Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आदिकेशव पेरुमल मंदिर, कन्याकुमारी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आदिकेशव पेरुमल मंदिर भारत के तमिलनडु राज्य के कन्याकुमारी जिले के तिरुवत्तर में स्थित एक मंदिर है। यह 108 दिव्य देशमों में से एक देशम है। इन १०८ दिव्य देशमों का उल्लेख सातवीं और आठवीं शताब्दी ईस्वी से विद्यमान तमिल भजनों में मिलता है और ये वैष्णव सम्प्रदाय का पवित्र स्थल हैं। यह मन्दिर मलय नाडु के १३ दिव्य देशमों में से एक है। इस मन्दिर का परिवेश अत्यन्त सुरम्य है जो तीन तरफ से नदियों (कोटै नदी, पहराली नदी और तमिरबरणी नदी) से घिरा हुआ है। यह पूर्ववर्ती त्रावणकोर राज्य का राज्य मंदिर और भारदेवता मंदिर था। राज्य पुनर्गठन के बाद, यह मंदिर तमिलनाडु एच एंड आरसीई विभाग को सौंप दिया गया था। इस मंदिर को "चेर साम्राज्य का श्रीरंगम" कहा जाता है। इस मंदिर को परशुराम द्वारा पवित्र किया गया था और पद्म पुराण के मंदिरों से संबंधित खंडों में वेद व्यास द्वारा इसकी प्रशंसा की गयी है। 779 ई. के पत्थर के शिलालेखों के अनुसार यह मंदिर त्रेता युग में स्थापित किया गया था। आदिकेशव मंदिर में ही चैतन्य महाप्रभु ने ब्रह्म संहिता की लुप्त पांडुलिपि की खोज की थी। [उद्धरण चाहिए] == वास्तुकला और इतिहास == == बाहरी कडियाँ == http://www.sriadikesava.org/ Archived 2008-01-17 at the वेबैक मशीन http://www.srivari.com/malayalatirupathigal/thiruvattaru.htm