Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिवकार्तिकेयन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिवकार्तिकेयन (जन्म 17 फरवरी 1985) जिन्हें इनके शुरुआती अक्षरों एसके से भी जाना जाता है एक भारतीय अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार और फिल्म निर्माता हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं। फिल्मों में आने से पहले इन्होंने टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता के तौर पर काम किया। इन्हें दो तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और आठ दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। आरंभिक जीवन और परिवार शिवकार्तिकेयन का जन्म 17 फरवरी 1985 को शिवगंगा जिले में सिंगमपुनरी के पास पिरानमलाई में एक तमिल परिवार में हुआ। Happy birthday Sivakarthikeyan: Eight lesser known facts about this rising star https://indianexpress.com/article/entertainment/tamil/happy-birthday-sivakarthikeyan-eight-lesser-known-facts-about-this-rising-star-4529448/ The Indian Express 19 फरवरी 2026 en 17 फरवरी 2017 इनके पिता जी. डॉस जेल अधीक्षक थे। इनकी एक बड़ी बहन है जो डॉक्टर है। इन्होंने तिरुचिरापल्ली के कैंपियन एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की और जेजे कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से बैचलर डिग्री हासिल की। इन्होंने 27 अगस्त 2010 को आरती से विवाह किया। इनके तीन बच्चे हैं एक बेटी और दो बेटे। इनके चचेरे भाई अरुण प्रभु हैं जिनके साथ इन्होंने वाज़ल (2021) में काम किया।Arun Prabhu talks working with his cousin Sivakarthikeyan for Vaazhl, shares his definition of modern-day mainstream cinema https://www.firstpost.com/entertainment/arun-prabhu-talks-working-with-his-cousin-sivakarthikeyan-for-vaazhl-shares-his-definition-of-modern-day-mainstream-cinema-9804761.html Firstpost 19 फरवरी 2026 fp-IN 14 जुलाई 2021 करियर शिवकार्तिकेयन ने अपने कॉलेज के दिनों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मिमिक्री और स्टैंड-अप कॉमेडी की। इन्होंने पढ़ाई के बीच तीन तीन महीने का अवकाश लिया ताकि स्टार विजय पर आने वाले कॉमेडी रियलिटी टीवी शो कलक्का पोवथु यारू? के ऑडिशन में हिस्सा ले सकें और 2006 में प्रतियोगिता का दूसरा सीज़न जीत सकें।I never thought I'd become a hero: Sivakarthikeyan https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/i-never-thought-id-become-a-hero-sivakarthikeyan/articleshow/20791108.cms The Times of India 19 फरवरी 2026 15 जनवरी 2017 एगन (2008) के निर्माताओ ने इनकी प्रस्तुति देखी और उन्हें फिल्म में सपोर्टिंग रोल ऑफर किया लेकिन फिल्म में बदलाव के कारण इन्हें जगह नहीं मिली।Siva Karthikeyan values his 20 minutes with Ajith, Ajith, Siva Karthikeyan https://www.behindwoods.com/tamil-movies-cinema-news-10/siva-karthikeyan-values-his-20-minutes-with-ajith-ajith-siva-karthikeyan-18-02-13.html www.behindwoods.com 19 फरवरी 2026 फिल्म निदेशक पंडिराज ने शिवकार्तिकेयन को अपनी फिल्म मरीना (2012) में मुख्य अभिनय के लिए संपर्क किया और इन्होंने फिल्म में अभिनय के लिए साइन किया। इन्हें भी देखें कमल हासन निविन पौली सन्दर्भ श्रेणी:अभिनेता श्रेणी:तमिल अभिनेता