411 REFERENCE · Wikipedia
सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी 218px सुलज्जा फिरोदिया पुणे, भारत yes 1970 08 26 भारतीय सुलज्जा मोटवानी एम बी ए संयुक्त प्रबंध निदेशक, काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड उद्यमशीलता
सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी (जन्म: 26 अगस्त 1970) एक भारतीय महिला उद्यमी है। वर्तमान में वे काइनेटिक मोटर कंपनी लिमिटेड और काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। वे काइनेटिक की रणनीति, बिक्री, विपणन और वित्त गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं।http://www.moneycontrol.com/news/business/aim-to-raise-revenue-to-rs-500cr3-years-kinetic-motors_645531.html Aim to raise revenue to Rs 500cr in 3 years: Kinetic Motors MoneyControl.com 12 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131212154054/http://www.moneycontrol.com/news/business/aim-to-raise-revenue-to-rs-500cr3-years-kinetic-motors_645531.html 12 दिसंबर 2013 livehttp://investing.businessweek.com/research/stocks/people/person.asp?personId=23926838&ticker=KNH:IN Kinetic Motor Co Ltd (KNH:Natl India) Bloomberg Businessweek 12 दिसंबर 2013 सितंबर 2026 InternetArchiveBot
प्रारंभिक जीवन
सुलज्जा का जन्म 26 अगस्त 1970 को पुणे में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पुणे में ही हुई। यहीं के पुणे विश्वविद्यालय से उन्होने 1990 में वाणिज्य विषय के साथ स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। तत्पश्चात वे आगे की पढ़ाई के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चली गई और पिट्सबर्ग में प्रतिष्ठित कारनेगी मेलॉन विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली। विद्यालीय जीवन में उन्होने हमेशा अच्छे रैंक प्राप्त किए।http://www.in.com/sulajja-motwani/biography-390261.html BUSINESS LEADERS SULAJJA MOTWANI in.com 12 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131215050111/http://www.in.com/sulajja-motwani/biography-390261.html 15 दिसंबर 2013 live
व्यक्तिगत जीवन
सुलज्जा अपने स्वास्थ्य के बारे में बहुत जागरूक रहती है। वे हमेशा की तरह, विशेष रूप से बैडमिंटन खेल में दिलचस्पी रखती है। उन्होने राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। वे भी स्कीइंग और स्कूबा डाइविंग जैसे साहसिक खेल को संचालित करने की शौकीन है। उनकी शादी मनीष मोटवानी से हुई, जिससे उन्हे एक पुत्र है।http://ekikrat.in/Sulajja-Firodia-Motwani Sulajja Firodia Motwani Ekikrat.in 12 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131216134457/http://ekikrat.in/Sulajja-Firodia-Motwani 16 दिसंबर 2013 live
करियर
सुलज्जा ने काइनेटिक कंपनी में शामिल होने से पूर्व कैलिफोर्निया स्थित एक प्रसिद्ध निवेश विश्लेषिकी कंपनी बर्रा इन्टरनेशनल में चार वर्षों तक अपनी सेवाएँ दी। इस दौरान उन्होने भारत में कंपनी के परिचालन को स्थापित करने में एक सक्रिय भागीदार की भूमिका निभाई। 4 मई 2006 को वे काइनेटिक मोटर कंपनी लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाई गयी। वे काइनेटिक की रणनीति, बिक्री, विपणन और वित्त गतिविधियों से सीधे जुड़ी हुई हैं।http://megatrends2020.in/speakers/profile/Sulajja-Firodia-Motwani.pdf Career details of Sulajja Firodia Motwani 12 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20121025181435/http://megatrends2020.in/speakers/profile/Sulajja-Firodia-Motwani.pdf 25 अक्तूबर 2012 dead
सम्मान
इंडिया टुडे पत्रिका ने उनकी व्यायसायिक गतिविधियों के दृष्टिगत उन्हे भारत की शीर्ष पच्चीस उद्यमियों में शामिल कराते हुये उन्हें "फेस ऑफ मिलेनियम" से अलंकृत किया है। उन्हें वर्ष 2002-2003 में विपणन और प्रबंधन संस्थान वेस्टोवेड के द्वारा महिला सीईओ के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 'यंग एचीवर्स अवार्ड फॉर बिजनेस' से सम्मानित किया जा चुका है। इसी वर्ष उन्हें 'बिजनेस टुडे' से युवा सुपर अचीवर अवार्ड भी प्राप्त हुआ।http://www.forbes.com/2006/08/30/power-women-india_cz_mb_06women_0831india.html India's Most Powerful Businesswomen Forbes 2006.01.09 12 दिसंबर 2013 https://archive.today/20121205233928/http://www.forbes.com/2006/08/30/power-women-india_cz_mb_06women_0831india.html 5 दिसंबर 2012 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
भारतीय उद्यमी सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी का प्रोफाइल
श्रेणी:उद्यमी
श्रेणी:महिला उद्यमी
श्रेणी:भारतीय महिला उद्यमी
श्रेणी:1970 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग