Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान (अंग्रेज़ी: Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park, नेपाली: पद्मजा नैदु हिमालयन चिडियाघर) पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग शहर में 67.56 एकड़ (27.3 हेक्टेयर) में अवस्थित है। इसे (नेपाली: दार्जीलिंग चिडियाघर) भी कहते हैं। यह प्राणी उद्यान 7000 फीट (2,134 मीटर), की औसत ऊंचाई से भारत में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। अपने देश का यह एक विशेष प्राणी उद्यान है, जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर का लाल पांडा, हिम तेंदुए, तिब्बती भेड़िया और पूर्वी हिमालय के अन्य अत्यधिक लुप्तप्राय जानवरों की प्रजातियों के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम के लिए अधिकृत है। यह प्राणी उद्यान प्रति वर्ष लगभग तीन लाख दर्शकों को आकर्षित करता है। == इतिहास == यह पूर्व में हिमालय प्राणी उद्यान के नाम से जाना जाता था, जिसे 14 अगस्त 1958 को स्थापित किया गया था। सन् 1975 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा हिमालय प्राणी उद्यान को पश्चिम बंगाल की पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्रीमती पद्मजा नायडू की स्मृति में नामित किया गया था। == तापमान == यहाँ का तापमान आम तौर पर उच्चतम 26 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। == आवागमन मार्ग == यह प्राणी उद्यान की दूरी बागडोगरा हवाई अड्डे से 85 कि॰मी॰ है तथा न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे जंक्शन से नजदीक है। यह देश के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों के साथ जुड़ा हुआ है। == फोटो गैलरी == == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == विकिमीडिया कॉमन्स पर पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान से सम्बन्धित मीडिया औपचारिक जालस्थल