411 REFERENCE · Wikipedia
सौत्रान्तिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
'सौत्रांतिक मत हीनयान परंपरा का बौद्ध दर्शन है। इसका प्रचार भी लंका में है। इस मत के अनुसार पदार्थों का प्रत्यक्ष नहीं, अनुमान होता है। अत: उसे बाह्यानुमेयवाद कहते हैं। सौत्रान्तिक पाठशाला की शुरुआत बौद्ध मुनि कुमारलात से मानी जाती है। ये बाह्यार्थ को अनुमेय मानते हैं। यद्यपि बाह्यजगत की सत्ता दोनों स्वीकार करते हैं, किन्तु दृष्टि के भेद से एक के लिए चित्त निरपेक्ष तथा दूसरे के लिए चित्त सापेक्ष अर्थात् अनुमेय सत्ता है। सौत्रान्तिक मत में सत्ता की स्थिति बाह्य से अन्तर्मुखी है।
इन्हें भी देखें
कुमारलात
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Sautrāntika Theory of Perception [Part 14] https://www.wisdomlib.org/hinduism/book/a-history-of-indian-philosophy-volume-1/d/doc209755.html www.wisdomlib.org 7 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20170905100234/https://www.wisdomlib.org/hinduism/book/a-history-of-indian-philosophy-volume-1/d/doc209755.html 5 सितंबर 2017 dead
Sautrāntika theory of Inference [Part 15] https://www.wisdomlib.org/hinduism/book/a-history-of-indian-philosophy-volume-1/d/doc209756.html www.wisdomlib.org 7 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20170905094030/https://www.wisdomlib.org/hinduism/book/a-history-of-indian-philosophy-volume-1/d/doc209756.html 5 सितंबर 2017 dead
श्रेणी:भारतीय दर्शन
श्रेणी:बौद्ध धर्म