Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्रांसीसी नई लहर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|फ्रांसीसी नई लहर की फ़िल्में — द 400 ब्लोज़, शूट द पियानो प्लेयर और जूल्स एंड जिम — के अमेरिकी री-रिलीज़ के दौरान एक पोस्टर। फ्रांसीसी नई लहर (French New Wave; fr Nouvelle Vague) 1950 के दशक के उत्तरार्ध और 1960 के दशक में उभरा एक प्रभावशाली सिनेमाई आंदोलन था।French New Wave https://www.criterionchannel.com/french-new-wave criterionchannel.com 30 अगस्त 2026 en फ्रांसीसी नई लहर इस फ्रेंच कला फ़िल्म आंदोलन की यह खासियत थी कि इसने फ़िल्म बनाने के पारंपरिक तरीकों को नकारा और प्रयोग करने तथा स्थापित मान्यताओं को चुनौती देने की भावना को अपनाया था। नई लहर के फ़िल्मकारों ने संपादन, दृश्य शैली और कथानक के लिए नए दृष्टिकोणों को आज़माया। वे अक्सर उस दौर की सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल को व्यंग्य या अस्तित्व से जुड़े विषयों के माध्यम से दिखाते थे। इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1950 के दशक में काहियर्स दु सिनेमा पत्रिका से जुड़े फ्रांसीसी फिल्म समीक्षकों और सिनेमा प्रेमियों के एक समूह द्वारा किया गया था। इन समीक्षकों ने मुख्यधारा के फ्रांसीसी सिनेमा की उस गुणवत्ता की परंपरा (Tradition de qualité) को अस्वीकार कर दिया जिसमें नवाचार की तुलना में शिल्प और प्रयोग की तुलना में पुरानी कृतियों पर जोर दिया जाता था। फ़्रांस्वा ट्रूफ़ो ने वर्ष 1954 के अपने घोषणापत्र-जैसे एक निबंध में सुरक्षित साहित्यिक कृतियों को कल्पनाहीन फ़िल्मों में रूपांतरित करने की निंदा की थी।फ़्रांस्वा ट्रूफ़ो A CERTAIN TENDENCY OF THE FRENCH CINEMA https://tcf.ua.edu/Classes/Jbutler/T440/TruffautInCahiers31/Truffaut%20A_certain_tendency_translated.pdf 30 अगस्त 2026 https://web.archive.org/web/20210206235450/https://tcf.ua.edu/Classes/Jbutler/T440/TruffautInCahiers31/Truffaut%20A_certain_tendency_translated.pdf 6 फरवरी 2021 en फ़्रेंच सिनेमा की एक ख़ास प्रवृत्ति आंदोलन की शुरूआत thumb|right|200px|1965 में फ़्रांस्वा ट्रूफ़ो वर्ष 1948 में छपे एलेक्जेंडर आस्ट्रुक के घोषणापत्र में कुछ ऐसे विचार बताए गए थे जिन्हें बाद में फ़्रांस्वा ट्रूफ़ो और काहियर्स दु सिनेमा ने और विस्तार दिया।एलेक्जेंडर आस्ट्रुुक THE BIRTH OF A NEW AVANT-GARDE: LA CAMERA-STYLO https://www.newwavefilm.com/about/camera-stylo-astruc.shtml न्यू वेब फ़िल्म 30 अगस्त 2026 en एक नई अग्रणी शैली का जन्म : कैमरा-पेन आस्ट्रुक ने तर्क दिया था कि, "सिनेमा चित्रकला और उपन्यास के ही समान स्तर पर अभिव्यक्ति का एक नया माध्यम बनने की प्रक्रिया में है। एक ऐसा रूप जिसमें और जिसके ज़रिए कोई कलाकार अपने विचारों को, चाहे वे कितने ही अमूर्त क्यों ना हों, या अपनी गहरी सोच को ठीक वैसे ही व्यक्त कर सकता है जैसे वह आज के निबंध या उपन्यास में करता है।"मिशेल मैरी The French New Wave : An Artistic School 2008 जॉन वाइली एंड संस 9780470776957 31 https://books.google.co.in/books?id=LUWijfZ_QkMC&pg=PA31&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false 30 अगस्त 2026 en फ्रांसीसी नई लहर : एक कलात्मक धारा इन्हें भी देखें समानान्तर सिनेमा नॉयर फ़िल्म एक्शन फिल्म एडवेंचर फ़िल्म हास्य फ़िल्म स्लीपर हिट सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Nouvelle Vague फ्रांसीसी नई लहर फ्रांसीसी नई लहर विश्वकोश और फ़िल्म गाइड फ़िल्म इतिहास की सर्वश्रेष्ठ फ्रांसीसी नई लहर की फ़िल्में श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्म सिद्धांत श्रेणी:फ़िल्म उद्योग श्रेणी:फ़िल्म निर्माण