411 REFERENCE · Wikipedia
बकी बार्न्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जेम्स बुकानन बार्न्स, जो अपने अन्य नाम, बकी बार्न्स या विंटर सोल्जर से अधिक प्रसिद्ध है, मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। जो साइमन और जैक किर्बी द्वारा बनाया गया यह चरित्र पहली बार कैप्टन अमेरिका #१ (१९४१) में कैप्टन अमेरिका के सहयोगी के रूप में दिखाई दिया। बकी के रूप में प्रचलित बुकी बार्न्स कैप्टन अमेरिका के साथ विभिन्न युद्धों में भाग लेता था। इसकी मृत्यु के बाद इसे २००५ में विंटर सोल्जर के रूप में पुनः प्रकाशित किया जाने लगा। स्टीव राॅजर्स की कथित मृत्यु के बाद बकी कैप्टन अमेरिका भी बना है।
अभिनेता सेबस्टियन स्टेन मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में बकी तथा विंटर सोल्जर की भूमिका निभा रहे हैं। स्टेन बकी के रूप में २०११ की फिल्म कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर में दिखे थे, और फिर विंटर सोल्जर के रूप में कैप्टन अमेरिका: विंटर सोल्जर (२०१४), ऐंट-मैन (२०१५), और कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (२०१६), और ब्लैक पैंथर (२०१८) में अभिनय कर चुके हैं, और वह ही एमसीयू की आगामी अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर, और उसके सीक्वल में भी विंटर सोल्जर की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
Captain America (James Barnes) at Marvel.com
Newsarama: "Bucky Barnes, Badass"
Newsarama: "Did He, or Didn't He? Ed Brubaker on Captain America #6"
Newsarama: "SPOILER SPORT: Ed Brubaker on the Winter Soldier" Archived 2011-06-06 at the वेबैक मशीन and Captain America #14
Newsarama: Ed Brubaker interview