young bull, was often associated with the god El, the chief god of the Canaanites, who was in fact referred to as Bull El.
बाइबिल में
thumb|सोने के बछड़े पर क्रुद्ध मूसा, विलियम ब्लेक रचित चित्रकला, 1799–1800
जब मूसा परमेश्वर से मिलने सीनाई पर्वत पर चढ़ा, वह वहाँ चालीस दिन और चालीस रात रहा।https://www.bible.com/bible/1683/EXO.24.12-18.HINOVBSI निर्गमन 24:12-18 YouVersion इस्राएलियों को लगा कि वह नहीं लौट आएगा, और उन्होंने हारून को देवता बनाने को कहा "जो उनके आगे आगे चले"। हारून ने उनसे सोने की बालियों लाने को कहा, जिससे वह एक बछड़े की मूर्ति बनाया। तब लोग कहने लगे, “हे इस्राएल, तेरा ईश्वर जो तुझे मिस्र देश से छुड़ा लाया है, वह यही है।”https://www.bible.com/bible/1683/EXO.32.1-4.HINOVBSI निर्गमन 32:1-4 YouVersion
यह देख के हारून ने उसके आगे एक वेदी बनवाई; और कहा कि कल यहोवा के लिये पर्व होगा। और दूसरे दिन लोगों ने सुबह-सवेरे होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि ले आए; फिर बैठकर खाया पिया, और उठकर खेलने लगे।https://www.bible.com/bible/1683/EXO.32.5-6.HINOVBSI निर्गमन 32:5-6 YouVersion
तब यहोवा ने मूसा को अपने लोगों का दुराचार बताया और कहा कि वह उन्हें ढा देकर मूसा से नए लोग बनाएगा। परन्तु मूसा ने उनसे अपने लोगों को बख़्शने की विनती की। तब यहोवा ने लोगों पर अपने दण्ड को त्याग दिया।https://www.bible.com/bible/1683/EXO.32.11-14.HINOVBSI निर्गमन 32:11-14 YouVersion
मूसा सीनाई पर्वत से उतरा; और बछड़ा देखकर अपने क्रोध में पत्थर की दोनों तख़्तियों को पटककर तोड़ डाला। फिर उसने बछड़े को आग में जलाकर, पीसकर चूर चूरकर, पानी में डालकर इस्राएलियों को पिलवाया। जब मूसा ने उससे पूछा, तब हारून के कहा कि उसने ही सोने का बछड़ा बनाया था।https://www.bible.com/bible/1683/EXO.32.21-24.HINOVBSI निर्गमन 32:21-24 YouVersion
दंड
thumb|लेवीयों ने लगभग 3000 इस्राएलियों को मारा, जिन्होंने सोने के बछड़े की पूजा की (जिम पजेट द्वारा चित्रण, 1984)
लेवी के गोत्र ने सोने के बछड़े की पूजा नहीं की। मूसा ने छावनी के निकास पर खड़े होकर कहा, "जो कोई यहोवा की ओर का है वह मेरे पास आए!” तब सारे लेवीय उस के पास इकट्ठे हुए।
उनको निरंकुश देखकर मूसा ने छावनी के निकास पर खड़े होकर कहा, “जो कोई यहोवा की ओर का है वह मेरे पास आए;” तब सारे लेवीय उस के पास इकट्ठे हुए। उसने उनसे कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है कि अपनी अपनी जाँघ पर तलवार लटकाकर छावनी के एक निकास से दूसरे निकास तक घूम घूमकर अपने अपने भाइयों, संगियों, और पड़ोसियों को घात करो।” मूसा के इस वचन के अनुसार लेवियों ने किया; और उस दिन तीन हज़ार के लगभग लोग मारे गए। निर्गमन 32:26-28
संदर्भ
2
श्रेणी:मूसा
श्रेणी:पवित्र बैल
श्रेणी:हारून
श्रेणी:निर्गमन की पुस्तक
श्रेणी:मूर्तिपूजा