Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जून २०१०

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विश्व 1 जून- मध्य अमेरिका में ग्वाटेमाला में प्रशांत महासागर से आए उष्णकटिबंधीय तूफान अगाथा के कारण 132 लोगों की मृत्यु हो गई। 2 जून- जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा ने नौ महीने से कम समय के कार्यकाल के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में अमेरिका के एक सैन्य प्रतिष्ठान के मुद्दे पर उनकी लोकप्रियता 70 प्रतिशत से गिरकर 20 प्रतिशत पर आ गई थी। में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। हातोयामा ने शुरू में अमेरिकी सैन्य अड्डे को अन्यत्र स्थानांतरित ... बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मध्य क्षेत्र तेजगांव जिले में झुग्गियों पर एक पांच मंजिली इमारत के गिर जाने से 14 महिलाएं समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। स्वीडन के इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान में खुसाब के निकट दो नए प्लूटोनियम रिएक्टरों के शुरू हो जाने पर परमाणु हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम का उसका उत्पादन बढ़कर 7 गुना हो जाएगा। 3 जून- उत्तरी पश्चिम इंगलैंड के कंब्रिया के लेक जिले में एक बावन वर्षीय टैक्सी चालक डेरिक बर्ड ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 25 अन्य को घायल कर आत्महत्या कर ली। 4 जून- अमेरिकी सैन्य ठिकाने के मुद्दे पर उठे विवाद के कारण जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा के त्यागपत्र देने के उपरांत उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्रि, डेमोक्रेटिक पार्टी के सह-संस्थापक 63 वर्षीय नाओतो कान वहाँ के नए प्रधानमंत्री बने। अफ़ग़ानिस्तान में तीन दिवसीय सम्मेलन के पश्चात लोया जिरगा ने राष्ट्रपति हामिद करज़ई के तालेबान से शांति समझौते के प्रयासों का समर्थन करते हुए समर्पण करने वाले तालिबानियों को आम माफी और रोजगार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में घनी आबादी वाली बस्ती में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में तथा समीपवर्ती रसायनों के एक गोदाम में आग लगने से 116 लोग मारे गए। 5 जून- इजरायली सेना के विशेष दस्ते ने राहत सामग्री लेकर गाजा जा रहे कंबोडिया के झंडे वाले जहाज रशेल कोरी को कब्जे में लेकर अशदोद बंदरगाह भेज दिया। अमरीका के वाशिंगटन में हुई तीन दिवसीय 'नेशनल स्पेलिंग बी' प्रतियोगिता 2010 ओहायो की भारतीय मूल की 14 वर्षीया अनामिका वीरामणि ने जीती। समुद्र की सतह से पांच हजार फुट नीचे हुए धमाके से मेक्सिको की खाड़ी में 30 अप्रैल को शुरू हुए तेल रिसाव ने और भयंकर रूप लिया। भारत 1 जून- झारखंड में किसी दल द्वारा सरकार न बना सकने के कारण राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं। आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त था। अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में मंगलवार को गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। विशेष पोटा जज सोनिया गोकाणी की अदालत ने 2006 में इस मामले में तीन आरोपियों को फांसी, एक को उम्रकैद, एक को 10 साल की सजा और एक को पांच साल की सजा सुनाई थी। स्वामीनारायण संप्रदाय के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में सितंबर 2002 में दो आतंकियों के हमले में 33 लोग मारे गए थे। 2 जून- पश्चिम बंगाल के नगरीय निकाय चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत मिली। 3 जून- भारत में वकालत करने के लिए विधि स्नातक होने के उपरांत वकील के रूप में पंजीयन से पहले एक अखिल भारतीय परीक्षा पास करना जरूरी होगा। ऐसी पहली परीक्षा पांच दिसंबर को होगी। उसके बाद हर छह माह में इसका आयोजन किया जाएगा। इसका परिणाम सिर्फ पास या फेल में आएगा। फेल होने वाले अगली परीक्षा में बैठ सकेंगे, अवसरों की कोई सीमा नहीं रखी गई है। 4 जून- दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुल जारी किए जाने वाले 17 लाख टिकटों की ऑन लाइन बिक्री शुरू हो गई। उद्घआटन समारोह देखने के लिए आम आदमी को कम से कम एक हजार रुपए और शाही अंदाज से देखने वाले को 50 हजार रुपए प्रति टिकट खर्च करना होगा, जबकि इन खेलों की विभिन्न खेल स्पर्धाओं का साधारण टिकट कम से कम 50 रुपए और ज्यादा से ज्यादा एक हजार रुपए का रखा गया है। ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय ने स्थानिय कानून का हवाला देते हुए कोहिनूर हीरा और सुल्तानगंज बुद्ध मूर्ति को लौटाने की भारत की मांग अस्वीकार कर दिया। 5 जून- भारत सरकार ने सुरक्षा अनुबंध नियम के संशोधित रूप को अधिसूचित कर हिस्सा बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में आम निवेशकों की कम-से-कम 25% हिस्सेदारी को अनिवार्य कर दिया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इंडियन मुजाहिदीन को प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया की इकाई और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से संबंध के कारण आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए इसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया। तमिलनाड़ु के ईशा फाउंडेशन को पर्यावरण के क्षेत्र में दिए जाने वाले इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार 2008 से सम्मानित किया गया, जिसके नाम एक ही दिन में आठ लाख से अधिक पौधारोपण करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड है। कला और साहित्य विज्ञान एवं तकनीक 2 जून- वैज्ञानिकों ने अफ्रीकी देश केन्या में पत्थरों से बने प्राचीन औजारों और कटे का निशान लिए हुए जानवरों के अवशेषों की खोज की। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह ऐसा पहला प्रमाण है जिससे यह साबित होता है कि प्राचीन इंसान अलग-अलग तरह के आहार लेता था जिसमें मछली, मगरमच्छ और कछुए भी शामिल थे। 3 जून- मास्को के पश्चिम में स्थित स्पेस मेडिसिन सेंटर में मंगल ग्रह के लिए रूस का 'मार्स 500' नामक मानव मिशन शुरु हो गया। इसमें शामिल लोगों को बिना-खिड़की दरवाजे के पूरी तरह से बंद कंटेनर में डेढ़ साल गुजारने होंगे। यह अभ्यास इनकी मनोवैज्ञानिक मजबूती बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। 4 जून- न्यू साइंटिस्ट पत्रिका में प्रकाशइत एक अध्ययन के अनुसार भूमंडलीए उष्मण के कारण टूवालू, किरिबास और माइक्रोनेशिया गणराज्य आदि प्रशांत महासागर में निचले समुद्रतल में पड़नेवाले कई द्वीप डूब नहीं रहे हैं बल्कि उनका आकार मूंगे की चट्टानों के मलबों और समुद्र के भीतर कणों आदि के जमा होने से बनी अवसादी चट्टानों के कारण बढ़ गया है। खेल 5 जून- इटली की फ्रांसिस्का शियावोन ने ऑस्ट्रेलिया की सामंता तोसुर को लगातार सेटों में 6-4, 7-6 से हरा कर एकल महिला फ्रेंच ओपन जीत ली। निधन 1 जून- बाल राम नंदा, नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गाँधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:2010 श्रेणी:जून