411 REFERENCE · Wikipedia
कल्पोंग नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कल्पोंग नदी भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के उत्तर अण्डमान द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में बहने वाली एक नदी है। यह अण्डमान द्वीपसमूह की एकमात्र नदी है (हालांकि निकोबार द्वीपसमूह में अन्य नदियाँ हैं)। कल्पोंग नदी सैडल पर्वत से शुरू होती है और फिर ३५ किमी उत्तरी दिशा में बहती हुए दिगलीपुर शहर के पास से निकलती है और एरियल खाड़ी में बह जाती है, जो कि स्वयं अंडमान सागर की एक खाड़ी है।
== इन्हें भी देखें ==
दिगलीपुर
सैडल पर्वत
उत्तर अण्डमान द्वीप
== सन्दर्भ ==