Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संयुक्त नेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा अंटार्कटिक क्रिल की यौगिक आँख का चित्रण यौगिक आँख (compound eye) कीटों और क्रस्टेशिया जैसे सन्धिपादों (ऑर्थ्रोपोडों) में दृश्य बोध का एक शारीरिक अंग होता है। इसमें ओमाटिडिया (ommatidia) कहलाने वाली हज़ारों प्रकाश के रंग व चमक का बोध करने वाली अलग इकाईयाँ होती हैं, जिनमें प्रत्येक में अलग कोर्निया (स्वच्छमण्डल), लेंस और प्रकाश संवेदक कोशिकाएँ होती हैं।Insects and Spiders of the World. Volume 8: Scorpion fly - Stinkbug 2003 Marshall Cavendish New York 0761473424 459 Senses. Insect eyes किसी सन्धिपाद द्वारा देखी जाने वाली छवियाँ इन हज़ारों ओमाटिडिया द्वारा एकत्रित जानकारी को सम्मिश्रित कर के बनती हैं। मानवों व अन्य प्राणियों की आँख की तुलना में यौगिक आँख का छवि विभेदन कमज़ोर होता है लेकिन उसका दृष्टिकोण विस्तार, तेज़ हिलावट को भाँपने की क्षमता और कभी-कभी प्रकाश में ध्रुवण (पोलराइज़ेशन) भाँपने की क्षमता अधिक होती है।Völkel R. Eisner M. Weible K.J. Miniaturized imaging systems Microelectronic Engineering June 2003 67-68 461–472 10.1016/S0167-9317(03)00102-3 http://www.suss-microoptics.com/downloads/Publications/Miniaturized_Imaging_Systems.pdf https://web.archive.org/web/20081001225326/http://www.suss-microoptics.com/downloads/Publications/Miniaturized_Imaging_Systems.pdf 2008-10-01 इन्हें भी देखें आँख सन्दर्भ श्रेणी:आर्थ्रोपोड शारीरिकी श्रेणी:कीट विज्ञान श्रेणी:आँख