Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संगीत डाउनलोड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अप्रैल 2016 संगीत डाउनलोड, इंटरनेट पर उपलब्ध किसी सर्वर जया फिर किसी जालस्थल से किसी व्यक्ति के कंप्यूटर पर किसी संगीतकार्य का अंतरण है। किसी डाउनलोड को "वैध" तब कहा जाता है जब इसे किसी डाउनलोड प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाता है, जबकि कोई डाउनलोड "अवैध" तब कहलाता है जब अधिकार धारकों को बिना उचित मूल्य चुकाये उनके नकलाधिकार सुरक्षित (कॉपीराइटेड) काम का डाउनलोड बिना उनकी अनुमति के किया जाता है। संगीत का अवैध रूप से डाउनलोड, 1999 में सॉफ्टवेयर नैप्स्टर ऑनलाइन के जारी होने के साथ शुरू हुआ था। इस संगणक कार्यक्रम को 17 वर्ष के शॉन फैनिंग ने लिखा था, क्योंकि उनके मित्र इंटरनेट से मुफ्त रैप गाने डाउनलोड करना चाहते थे। दो साल तक चले मुकदमे के बाद यह फैसला आया कि इस प्रकार किसी गाने का नि:शुल्क वितरण अवैध था, साथ ही यह संयुक्त राज्य अमेरिका के कॉपीराइट कानून का उल्लंघन भी था। इस फैसले के बाद इस सॉफ्टवेयर को सन 2001 में हटा दिया गया। सन्दर्भ श्रेणी:अंतरजाल