Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महमूदाबाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महमूदाबाद Mahmudabad Qila Mahmudabad.jpg महमूदाबाद किला महमूदाबाद India Uttar Pradesh 27.30 81.12 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला सीतापुर ज़िला तहसील 1762 महमूद खान 50777 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 261203 दूरभाष कोड UP-34 लिंगानुपात 50/50 ♂/♀ महमूदाबाद (Mahmudabad) या महमूदाबाद अवध (Mahmudabad Awadh) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सीतापुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 विवरण महमूदाबाद तहसील शहर मंडल का मुख्य शहर है, जिसमें लगभग 66 गाँव आते हैं। जबकि जिले का मुख्य शहर सीतापुर है जो लगभग 70 किलोमीटर दूर है और राज्य का मुख्यालय लखनऊ 52 किमी दूर है। महमूदाबाद उत्तर प्रदेश के सभी शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जबकि लखनऊ में स्थित अमौसी हवाई अड्डा 70 किमी की दूरी के आसपास स्थित हैं, और महमूदाबाद अवध में एक रेलवे स्टेशन है, इसके अलावा गुंडागोपाल ऐश, सिधौली और अटरिया रेलवे स्टेशन हैं निकटतम रेलवे स्टेशन जो लगभग 3 से 32 किमी की दूरी पर हैं, और दिल्ली से बिहार जाने वाली कुछ ट्रेनें इस स्टेशन पर रुकती हैं। धार्मिक स्थल महमूदाबाद के विविध धार्मिक स्थलों में माता संकटा देेवी धाम, श्री परमहंस बाबा मन्दिर और नगर के मुुख्य चौराहे पर स्थित श्री संकटमोचन हनुुुमान मन्दिर दर्शनीय हैं। मां संकटा देेवी धाम का भव्य वार्षिक चैैत्र मेला प्रसिद्ध और दर्शनीय है। साथ ही शिया मुसलमानों की आस्था के प्रतीक कर्बला की मीनारें भी भव्य और शानदार हैं। संस्कृति शिक्षा और धार्मिक समृद्धि के साथ साथ महमूदाबाद की एक सांस्कृतिक विरासत है। मज़हबी कट्टरता से परे महमूदाबाद की गंगा-जमुनी तहज़ीब क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आवागमन महमूदाबाद एक रेलवे स्टेशन है जोकि रेल व सड़क मार्ग द्वारा अपने जनपद मुख्यालय सीतापुर से जुड़ा हुआ है। महमूदाबाद रेेेलवे स्टेशन से देेश की राजधानी नई दिल्ली, गोरखपुर, बिहार आदि के लिए रेल सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए नियमित बस सेवाएं सुलभ हैं। प्रशासन एवं व्यवस्था महमूदाबाद एक नगर पालिका परिषद और तहसील मुख्यालय है। साथ ही पुलिस कोतवाली भी है। चिकित्सा सेवाएँ सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र और कुशल निजी चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध हैं। शिक्षा प्रकाश विद्या मंदिर इन्टर कालेज सीता इन्टर कालेज काल्विन इन्टर कालेज फकरुद्दीन अली अहमद पी.जी. कॉलेज राजकीय पालीटेक्निक सेठ रामगुलाम महाविद्यालय सरदार सिंह कॉन्वेंट इंटर कॉलेज एम. एस. डी. स्मारक इन्टर कालेज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर यूनाइटेड अवध इंटर कॉलेज मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमनिटीज़, साइंस एंड टेक्नोलॉजी पण्डित सन्तोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज और महाविद्यालय(प्रस्तावित) इन्हें भी देखें सीतापुर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:सीतापुर ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:सीतापुर ज़िले के नगर श्रेणी:सीतापुर की तहसीलें