411 REFERENCE · Wikipedia
दामोदर खडसे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉक्टर दामोदर खडसे (जन्म : नवम्बर, १९४८ ई. सरगुजा (छत्तीसगढ़)) मराठी साहित्यकार हैं जो मराठी पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद करने के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्होंने हिंदी के माध्यम से कंप्यूटर एवं बैंकिंग के प्रशिक्षण को सुगम बनाने के लिए हिंदी को एक व्यापकता प्रदान की है। हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु अखिल भारतीय स्तर पर डॉक्टर दामोदर खडसे ने जहाँ बैंकिंग एवं तकनीकी शब्दावली का निर्माण किया, वहीं सृजनात्मक स्तर पर इन्होंने उपन्यास लेखन और साहित्य अकादमी के लिए मराठी से हिंदी में महत्वपूर्ण रचनाओं का अनुवाद भी किया। वे महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष भी हैं।
इनके द्वारा लिखे गये लेख, कहानियाँ, कविताएँ, उपन्यास तथा अनूदित रचनाएँ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। इन्होंने सरकारी क्षेत्र के बैंकों के राजभाषा अधिकारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित संचालन भी किया है।
दामोदर खडसे को अखिल भारतीय स्तर पर सृजनात्मक लेखन और अनुवाद के लिए भारत सरकार एवं विभिन्न राज्यों की साहित्य अकादमियों एवं स्वायत्त संस्थाओं द्वारा विविध सम्मान एवं पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। 'केंद्रीय हिंदी संस्थान' ने इन्हें 'गंगाशरण सिंह पुरस्कार' से सम्मानित किया है।
पद
भारत सरकार के रसायन व उर्वरक मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य (१९८६-८९)
भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य (१९८९-९०)
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य (१९९२-९५)
पुण्या के श्रीमती नाथीबाई दामोदरदास ठाकरसी विद्यापीठ के 'बोर्ड ऑफ स्टडीज' के सदस्य (२००५)
भारतीय रिजर्व बैंक की कार्यालयीन शब्दावली का कार्य (२००५)
भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य (२००८)
भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय केहिंदी सलाहकार समिति के सदस्य (२०१०)
कृतियाँ
अब वहाँ घोसले हैं (कवितासंग्रह)
आखिर वह एक नदी थी (कथासंग्रह)
इस जंगल में (कथासंग्रह)
उत्तरायण (कथासंग्रह, मराठी अनुवाद - चंद्रकांत भोंजाळ)
काला सूरज (उपन्यास)
कोलाहल (उपन्यास, मराठी अनुवाद - चंद्रकांत भोंजाळ)
खंडित सूर्य (उपन्यास, मराठी अनुवाद - चंद्रकांत भोंजाळ)
जन्मान्तर गाथा (कथासंग्रह)
जीना चाहता है समय मेरा (कवितासंग्रह)
निखडलेली चाकं (मूळ हिंदी कथासंग्रह, मराठी अनुवाद - विजया भुसारी)
पार्टनर (कथासंग्रह)
बादलराग (मूळ हिंदी उपन्यास, मराठी अनुवाद -चंद्रकांत भोंजाळ)
भगदड (उपन्यास)
भटकते कोलम्बस (कथासंग्रह)
सन्नाटे में रोशनी (कवितासंग्रह)
राजभाषाविषयक पुस्तकें
कार्यालयीन व व्यावहारिक हिंदी
बैंको मे हिंदी : विविध आयाम
राजभाषा प्रबंधन : संदर्भ व आयाम
व्यावहारिक अनुवाद
हिंदी में अनूदित पुस्तकें
अछूत (मूळ मराठी आत्मचरित्र, बलुतं, लेखक - दया पवार)
अपने ही होने पर (विंदा. करंदीकर यांच्या कवितांचे हिंदी संकलन)
ऐसे लोग ऐसी बाते (मूळ मराठी लेखक शिवाजी सावंत)
कालचक्र (मूळ मराठी नाटक चक्र, लेखक - जयवंत दळवी)
पराया (मूळ मराठी आत्मचरित्र उपरा, लेखक - लक्ष्मण माने)
बिरबल साहनी (मूळ मराठी आत्मचरित्र, लेखक - साहनी)
भुले बिसरे दिन (मूळमराठी आत्मचरित्र, लेखक - अरूण खोरे)
रामनगरी (राम नगरकर यांचे मूळ मराठी आत्मचरित्र)
विशिष्ट मराठी कहानियाँ (मूळ मराठीतून, संपादन व अनुवाद)
संघर्ष (मूळ मराठी नाटक, लेखक - शिवाजी सावंत)
सवाल अपना अपना (मूळ मराठी नाटक)
बाहरी कड़ियाँ
डॉ. दामोदर खड़से https://web.archive.org/web/20200811055727/http://www.vishwahindidb.com/show_scholar.aspx?id=451 11 अगस्त 2020 (विश्व हिन्दी डेटाबेस)
लेखन के माध्यम से प्रतिरोध
श्रेणी:मराठी लेखक
श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार
श्रेणी:साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता